NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
आलोचनाओं के बीच वाट्सऐप ने नई नीति का क्रियान्वयन तीन महीने के लिए टाला
दरअसल नई नीति के चलते इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्थानांतरित हो गए थे जिसके चलते वाट्सऐप को बड़ा झटका लगा था।
भाषा
16 Jan 2021
वाट्सऐप

ह्यूस्टन: वाट्सऐप ने विवादित नई प्राइवेसी पॉलिसी (निजता नीति) के क्रियान्वयन को तीन महीने के लिए टालने की घोषणा की है। दरअसल नई नीति के चलते इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले लाखों लोग सिग्नल और टेलीग्राम जैसे प्रतिद्वंद्वी मंचों पर स्थानांतरित हो गए थे जिसके चलते वाट्सऐप को बड़ा झटका लगा था।

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि नीति संबंधी यह बदलाव वैसे आठ फरवरी को प्रभाव में आना था।

वाट्सऐप की ओर से स्पष्टीकरण दिया गया कि निजी संवाद और प्रोफाइल से जुड़ी अन्य सूचनाओं को लेकर फेसबुक के साथ डेटा साझेदारी प्रभावित नहीं होगी और यह केवल व्यावसायिक चैट से संबंधित है जैसे कि यदि कोई उपयोककर्ता वाट्सऐप के जरिए किसी कंपनी के कस्टमर सर्विस प्लेटफॉर्म पर बात करता है।

वाट्सऐप ने कंपनी के ब्लॉग में कहा, ‘‘हमें कई लोगों से पता चला कि हमारे हाल के अपडेट को लेकर लोगों के बीच बहुत सारी भ्रांतियां हैं। गलत जानकारियां चिंता पैदा कर रही हैं और हम चाहते हैं कि हर कोई हमारे सिद्धांतों एवं तथ्यों को समझे।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘वाट्सऐप का आधार एक सरल विचार है: आप अपने दोस्तों या परिवारों के साथ जो कुछ भी साझा करते हैं वह आपके बीच ही रहेगा। इसका अर्थ यह है कि हम ‘ऐंड टू ऐंड एनक्रिप्शन’ के जरिए आपके निजी संवाद की हमेशा रक्षा करेंगे। इसलिए न तो वाट्सऐप और न ही फेसबुक इन निजी संदेशों को देख सकते हैं। यही वजह है कि किसे कौन कॉल कर रहा है या संदेश भेज रहा है हम इसका ब्यौरा नहीं रखते हैं। हम आपके द्वारा साझे की जाने वाली लोकेशन को भी नहीं देख सकते हैं और हम आपके कांटैक्ट फेसबुक के साथ साझा नहीं करते हैं।’’

कंपनी ने कहा, ‘‘आठ फरवरी को किसी का भी अकाउंट डिलीट या निलंबित नहीं होगा। हम नीति की समीक्षा करने की खातिर लोगों के पास जाएंगे। 15 मई को नए व्यावसायिक विकल्प उपलब्ध होंगे।’’

कंपनी ने शुक्रवार को एक अलग ब्लॉग पोस्ट में भ्रम की स्थिति को दूर करने के प्रयास किए तथा एक चार्ट भी साझा किया जिसमें स्पष्ट किया गया है कि व्हाटसऐप इस्तेमाल करने पर कौन सी सूचना सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें :क्या वाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी से आपको डरने की ज़रूरत है?

WhatsApp
Whatsapp privacy policy 2021
Whatsapp Privacy
Mark Zuckerberg

Related Stories

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

हेट स्पीच और भ्रामक सूचनाओं पर फेसबुक कार्रवाई क्यों नहीं करता?

उच्च न्यायालय ने फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिए सीसीआई के नोटिस पर रोक लगाने से किया इंकार

विश्लेषण : मोदी सरकार और सोशल मीडिया कॉरपोरेट्स के बीच ‘जंग’ के मायने

कैसे बना सोशल मीडिया राजनीति का अभिन्न अंग?

नए आईटी कानून: सरकार की नीयत और नीति में फ़र्क़ क्यों लगता है?

भारत में प्राइवेसी लॉ नहीं होने का फ़ायदा उठा रहा है WhatsApp

फेसबुक ने घंटो तक बाधित रखा मोदी के इस्तीफे संबंधी हैशटैग, बाद में कहा गलती से हुआ बाधित

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में भले अपनी दुकान बंद कर ली मगर दुनिया के सामने बहुत गहरे सवाल खोल दिए!

यदि आप नई नीति स्वीकार नहीं करना चाहते, तो वाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं करें: अदालत


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License