NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया
संगठन ने 2022 विश्व कप के इस मेजबान देश से विदेशी श्रमिकों की मौतों की सटीक और अंतर्निहित कारणों की जांच करने और पहचान करने का आह्वान किया है।
पीपल्स डिस्पैच
27 Aug 2021
एमनेस्टी ने हज़ारों श्रमिकों की मौतों की पर्याप्त जांच करने में कतर की विफलता को उजागर किया

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने 2022 फीफा फुटबॉल विश्व कप के मेजबान कतर की देश में हजारों विदेशी प्रवासी मजदूरों की मौत के लिए कड़ी आलोचना की। गुरुवार 26 अगस्त को एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से अधिकांश श्रमिकों की मृत्यु अस्पष्ट है और मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्यु का कारण अस्पष्ट है।

एमनेस्टी ने कतर की सरकार से देश में विदेशी श्रमिकों की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए गहन और विश्वसनीय जांच का आदेश देने का आह्वान किया। कई अन्य मानवाधिकार समूहों, जर्मनी जैसी विदेशी सरकारों और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने कतर से बार-बार यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि विदेशी श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान किया जाए और अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया जाए।

कतर का विदेशी श्रमिकों के साथ व्यवहार पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में आ गया है। कई रिपोर्टों में श्रमिकों के रहन सहन की स्थिति, लंबे समय तक काम करने और अन्य श्रम दुर्व्यवहारों पर चिंताएं व्यक्त की गई हैं। इसके अलावा विदेशी श्रमिकों को कतर की अत्यंत कठोर जलवायु की चिलचिलाती गर्मी में न्यूनतम अंतराल के साथ लंबे समय तक काम करना पड़ता है, तापमान नियमित रूप से 40-45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है जिससे उन्हें कई तरह के स्वास्थ्य खतरों जैसे कि लू लगना, डीहाइड्रेशन आदि का खतरा रहता है।

एमनेस्टी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि विश्व स्तरीय बल्कि उन्नत स्वास्थ्य प्रणाली होने के बावजूद कतर समय से पहले होने वाली मौतों के खतरनाक तरीके से उच्च 70 प्रतिशत में मृत्यु के कारणों की ठीक से और संतोषजनक ढंग से पहचान नहीं कर पाया है। इनमें से कई की मृत्यु 30 और 40 की उम्र के बीच हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैसे कतर 'प्राकृतिक कारणों' या अस्पष्ट रूप से परिभाषित हृदयाघात को जिम्मेदार ठहराते हुए नियमित रूप से प्रवासी श्रमिकों के लिए पर्याप्त जांच किए बिना मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करता है। एमनेस्टी द्वारा जांचे गए कई स्रोतों के आंकड़ों के अनुसार, 2010 और 2019 के बीच, आधिकारिक कतरी आंकड़ों में देश में 15,021 गैर-कतरी निवासियों की मृत्यु दर्ज है।

कतर की सरकार ने हाल के दिनों में अपने श्रम कानूनों और नए कार्य नियम में प्रगति और सुधार की ओर इशारा करते हुए एमनेस्टी और अन्य संगठनों द्वारा विदेशी श्रमिकों के साथ व्यवहार और उनकी अकाल मृत्यु के मुद्दे को लेकर पिछले कुछ वर्षों में सामने आए और उजागर किए गए दावों को खारिज कर दिया है।

Amnesty International
Qatar
workers safety

Related Stories

एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल का दावा, उन्हें अमेरिका जाने से रोका गया

सीवर में मौतों (हत्याओं) का अंतहीन सिलसिला

हरियाणा का डाडम पहाड़ी हादसाः"मुनाफे की हवस में गई मज़दूरों की जान"

मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम

यमन में युद्ध अपराध की जांच कर रहे यूएन इंवेस्टिगेटर की जासूसी के लिए सऊदी ने किया पेगासस का इस्तेमाल

एमपीः रीवा में मज़दूरी मांगने गए दलित मज़दूर का मालिक ने काटा हाथ, आईसीयू में भर्ती

तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान में क़तर का बढ़ता क़द 

भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

दर्दनाक: औद्योगिक हादसों में एक ही दिन में कम से कम 11 मज़दूरों ने गंवाई जान, कई घायल


बाकी खबरें

  • RRB NTPC
    एम.ओबैद
    बिहार आरआरबी-एनटीपीसी छात्र आंदोलनः महागठबंधन माले नेता ने कहा- ये सरकार लोकतंत्र विरोधी है
    28 Jan 2022
    "सरकार चाहती ही है कि देश में रोजगार समाप्त हो। पीएम मोदी और उनके मंत्री और पूर्ववर्ती रेल मंत्री पहले कहते रहे हैं कि देश में निजीकरण ज़रुरी है और रोज़गार तो पकौड़ा तलना है। बीजेपी की पकौड़ा तलने की…
  • bsp
    भाषा
    यूपी में सपा समर्थकों में लाल टोपी का चलन बढ़ा, बिक्री में भी इज़ाफ़ा
    28 Jan 2022
    लखनऊ में प्रचार सामग्री बेचने वाले बता रहे हैं कि रैलियों व जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी के कारण बैनर व पोस्टर उतने नहीं बिक रहे जितनी सपा की ‘लाल टोपी’। 
  • Google Airtel
    भाषा
    भारती एयटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल, 1.28 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी
    28 Jan 2022
    इस करार में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष भी शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी। गूगल यह निवेश…
  • akhilesh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिना कारण बताए मेरे हेलीकॉप्‍टर को रोका गया, यह भाजपा की साज़िश : अखिलेश यादव
    28 Jan 2022
    अखिलेश ने आज दोपहर पहले ट्वीट किया कि उनके हेलीकॉप्टर को दिल्ली में रोक कर रखा गया है, फिर करीब 40 मिनट बाद बताया कि वे उड़ान भरने जा रहे हैं। इसे उन्होंने कुछ इन शब्दों में कहा- "हम जीत की ऐतिहासिक…
  • Xiomara
    पीपल्स डिस्पैच
    होंडुरास: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ज़ियोमारा कास्त्रो बनेंगी राष्ट्रपति
    28 Jan 2022
    पारंपरिक रूढ़ीवादी वर्गों द्वारा कास्त्रो के होंडुरास में बदलावों वाले प्रस्तावों को रोकने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में कास्त्रो के शपथ ग्रहण से पहले तनाव बढ़ रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License