NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
माकपा के स्थानीय नेता की हत्या के मामले में सभी पांच आरोपी गिरफ्तार
घटना पर माकपा प्रदेश सचिवालय ने एक बयान जारी कर आरएसएस को हत्या का जिम्मेदार बताया है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है.पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी और संदीप कुमार के शरीर पर चाकू से मारे जाने के 11 घाव थे तथा अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.
भाषा
04 Dec 2021
All five accused arrested in the murder case
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

पथनमथिट्टा/तिरुवनंतपुरम : केरल के पथनमथिट्टा के पास पेरिंगरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक स्थानीय सचिव की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरएसएस के एक कार्यकर्ता समेत सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

इससे पहले पुलिस ने आज बताया कि मुख्य आरोपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता जिष्णु (23) के अतिरिक्त प्रमोद (23), नंदू (24) और मोहम्मद फैसल (22) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कहा कि एक अन्य आरोपी अभि को अलप्पुझा के एडाथुआ से गिरफ्तार किया. माकपा कार्यकर्ता और पंचायत के पूर्व सदस्य पी बी संदीप कुमार की बृहस्पतिवार रात को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.इस बीच, जिले के पुलिस प्रमुख आर निशांतिनि का हत्या के राजनीतिक नहीं होने को लेकर दिए गए बयान की सत्तारूढ़ माकपा ने आलोचना करते हुए इस दावे पर सवाल उठाया है.

पार्टी के प्रदेश सचिव कोडियेरी बालकृष्णन ने सवाल उठाया कि जांच शुरू करने से पहले ही पुलिस अधिकारी इस नतीजे पर कैसे पहुंच गए.बालकृष्णन ने संवाददाताओं से कहा, 'मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता मारे जाते हैं तब यह दावा किया जाता है कि हत्या का मकसद राजनीतिक नहीं था. ऐसा लगता है कि जांच पूरी होने से पहले ही पुलिस अधिकारी ने बयान दिया कि हत्या राजनीतिक प्रतिशोध के चलते नहीं की गई. सरकार को ऐसे बयानों का संज्ञान लेना चाहिए.'

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि जिष्णु को पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया था और पार्टी का इस हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कोच्चि के बाहर संवाददाताओं से कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. राज्यपाल ने कहा, '... मतभेद और विचारों में टकराव होता है लेकिन इन मसलों को सौहार्दपूर्ण, सभ्य और लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाना चाहिए. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं आश्वस्त हूं कि राज्य की पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाएगी.'मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पार्टी के युवा कार्यकर्ता की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तथा इस जघन्य अपराध के पीछे के मकसद का खुलासा किया जाएगा.

घटना पर माकपा प्रदेश सचिवालय ने एक बयान जारी कर आरएसएस को हत्या का जिम्मेदार बताया है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है.पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे हुई थी और संदीप कुमार के शरीर पर चाकू से मारे जाने के 11 घाव थे तथा अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई.

Kerala
CPIM
BJP
RSS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License