NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अमेरिकाः पुलिस की गोलीबारी से लोग नाराज़, किया विरोध प्रदर्शन
मिनियापोलिस में पुलिस की गोलीबारी से 20 वर्षीय डौंटे राइट की मौत ऐसे समय में हुई है जब शहर में डेरेक चौविन की सुनवाई जारी है। पूर्व पुलिस अधिकारी चौविन कुछ समय पहले हुई जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या का मुख्य आरोपी है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Apr 2021
अमेरिकाः पुलिस की गोलीबारी से लोग नाराज़, किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस की गोलीबारी में एक अन्य अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद अमेरिका के मिनेसोटा प्रांत में मिनियापोलिस में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। रविवार 11 अप्रैल को दोपहर के समय मिनियापोलिस में ब्रुकलिन सेंटर के पास एक पुलिस अधिकारी ने 20 वर्षीय डौंटे राइट को उस समय गोली मार जब वह अपनी कार में था। राइट को तब गोली मारी गई थी जब उसे कथित यातायात उल्लंघन के चलते पकड़ा गया था।

पुलिस ने कहा कि ये गोलीबारी तब हुई जब हिरासत में लेने के दौरान राइट अधिकारियों से भागने की कोशिश कर रहा था। इस गोलीबारी के चलते कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे राइट का साथी घायल हो गया। पुलिस अभी तक यह खुलासा नहीं कर पाई है कि राइट को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा था या उसे हिरासत में क्यों लिया गया था।

राइट की मां के अनुसार वह उससे बातचीत कर रही थीं जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए खींचा था।

ये गोलीबारी ऐसे समय हुई है जब एक साल से भी कम समय में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से मिनियापोलिस इस मामले से निपटने की कोशिश कर रहा है। यहां फ्लॉयड की हत्या के आरोप का सामना कर रहे मुख्य आरोपी पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक चैविन पर सुनवाई जारी है।

राइट के लिए न्याय की मांग करते हुए सैकड़ों प्रदर्शनकारी ब्रुकलिन सेंटर पुलिस स्टेशन के पास इकट्ठा हो गए। शहर में तैनात दर्जनों दंगा रोधी पुलिस से प्रदर्शनकारियों का सामना हुआ। पुलिस ने इलाके को खाली कराने के लिए हिंसक कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले दागे।

फ्लॉयड की मौत के बाद ये शहर नस्लवाद और पुलिस हिंसा के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का केंद्र बन गया था। मिनियापोलिस में इस आंदोलन ने पुलिस उन्मूलन की राष्ट्रव्यापी आह्वान को भी प्रेरित किया। इसके कारण आखिरकार नगर परिषद को मिनियापोलिस पुलिस विभाग को भंग करने का पहला प्रस्ताव पारित करना पड़ा।

America
Minneapolis Police
america protest

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

अमेरिका और चीन के राष्ट्रपति के बीच वार्ता का दांव और अफ़ग़ानिस्तान के बहाने शांति का दौर

क्या बंदूक़धारी हमारे ग्रह को साँस लेने देंगे


बाकी खबरें

  • Colombia
    पीपल्स डिस्पैच
    कोलंबिया में साल 2021 का 91वां नरसंहार दर्ज
    16 Dec 2021
    इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेवलपमेंट एंड पीस स्टडीज (INDEPAZ) ने आगाह किया है कि 2021 में हुए नरसंहारों की संख्या 2020 में हुए नरसंहारों की कुल संख्या को पार कर सकती है। फ़िलहाल, दोनों ही आंकड़े बराबर हैं। 
  • bank strike
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : निजीकरण के ख़िलाफ़ 900 बैंकों के 10,000 से ज़्यादा कर्मचारी 16 दिसम्बर से दो दिन की हड़ताल पर
    16 Dec 2021
    बैंक कर्मचारियों की यूनियन का दावा है कि कॉरपोरेट घरानों की नज़र जनता द्वारा बड़ी मेहनत से कमाए गए 157 लाख करोड़ रुपयों पर है, जो सरकारी बैंकों में जमा है।
  • Advocate Manavi of ALF, YJ Rajendra of PUCL and Pastor Lucas present the report.
    निखिल करिअप्पा
    नई रिपोर्ट ने कर्नाटक में ईसाई प्रार्थना सभाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को दर्ज किया
    16 Dec 2021
    पीयूसीएल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ज़्यादातर मामलों में पुलिस पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है, यहां तक कि उन मामलों में भी पुलिस सुरक्षा नहीं दे पाई जहां उन्हें खुफ़िया…
  • modi
    सबरंग इंडिया
    काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन: मंदिर और राज्य के विकास में अंतर क्यों नहीं?
    16 Dec 2021
    क्या पीएम को औरंगजेब का जिक्र ऐसे चुनावी राज्य में लाना था जहां अयोध्या फैसले के बाद से मंदिर की राजनीति गर्म हो रही है?
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 7,974 नए मामले, 343 मरीज़ों की मौत
    16 Dec 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 87 हज़ार 245 हो गयी है।वही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License