NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
माली में सेना की एक और तख़्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री गिरफ़्तार
सैन्य-प्रभुत्व वाली ट्रांजिशनल सरकार में मामूली फेरबदल के बाद ये गिरफ़्तारियां हुईं। फेरबदल की कार्रवाई में दो सैन्य प्रतिनिधियों को हटा दिया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
25 May 2021
माली में सेना की एक और तख़्तापलट की कोशिश, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री गिरफ़्तार

तत्कालीन राष्ट्रपति बाउबाकर कीटा को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने के केवल नौ महीने बाद ही माली में सेना ने सोमवार 24 मई को राजधानी बमाको में अपने काटी शिविर में ट्रांजिशनल सरकार के प्रमुखों को गिरफ्तार कर लिया। ये गिरफ्तारी कथित तौर पर इस दिन सुबह में मामूली फेरबदल के बाद हुई जिसमें सैन्य प्रभुत्व वाली सरकार से दो सैन्य प्रतिनिधियों को हटा दिया गया।

खबरों के अनुसार, तख्तापलट के प्रयास में ट्रांजिशनल सरकार के प्रमुख राष्ट्रपति बाह नदाव और प्रधानमंत्री मोक्टर ओउने को रक्षा मंत्री सौलेमाने डौकोर के साथ कटी ले जाया गया और वहीं रखा गया।

यूनाइटेड नेशन्स के साथ साथ इकोनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट अफ्रीका (ECOWAS) और अफ्रीकन यूनियन ने एक संयुक्त बयान जारी कर नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग की है। बयान में यह भी कहा गया है कि "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जबरन इस्तीफे सहित दबाव के किसी भी कार्य को अग्रिम रूप से खारिज करता है"।

पिछले साल अगस्त में राष्ट्रपति बाउबाकर कीटी को काटी ले जाया गया था और देश में फ्रांसीसी सेना की मौजूदगी के खिलाफ एक महीने के लंबे विरोध के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया था। सितंबर में अफ्रीकन यूनियन और अन्य अंतरराष्ट्रीय समूहों द्वारा प्रतिबंधों की धमकी जारी किए जाने के बाद एक नई ट्रांजिशनल सरकार का गठन किया गया था। नई ट्रांजिशनल सरकार में नागरिक राजनीतिक समूहों और सेना दोनों के प्रतिनिधि थे और इसे नए चुनाव कराने से पहले 18 महीने तक रहना था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल अगस्त में तख्तापलट के नेता रहे मौजूदा उप राष्ट्रपति कर्नल असिमी गोइता की मौजूदा संकट में अहम भूमिका है। ट्रांजिशनल सरकार से हटाए गए दो सैन्य प्रतिनिधि साडियो कामारा और कर्नल मोडिबो कोने पिछले साल असिमी के साथ तख्तापलट का हिस्सा थे। वे क्रमशः रक्षा और सुरक्षा विभागों को संभाल रहे थे।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद राजधानी बामाको और माली के अन्य प्रमुख शहरों और कस्बों में शांति रही।

एक पश्चिम अफ्रीकी देश और पूर्व फ्रांसीसी उपनिवेश माली का 1960 में अपनी स्वतंत्रता के बाद से सैन्य तख्तापलट का एक लंबा इतिहास रहा है।

Mali
ECOWAS
Bah Ndaw
United nations
African Union

Related Stories

जलवायु परिवर्तन : हम मुनाफ़े के लिए ज़िंदगी कुर्बान कर रहे हैं

क्या यूक्रेन मामले में CSTO की एंट्री कराएगा रूस? क्या हैं संभावनाएँ?

पुतिन को ‘दुष्ट' ठहराने के पश्चिमी दुराग्रह से किसी का भला नहीं होगा

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 

माली से फ़्रांसीसी सैनिकों की वापसी साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ ऐतिहासिक जीत है

यूरोपीय संघ दुनियाभर के लोगों के स्वास्थ्य से बढ़कर कॉर्पोरेट मुनाफे को प्राथमिकता देता है 

यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार

मानवाधिकार संगठनों ने कश्मीरी एक्टिविस्ट ख़ुर्रम परवेज़ की तत्काल रिहाई की मांग की

वे उन्हें मार रहे हैं : असांज की 'स्लो डेथ' खसोगी की याद दिलाती है


बाकी खबरें

  • yogi
    एम.ओबैद
    सीएम योगी अपने कार्यकाल में हुई हिंसा की घटनाओं को भूल गए!
    05 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में एक बार फिर कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में दंगा और पलायन कराया है। लेकिन वे अपने कार्यकाल में हुए हिंसा को भूल जाते हैं।
  • Goa election
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनाव: राज्य में क्या है खनन का मुद्दा और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
    05 Feb 2022
    गोवा में खनन एक प्रमुख मुद्दा है। सभी पार्टियां कह रही हैं कि अगर वो सत्ता में आती हैं तो माइनिंग शुरु कराएंगे। लेकिन कैसे कराएंगे, इसका ब्लू प्रिंट किसी के पास नहीं है। क्योंकि, खनन सुप्रीम कोर्ट के…
  • ajay mishra teni
    भाषा
    लखीमपुर घटना में मारे गए किसान के बेटे ने टेनी के ख़िलाफ़ लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जताया
    05 Feb 2022
    जगदीप सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वे 2024 के लोकसभा…
  • up elections
    भाषा
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पहला चरण: 15 निरक्षर, 125 उम्मीदवार आठवीं तक पढ़े
    05 Feb 2022
    239 उम्मीदवारों (39 प्रतिशत) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांच और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 304 उम्मीदवारों (49 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    "चुनाव से पहले की अंदरूनी लड़ाई से कांग्रेस को नुकसान" - राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह
    05 Feb 2022
    पंजाब में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा करना राहुल गाँधी का गलत राजनीतिक निर्णय था। न्यूज़क्लिक के साथ एक खास बातचीत में राजनीतिक विशेषज्ञ जगरूप सिंह ने कहा कि अब तक जो मुकाबला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License