NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
संशोधित नागरिकता कानून पर देश भर में आक्रोश...विरोध...प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ लेफ्ट समेत दूसरे दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा बुलाया गया विरोध प्रदर्शन गुरुवार को पूरे देश में जारी है। इसी क्रम में कर्नाटक और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Dec 2019
ANTI CAA PROTEST

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। लेफ्ट पार्टियो ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बंद का आह्वान किया है।  दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च शुरू किया।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एक विरोध प्रदर्शन छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित किया गया है जबकि दूसरा प्रदर्शन वामपंथी पार्टियों ने आहूत किया है। दोनों ही मार्च आईटीओ के निकट शाहीन पार्क में मिलेंगे।

स्वराज्य अभियान के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि हमारे कई साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है, इसके बावजूद कई लोग यहां एकत्र हुए।’ उन्होंने कहा कि इस देश में नागरिकता का बंटवारा नहीं किया जा सकता और ‘इसीलिए हमने आज विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।’
 
वहीं, संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले डीएमआरसी ने सात मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहने की जानकारी दी थी। ये मेट्रो स्टेशन लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका हैं।

इसके बाद डीएमआरसी के नए ट्वीट में कहा है, ‘पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे।’

केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के दरवाजे भी बंद हैं लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध है।

वहीं, दूसरी ओर नागरिकता कानून के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन के मद्देनज़र आज बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है। प्रदेश प्रशासन ने किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। लेकिन वामपंथी दलों और नागरिक समाज ने कहा है कि वह शासन-प्रशासन की पाबंदियों के बावजूद राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कैप के विरुद्ध प्रदर्शन करेंगे।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। विधानसभा में सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस और एसपी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं वे विधानसभा के मुख्य गेट पेर चढ़ गए। पुलिस को उन्हें वहां से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इधर, लखनऊ में केडी सिंह बाबू मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सिंह ने ट्वीट किया, '19 दिसंबर 2019 को पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू रहेगी और किसी भी सभा के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई है। कृपया कोई भी व्यक्ति किसी भी सभा में भाग ना लें। माता-पिता से भी अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की काउंसलिंग करें।'

वहीं, कर्नाटक में धारा 144 आदेशों के बावजूद विवादित नागरिकता संशोधन अधिनियम  के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी है। कर्नाटक में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद, प्रशासन ने बेंगलुरु और मंगलुरु में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। धारा 144 के तहत बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

बेंगलुरु में मशहूर इतिहासकर व लेखक रामचंद्र गुहा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यहां करीब 30 प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने आज शहर में मार्च निकालने का फैसला किया था। बेंगलुरु पुलिस ने इस प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी थी जिसके बाद सुबह से ही मुख्य सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।

रामचंद्र गुहा भी प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में शामिल हुए, जिसके बाद पुलिस ने गुहा सहित 30 लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

कर्नाटक के कलबुर्गी में भी वामपंथी नेताओं और मुस्लिम संगठन से जुड़े नेताओं ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया। यहां विरोध कर रहे करीब 20 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हैदराबाद में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर और दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार की सुबह से जबरदस्त ट्रैफिक जाम है। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के कारण सड़कों पर दिल्ली पुलिस के बैरिकेड लगा रखा है और कई जगहों पर रूट डायवर्जन भी किया है।

आपको बता दें कि गुरुवार को कई बड़े शहरों में इस कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। हालांकि इससे पहले बुधवार शाम को प्रशासन ने तीन शहरों दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरू में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी।

वहीं मुंबई, चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, नागपुर, भुवनेश्वर, कोलकाता और भोपाल में प्रदर्शनों पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। पटना में भी विरोध हो रहा है। इस दौरान राजेंद्र नगर और दरभंगा में कम्युनिस्ट संगठनों ने रेल रोक दी है।

Protest against CAA
Protest Against CAA on 19th
NRC CAA protest
all india protest
Citizenship Amendment Act
left parties

Related Stories

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

बिहार में भी दिखा रेल रोको आंदोलन का असर, वाम दलों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया

बिहार में दिखा 'भारत बंद' का असर, महागठबंधन भी उतरा सड़कों पर

सीएए : एक और केंद्रीय अधिसूचना द्वारा संविधान का फिर से उल्लंघन

झारखण्ड – बिहार : बेतहाशा महंगाई के ख़िलाफ़ वाम दलों का विरोध पखवाड़ा, मोदी सरकार के पुतले जले 

नताशा और महावीर नरवाल: इंसाफ़ एक दूर की कौड़ी

बिहार में भी किसानों की हलचल तेज़, पटना की महापंचायत में 26 मार्च के भारत बंद को ऐतिहासिक बनाने की अपील

किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ा हुआ पटना का नागरिक समाज

नितीश राज में नियोजन की मांग कर रहे अभ्यर्थी युवाओं को मिली पुलिस की लाठी !

झारखंड और बिहार में वाम दलों की अगुवाई में कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए जारी है दमदार संघर्ष!


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License