NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
भाषा
28 Jun 2021
Deepika Kumari

पेरिस: विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी।

रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

Deepika Kumari
Archery
World Cup

Related Stories

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

इतवार की कविता: लक्ष्य भेदती औरत...


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    त्रिपुरा में हिंसा के ख़िलाफ़ सीपीआईएम का प्रदर्शन, जेएनयू छात्रों की कैम्पस खोलने की मांग
    10 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी त्रिपुरा में वाम दलों और खासकर सीपीआईएम पर हिंसा के ख़िलाफ़ सीपीआईएम का प्रदर्शन, जेएनयू छात्र धरने पर और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • हिमाचल: मध्याह्न भोजन के लिए रसोइए की भर्ती में सांस्थानिक जातिवाद 
    प्रियंका ईश्वरी
    हिमाचल: मध्याह्न भोजन के लिए रसोइए की भर्ती में सांस्थानिक जातिवाद 
    10 Sep 2021
    शिमला जिले के चार तहसीलों में दोपहर के भोजन की योजना के तहत एक भी दलित रसोइया-सह- सहायक को काम पर नहीं रखा गया है। यह प्रवृत्ति हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में संस्थानिक नस्लवाद के बड़े मसले की तरफ…
  • सूट-बूट वालों को फ़ायदा ही फ़ायदा
    न्यूज़क्लिक टीम
    सूट-बूट वालों को फ़ायदा ही फ़ायदा
    10 Sep 2021
    एक औसत भारतीय की आमदनी इस वक़्त साल 2017 की आमदनी से भी कम है। लेकिन बड़े कंपनियों के मालिकों और अमीरों की कमाई बढ़ गई है। इससे देश में अमीर-ग़रीब का फ़ासला और भी बढ़ गया है। मतलब देश की इकॉनमी हो गई…
  • नीतीश
    शशि शेखर
    बिहार में अवैध प्रवासी: क्या संघ की साज़िश में फंस गए नीतीश?
    10 Sep 2021
    “यह कदम समाज में स्थायी नफ़रत और आतंक का माहौल बनाने की कवायद है। डिटेंशन सेंटर के इर्दगिर्द जो एजेंडा है, वह काफ़ी ख़तरनाक है।”
  • कार्टून क्लिक: बेकारी की मार, जनता बे-बस, बे-कार!
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: बेकारी की मार, जनता बे-बस, बे-कार!
    10 Sep 2021
    भारत में बेकारी का एक और सबूत, फोर्ड इंडिया बंद करेगी प्रोडक्शन। 2017 से अब तक फोर्ड इंडिया 5वीं ऐसी दिग्गज ग्लोबल एक्सेस कंपनी है जो भारतीय बाज़ार को छोड़कर जा रही है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License