NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
भाषा
28 Jun 2021
Deepika Kumari

पेरिस: विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी।

रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

Deepika Kumari
Archery
World Cup

Related Stories

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

इतवार की कविता: लक्ष्य भेदती औरत...


बाकी खबरें

  • गुजरात : तापी में वेदांत के ज़िंक प्लांट पर हुई जन-सुनवाई कैसे हुई 'हिंसक'
    दमयन्ती धर
    गुजरात : तापी में वेदांत के ज़िंक प्लांट पर हुई जन-सुनवाई कैसे हुई 'हिंसक'
    09 Jul 2021
    जिंक प्लांट से जुड़ी परियोजना के प्रभाव को लेकर आसपास के आदिवासी गांवों में मिट्टी की उर्वरता और आजीविका के बारे में कई आशंकाएं पैदा हो गई हैं। उन्हें लगा कि जन-सुनवाई के दौरान उनके सभी प्रश्नों को…
  • कैबिनेट-विस्तार की असल कहानी: यूपी चुनाव, जातियों की नुमाइंदगी या कुछ और?
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैबिनेट-विस्तार की असल कहानी: यूपी चुनाव, जातियों की नुमाइंदगी या कुछ और?
    08 Jul 2021
    कैबिनेट-विस्तार की असल राजनीति क्या है? क्या यह 2024 के संसदीय चुनाव से पहले यूपी और गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए किया गया है? क्या यह विभिन्न जातियों के…
  • भाषा सिंह
    बात बोलेगी : सहकारिता मंत्रालय के पीछे RSS के विस्तार की रणनीति !
    08 Jul 2021
    इस बात की आशंका है कि आने वाले दिनों में यह मंत्रालय विविध और व्यापक सहकारिता आंदोलन को एक तरह के विचारों की दिशा में काम करने के लिए बाध्य करेगा।
  • क्या दहेज प्रथा कभी खत्म हो पाएगी?
    अजय कुमार
    क्या दहेज प्रथा कभी खत्म हो पाएगी?
    08 Jul 2021
    वर्ल्ड बैंक ने भारतीय समाज में दहेज प्रथा के प्रचलन पर पिछले सप्ताह एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अब भी भारत में तकरीबन 95% शादियां दहेज देने के बाद ही होती हैं।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुम्बई के सफ़ाई कर्मचारियों के हक़ में फ़ैसला, एकनाथ खडसे की ईडी में पेशी और अन्य ख़बरें
    08 Jul 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे मुम्बई के 580 सफ़ाई कर्मचारियों के हक़ में फ़ैसला, एकनाथ खडसे ईडी में हुए पेश और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License