NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी
कथित रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाल कल्याण अधिकारियों और सेना के साथ पुलिस द्वारा एक स्कूल से 19 बच्चों सहित 26 जनजातियों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
16 Feb 2021
विस्थापित जनजातीय छात्रों के स्कूल पर पुलिस छापेमारी को लेकर फ़िलीपींस में नाराज़गी

एक्टिविस्ट, मानवाधिकार से जुड़े वकीलों और वामपंथी नेताओं ने विस्थापित जनजातीय छात्रों के एक स्कूल में फिलीपींस नेशनल पुलिस (पीएनपी) द्वारा की गई छापेमारी की कड़ी निंदा की है। सोमवार 15 फरवरी को सेबू शहर के एक स्कूल में हुई इस छापेमारी में पुलिस कर्मियों ने 26 शिक्षकों, छात्रों और समुदाय के सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि नेशनल यूनियन ऑफ पीपल्स लॉयर्स (एनयूपीएल) के स्थानीय इकाई ने की।

ये स्कूल कैथोलिक द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी ऑफ सैन कार्लोस (यूएससी) के तालंबन परिसर में विस्थापित लुमाड लोगों के एक समूह के लिए एक शरण स्थल है। रैप्लर के अनुसार, पीएनपी के स्थानीय प्रभाग द्वारा ये छापेमारी की गई। इसके साथ समाज कल्याण एवं विकास विभाग (डीएसडब्ल्यूडी) और फिलीपींस के सशस्त्र बलों (एएफपी) के साथ मिलकर कथित रेस्क्यू ऑफरेशन के रुप में की गई।

गिरफ्तार किए गए 28 लोगों में 21 लुमाड के छात्र शामिल हैं जिनमें से 19 नाबालिग बताए जाते हैं जबकि बाकी में शिक्षक और इस समाज के बुजुर्ग शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस स्कूल में बच्चों को "युद्ध" के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा था और माओ विद्रोहियों के खिलाफ युद्ध के नाम पर रोड्रिगो डुटेर्टे सरकार की दमनकारी रणनीति के विस्तार के रूप में देखा जाता है।

बंदियों की गिरफ्तारी और हिरासत बिना किसी वारंट के किया गया है और लुमाड स्कूलों को बंद करने के खिलाफ वकालत करने वाले अभियान सेव अवर स्कूल्स नेटवर्क (एसओएस) द्वारा पोस्ट किए गए छापे के वीडियो के दौरान बच्चों को रोते और चिल्लाते हुए दिखाया गया है जिसमें उन्हें अधिकारी जबरन घसीट रहे हैं।

एसओएस ने एक बयान में कथित ऑपरेशन को छापेमारी बताते हुए निंदा की। उन्होंने इस स्कूल से जनजातीय बच्चों की इसी तरह की गिरफ्तारी और छापेमारी को लेकर कहा कि "अक्सर पुलिस और अधिकारियों रेस्क्यू शब्द का इस्तेमाल किया है लेकिन इसने विस्थाफित लुमाड और छात्रों की शांति को भंग कर दिया जैसा कि पहले 2015 और जनवरी 2020 में दावाओ में हरन में यूसीसीपी (यूनाइटेड चर्च ऑफ क्राइस्ट इन पैलेस्टाइन) हुआ था।"

प्रगतिशील राजनीतिक दल अकबायान की स्थानीय इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि, "स्पष्ट रूप से 'रेस्क्यू ऑपरेशन' तर्कहीन है क्योंकि यह विश्वविद्यालय के भीतर लोकतांत्रिक स्थानों के लिए एक जबरन घुसपैठ और खतरा है।"

Philippines
Tribal students' school
National Union of People's Lawyers
Philippines Police

Related Stories

फ़िलीपींस ने प्रतिबंधित कम्युनिस्ट पार्टी की राजनीतिक शाखा को "आतंकवादी" घोषित किया

फ़िलीपींस : सेना की गोलीबारी में एक नाबालिग़ सहित 3 आदिवासी मारे गए

फ़िलीपींस में पुलिस की छापेमारी में एक गिरफ़्तार और दो शांति कार्यकर्ताओं की मौत

फ़िलीपींस में आतंकवादियों की सूची की व्यापक निंदा की गई

फ़िलीपींस : 10 दिनों में 1,00,000 नए मामले, लॉकडाउन अगले सप्ताह तक बढ़ाया गया

9 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या करने वाली पुलिस छापेमारी के मुद्दे पर डुटेर्टे सरकार के ख़िलाफ़ रोष

फ़िलीपींस के सेक्रेटरी ऑफ़ जस्टिस ने एंटी ड्रग ऑपरेशन में पुलिस की ग़लती मानी

फ़िलिपींस : देश के क्रूर आतंकवाद विरोधी क़ानून के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

फ़िलीपींस : विश्वविद्यालयों ने "रेड-टैगिंग" पर सरकार के बयान की निंदा की

फ़िलीपींस के सांसद और एक्टिविस्ट ने नेताओं की हत्याओं की जांच की मांग की


बाकी खबरें

  • Akhilesh Yadav
    रवि शंकर दुबे
    ‘’पोस्टल बैलेट में सपा को 304 सीटें’’। क्या रंग लाएगा अखिलेश का दावा?
    16 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर भले ही इतिहास रच दिया हो लेकिन सपा ने जो दावा किया है वो चौंकाने वाला है।
  • बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
    16 Mar 2022
    अभी तक जनता वार्ड पार्षद को ही चुनती थी और चुने हुए वार्ड पार्षद अपने बीच से मुख्य पार्षद से लेकर मेयर तक चुनते थे लेकिन अब जनता सीधे मेयर-डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव करेगी।
  • Aijaz ahmed
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एजाज़ अहमद ने मार्क्सवाद के प्रति आस्था कभी नहीं छोड़ी
    16 Mar 2022
    विश्वप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक व साहित्यिक विचारक एजाज़ अहमद की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन पटना के अदालतगंज स्थित केदारभवन में किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में शहर के बुद्धिजीवी, रँगकर्मी, साहित्यकार,…
  • G-23
    कृष्ण सिंह
    कांग्रेस बनाम कांग्रेस : जी-23 की पॉलिटिक्स क्या है!
    16 Mar 2022
    प्रश्न सिर्फ कांग्रेस नेतृत्व और उसकी कार्यशैली का नहीं है बल्कि उसके उन तमाम नेताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का भी है जिन्होंने लंबे समय तक सत्ता का सुख भोगा है।
  • HIJAB
    नाइश हसन
    हिजाब मामले पर कोर्ट का फ़ैसला, मुस्लिम महिलाओं के साथ ज़्यादतियों को देगा बढ़ावा
    16 Mar 2022
    इस फ़ैसले के असरात काफी गंभीर हो सकते हैं, हिंदू कट्टर पंथी ताकतों को और बढ़ावा मिलेगा, जिस काम के लिए नौजवान लड़कों का इस्तेमाल किया गया उन्हें भगवा गमछा पहनाया गया, यह काम वह देश में सभी जगह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License