NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
निहत्थे माँ व बेटे की हत्या को लेकर फ़िलीपींस में भड़का गुस्सा, जांच शुरू
नागरिकों की हत्या ने राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे की सरकार के अधीन फ़िलीपींस में बढ़ती पुलिस क्रूरता का मुद्दा उठाया है।
पीपल्स डिस्पैच
22 Dec 2020
निहत्थे माँ व बेटे की हत्या

फिलीपींस में एक पुलिस अधिकारी द्वारा हाल ही में की गई हत्याओं को लेकर भड़के गुस्से ने सशस्त्र अधिकारियों की ऑफ-ड्यूटी हालिया नीतियों और आधिकारिक जांच के लिए प्रेरित किया है। घटना के एक दिन बाद सोमवार 21 दिसंबर को डिपार्टमेंट ऑफ इंटिरियर एंड लोकल गवर्नमेंट (डीआईजीएल) द्वारा जांच शुरू की गई।

ये गोलीबारी रविवार 20 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी मनीला के उत्तर में स्थित टारलक सिटी में हुई। छुट्टियों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले एक बोगा (शोर करने वाला) को लेकर 46 वर्षीय जोएल न्यूजका और मां-बेटे सोन्या (52) और फ्रैंक ग्रेगोरियो (25) के बीच बहस हो गई। वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में न्यूजका को अपनी बेटी के साथ ग्रेगोरियो से बोगा को दागने को लेकर बहस करते हुए देखा जा रहा है। न्यूजका और ग्रेगोरियो कथित रूप से पहले संपत्ति और निजी जमीन से रास्ते को लेकर विवाद में शामिल थे। न्यूजका ने बहस के दौरान बंदूक से धमकाया और फिर उन दोनों पर कई राउंड गोलियां चलाई।

न्यूजका गोलीबारी के बाद घटना स्थल से भाग गया। वह जिस बंदूक का इस्तेमाल किया वह फिलीपींस नेशनल पुलिस (पीएनपी) के एक अधिकारी के रूप में उसे दी गई एक सर्विस रिवॉल्वर थी। पीएनपी के अधिकारियों ने बाद में खुलासा किया कि राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे की सरकार ने पुलिस अधिकारियों को छुट्टी के दौरान ऑफ-ड्यूटी अपने सर्विस रिवॉल्वर ले जाने की अनुमति देने के आदेश पारित किए थे। इसके अलावा, पिछले हफ्ते पीएनपी प्रमुख जनरल डेबोल्ड सिनस ने इस साल फिर से छुट्टियों के दौरान सर्विस गन के नालमुख को सील करने की मौजूदा व्यवस्था को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि पुलिस अधिकारी "अनुशासित" थे। डुटेर्टे के सत्ता में आने के बाद 2016 में हॉलिडे गन मज़लिंग प्रैक्टिस को रोक दिया गया था।

इस तरह की हत्या ने सरकार और पुलिस बल द्वारा किए गए इस तरह के निर्णय के खतरों को सामने लाया। इस घटना के वीडियो के कुछ ही घंटों में वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया। पीएनपी और इसकी हिंसा की आलोचना करने वाले हैशटैग जैसे #StopTheKillingsPH और #PulisAngTerorista (पुलिस आतंकवादी हैं) दो दिनों तक ट्रेंड करते रहे। इसने पुलिस की हिंसा पर राष्ट्रीय बहस को फिर से तेज कर दिया है।

Philippines
murder case
Rodrigo Duterte
Philippines Protest

Related Stories

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

चंदौली: कोतवाल पर युवती का क़त्ल कर सुसाइड केस बनाने का आरोप

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

दिल्ली: सिविल डिफेंस वालंटियर की निर्मम हत्या शासन-प्रशासन के दावों की पोल खोलती है!

बिहार: आख़िर ‘सुशासन’ में कब सुरक्षित होंगी महिलाएं और बच्चियां?

पाकिस्तानः मानवाधिकार समूहों ने महिला पत्रकार की रहस्यमय मौत पर न्याय की मांग की

यूपी: लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में नाबालिग से बलात्कार, महिलाओं की सुरक्षा में विफल योगी सरकार!

यूपी पत्रकार-हत्याकांड का सच और डॉ जावेद का जाना


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License