NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
भाषा
28 Jun 2021
Deepika Kumari

पेरिस: विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी।

रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

Deepika Kumari
Archery
World Cup

Related Stories

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

इतवार की कविता: लक्ष्य भेदती औरत...


बाकी खबरें

  • एक दिन बारिश में दिल्ली दिखी बेहाल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एक दिन बारिश में दिल्ली दिखी बेहाल, कई स्थानों पर जलभराव, यातायात बाधित, एक व्यक्ति की डूबने से मौत
    20 Jul 2021
    दिल्ली सरकार चला रही 'आप' निगम में शासन कर रही बीजेपी को इसके लिए दोषी ठहरा रही है, जबकि बीजेपी बदहाल दिल्ली के लिए आप को ज़िम्मेदार बता रही है। जबकि सच्चाई यह है कि दिल्ली में जल निकासी का ज़िम्मा…
  • वन संरक्षण कानून में संशोधन मसौदा तैयार करने का ठेका कॉर्पोरेट को : किसान सभा ने जताया विरोध
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    वन संरक्षण कानून में संशोधन मसौदा तैयार करने का ठेका कॉर्पोरेट को : किसान सभा ने जताया विरोध
    20 Jul 2021
    छत्तीसगढ़ किसान सभा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भारतीय वन कानून, 1927 में संशोधन मसौदा तैयार करने का ठेका कॉर्पोरेट कंपनियों को देने की तीखी आलोचना करते हुए विरोध जताया है।
  • नवजोत सिंह सिद्धू
    सोनिया यादव
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के चक्कर में कांग्रेस के साथ कहीं खेल न हो जाए!
    20 Jul 2021
    पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के अंदर उठापठक और राज्य में केंद्रीय नेतृत्व का हस्तक्षेप पार्टी के भविष्य पर जो भी असर छोड़े, फिलहाल कई जानकारों को लगता है कि कांग्रेस अपने पैरों पर खुद ही…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में आज चार महीने बाद सबसे कम 30 हज़ार नए मामले दर्ज  
    20 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 30,093 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.30 फ़ीसदी यानी 4 लाख 6 हज़ार 130 हो गयी है।
  • UP की जनसंख्या नीति: मोहसिन रज़ा का 'पंचर' बयान और वर्तमान राजनीति
    सबरंग इंडिया
    UP की जनसंख्या नीति: मोहसिन रज़ा का 'पंचर' बयान और वर्तमान राजनीति
    20 Jul 2021
    उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मोहसीन रज़ा जब यह कहते हैं कि 8 बच्चे होंगे तो पंचर ही लगाएंगे, नई जनसंख्या नीति के माध्यम से हम मुसलमान को टोपी से टाई तक लाना चाहते हैं, तो वे जनसंख्या नीति के पीछे के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License