NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
सूडान में तख़्तापलट विरोधी प्रदर्शन जारी, सात और लोग मारे गये और सौ से ज़्यादा घायल
सुरक्षा बलों की ओर से हिंसक दमन के बावजूद तख़्तापलट को मंज़ूर नहीं किये जाने को लेकर सूडान में सामूहिक हड़ताल और सिविल नाफ़रमानी की मुहिम जारी हैं।
पवन कुलकर्णी
20 Jan 2022
Sudan
17 जनवरी को मारे गये एक प्रदर्शनकारी के अंतिम संस्कार को लेकर आयोजित जुलूस को सुरक्षा बलों ने 18 जनवरी को तितर-बितर कर दिया था। फ़ोटो: मोहनद हामिद

सुरक्षा बलों ने सोमवार, जनवरी 17 को ख़ार्तूम शहर में सात और लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों को गोली मार दी थी। 25 अक्टूबर, 2021 को हुई सैन्य तख़्तापलट के बाद से सैन्य जनरलों के वास्तविक हूक़ूमत को नामंज़ूर करते हुए सूडान के शहरों में हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आये। ज़्यादातर मौतें सीने, पेट और कूल्हे में लगी गोलियों की वजह से हुईं।

ख़ार्तूम सूबे के तीन शहरों- राजधानी ख़ार्तूम सिटी, ख़ार्तूम नॉर्थ और ओमदुर्मन में प्रदर्शनकारियों के शरीर पर सीधे दागी गयी गोलियों के साथ-साथ आंसू गैस के कनस्तरों और बिना गंभीर चोट के अचेत कर देने वाले हथगोले से सौ से ज़्यादा लोग घायल हो गये हैं।
एल.जावदा अस्पताल में इलाज करा रहे 70 से ज़्यादा घायल प्रदर्शनकारियों में से कम से कम छह की हालत गंभीर बनी हुई है। रेडियो दबंगा ने बताया कि इस अस्पताल के सामने आंसू गैस के गोले दागे गये, जब घायल प्रदर्शनकारियों को यहां लाया जा रहा था। "प्रत्यक्षदर्शियों ने मक निमिर पुल में एक एम्बुलेंस पर सैन्य बलों के हमले की सूचना दी...उन्होंने यह भी बताया कि चिकित्सा कर्मचारियों और एक ड्राइवर को लाठी और राइफ़ल के बट से बेरहमी से पीटा गया।"

ओमडुर्मन के एक प्रदर्शनकारी ने पीपल्स डिस्पैच से कहा, "17 नवंबर को छोड़कर कल का दमन शायद तख़्तापलट के बाद का सबसे हिंसक दमन था। ऐसा लगता है कि सुरक्षा बलों ने दमन का एक नया अध्याय जोड़ दिया है।" वह क़यास लगाते हुए कहते हैं, ”मुझे लगता है कि अब से जो भी प्रदर्शनों किया जायेगा,उसे दबाने के लिए हिंसा का ज़्यादा से ज़्यादा इस्तेमाल किया जायेगा।”

तख़्तापलट के बाद से सुरक्षा बलों की हिंसा में पहले ही कम से कम 71 लोग मारे जा चुके हैं और 2,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। 18 जनवरी तक हैड्रिन ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से इकट्ठा किये गये आंकड़ों के मुताबिक़, 250 से ज़्यादा लोगों का इस समय भी इलाज चल रहा है। 24 प्रदर्शनकारी ऐसे हैं, जिनके शरीर के किसी न किसी हिस्से को नुक़सान पहुंचा है और सात लोग लकवाग्रस्त हो गये हैं।

ख़ार्तूम स्टेट रेजिस्टेंस कमिटी कॉर्डिनेशन (KSRCC) ने 17 जनवरी को कार्रवाई के बाद एक बयान में कहा, "यह हमारी सेना नहीं, ये हमारे दुश्मन हैं, और जब तक हम जीत नहीं जाते या जब तक वे हम सभी को मार देने के बाद एक ख़ाली देश पर शासन करने के लिए मजबूर नहीं हो जाते, तब तक उनका विरोध करना हमारा फ़र्ज़ है। शहीदों के लिए यही हमारा संकल्प है।"

सेंट्रल कमिटी ऑफ़ सूडानी डॉक्टर्स (CCSD) ने 18 जनवरी को एक बयान जारी करते हुए "सेना, पुलिस और सुरक्षा अस्पतालों से पूरी तरह से अपनी वापसी" का ऐलान कर दिया। इस बयान पर सूडान सेंट्रल कमिटी ऑफ़ फ़िजिशियन्स, सूडान मेडिकल सिंडिकेट, कमिटी ऑफ़ कंसल्टेंट्स एंड स्पेशलिस्ट्स और एक दंत चिकित्सक संघ ने हस्ताक्षर किये हैं।

इस बयान में कहा गया है कि इसके सदस्य "मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को आपातकालीन सेवा, गहन देखभाल और हृदय की देखभाल, इनक्यूबेटर, आइसोलेशन वार्ड, डायलिसिस और ... ट्यूमर से सम्बन्धित सेवा की पूरी प्रतिबद्धता के साथ ठंडे बस्तों में डाल दिये गये मामलों को लेकर हड़ताल पर जायेंगे।"

केएसआरसीसी के उस बयान में "सभी क्रांतिकारियों को पूरी तरह से ख़ार्तूम को बंद करने और हर जगह बैरिकेड्स लगाने" का आह्वान करते हुए कहा गया है कि "हमारे बैरिकेड्स उन्हें डराते हैं और उन्हें याद दिलाते हैं कि हम इस देश की सबसे मज़बूत और सबसे बड़ी फ़ौज़ हैं।"

केएसआरसीसी ने "सभी पेशेवरों, कर्मचारियों और श्रमिकों को कार्यस्थल में अपनी समितियों की स्थापना करने, और सामूहिक हड़ताल और 18 और 19 तारीख़ को सिविल नाफ़रमानी को लागू किये जाने की तैयारी में उनके और प्रतिरोध समितियों के बीच अच्छी तरह से समन्वय करने का आह्वान किया।"

24 जनवरी को "मार्च ऑफ़ मिलियन्स" के अगले दौर के लिए लामबंदी चल रही है। केएसआरसीसी ने कहा, "हम पीछे नहीं हट सकते, इस सफ़र की क़ीमत कल भी हमारी ज़िंदगी थी और आज भी हमारी ज़िंदगी ही है।"

"दुनिया भर के क्रांतिकारियों को यह पता है कि हम अब भी अपने रास्ते पर डटे हुए हैं.. हमें अब भी यक़ीन है कि हम इस सड़ी-गली ख़ूनी हूक़ूमत के ख़िलाफ़ अपनी लड़ाई और क्रांति को जीत लेंगे।"

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Central Committee of Sudanese Doctors
CCSD
Coup in Sudan
General Abdel Fattah al-Burhan
Khartoum State Resistance Committees Coordination
Military coup in Sudan
Sudanese Armed Forces
SAF

Related Stories

तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी

संयुक्त राष्ट्र और अफ़्रीकी संघ ने किया सूडान में तख़्तापलट से बनी सरकार का समर्थन, लेकिन सड़कों पर लोगों का संघर्ष जारी


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License