NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
कानून
भारत
राजनीति
एमनेस्टी इंडिया के प्रमुख आकार पटेल का दावा, उन्हें अमेरिका जाने से रोका गया
एमनेस्टी इंटरनेशल इंडिया के प्रमुख ने कहा, “ बात इसी महीने की है। अदालत ने मेरा पासपोर्ट जारी कर दिया। मुझे वीजा मिल गया । मैं हवाई अड्डे गया। मुझे आव्रजन पर रोक लिया गया। मुझे बताया गया था कि मैं सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर में हूं।"
भाषा
06 Apr 2022
aakar patel

बेंगलुरु: एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के प्रमुख आकार पटेल ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्हें यहां एक हवाई अड्डे पर देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। पटेल का दावा है कि आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। 
    
सीबीआई ने इस मानवाधिकार निगरानी संस्था के बेंगलुरु और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर नवंबर 2019 में छापे मारे थे। 
    
बेंगलुरु के इंदिरानगर में एमनेस्टी के कार्यालय में सीबीआई के करीब 15 अधिकारी पहुंचे थे और उन्होंने संगठन संरचना और अन्य से संबंधित विवरण हासिल किए थे। 
    
वर्ष 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एमनेस्टी इंटरनेशल इंडिया के दफ्तर पर विदेशी मुद्रा उल्लंघन के मामले को लेकर छापा मारा था।     
    
ये छापे विदेशी प्रत्यक्ष निवेश नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करने के सिलसिले में मारे गए थे जो गृह मंत्रालय की ओर से 2010 में एनजीओ के विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस को रद्द करने के पिछले मामले से जुड़ी थी। 

तब एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने आरोप लगाया था कि एमनेस्टी इंडिया जब भी भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ खड़ी होती है और उसके खिलाफ बोलती होती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। 

उसने कहा था कि वह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह से पालन करती है। 

पटेल ने बुधवार को कहा कि जब वह सुबह बेंलगुरु से बोस्टन की उड़ान में सवार होने के लिए यहां कैम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर पहुंचे तो उन्हें आव्रजन अधिकारियों ने रोक लिया और कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया हुआ है। 

पटेल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ मुझे नहीं मालूम कि मैं क्यों लुक आउट सर्कुलर में हूं। मुझे इस बारे में पता नहीं था कि मैं उड़ान में सवार नहीं हो सकता हूं। मेरी उड़ान छूट गई है और अब मैं घर पर हूं। (आव्रजन अधिकारियों ने) मुझे जाने नहीं दिया गया।”
    
पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा के एक विधायक ने उनके खिलाफ सूरत में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था।
    
उन्हें अदालत से अपना पासपोर्ट वापस मिला। पटेल ने कहा कि वह तीन विश्वविद्यालयों- मिशिगन विश्वविद्यालय, बर्कले विश्वविद्यालय और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए अमेरिका जाना चाहते थे।
    
एमनेस्टी इंटरनेशल इंडिया के प्रमुख ने कहा, “ बात इसी महीने की है। अदालत ने मेरा पासपोर्ट जारी कर दिया। मुझे वीजा मिल गया । मैं हवाई अड्डे गया। मुझे आव्रजन पर रोक लिया गया। 
मुझे बताया गया था कि मैं सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर में हूं, यही शब्द उस मामले के लिए इस्तेमाल किए गए जो उन्होंने एमनेस्टी के खिलाफ दर्ज किया था जिसमें मुझे न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही मैं जमानत पर हूं।”
    
पटेल ने कहा कि वह देखेंगे कि कौन से कानूनी विकल्प उपलब्ध हैं।

Aakar Patel
amnesty
Amnesty International
CBI

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

हाथरस मामले में सीबीआई की चार्जशीट योगी सरकार और प्रशासन पर कई सवाल उठाती है!


बाकी खबरें

  • mayawati
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: दलितों पर बढ़ते अत्याचार और आर्थिक संकट ने सामान्य दलित समीकरणों को फिर से बदल दिया है
    28 Feb 2022
    एसपी-आरएलडी-एसबीएसपी गठबंधन के प्रति बढ़ते दलितों के समर्थन के कारण भाजपा और बसपा दोनों के लिए समुदाय का समर्थन कम हो सकता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 8,013 नए मामले, 119 मरीज़ों की मौत
    28 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 2 हज़ार 601 हो गयी है।
  • Itihas Ke Panne
    न्यूज़क्लिक टीम
    रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी: आज़ादी की आखिरी जंग
    28 Feb 2022
    19 फरवरी 1946 में हुई रॉयल इंडियन नेवल म्युटिनी को ज़्यादातर लोग भूल ही चुके हैं. 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में इसी खास म्युटिनी को ले कर नीलांजन चर्चा करते हैं प्रमोद कपूर से.
  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर में भाजपा AFSPA हटाने से मुकरी, धनबल-प्रचार पर भरोसा
    27 Feb 2022
    मणिपुर की राजधानी इंफाल में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंचीं वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह। ज़मीनी मुद्दों पर संघर्षशील एक्टीविस्ट और मतदाताओं से बात करके जाना चुनावी समर में परदे के पीछे चल रहे सियासी खेल…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तर प्रदेश चुनाव: क्या हैं जनता के असली मुद्दे?
    27 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने उत्तर प्रदेश बनारस विधानसभा में मीलों का सफ़र तय किया, यह जानने की कोशिश थी की आखिर जनता क्या चाहती है? क्या जनता इस बार भी धर्म को सबसे ऊपर रखते हुए अपना मुख्यमंत्री चुनेगी या…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License