NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका
रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते।
भाषा
28 Jun 2021
Deepika Kumari

पेरिस: विश्व कप के तीसरे चरण में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी सोमवार को विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष पर काबिज हो गयी।

रांची की रहने वाली इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने पहली बार 2012 में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी। उन्होंने रविवार को रिकर्व की तीन स्पर्धाओं – महिलाओं की व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीते थे।

विश्व तीरंदाजी ने दीपिका के शानदार प्रदर्शन के बाद ट्वीट किया, ‘‘इससे दीपिका सोमवार को विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लेगी।’’

दीपिका ने पहले अंकिता भगत और कोमोलिका बारी के साथ मिलकर रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में दीपिका और उनके पति अतनु दास की पांचवीं वरीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-3 से जीत हासिल की।

दीपिका ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में रूस की एलिना ओसिपोवा को 6-0 से हराकर एक दिन में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

दीपिका विश्व कप में अब तक कुल नौ स्वर्ण, 12 रजत और सात कांस्य पदक जीत चुकी है।

Deepika Kumari
Archery
World Cup

Related Stories

इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

इतवार की कविता: लक्ष्य भेदती औरत...


बाकी खबरें

  • श्री कोविंद
    अनिल जैन
    राष्ट्रपति की यात्राएँ बनीं राजनीतिक खिलौना, दलित वोटरों को रिझाने की कोशिश
    02 Sep 2021
    वैसे तो 14वें राष्ट्रपति के रूप में श्री कोविंद के कार्यकाल को कई बातों के लिए याद किया जाएगा, लेकिन इसी क्रम में हाल ही में हुईं उनकी उत्तर प्रदेश यात्राओं का जिक्र खास तौर पर किया जाएगा।
  • तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान में क़तर का बढ़ता क़द 
    एम. के. भद्रकुमार
    तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान में क़तर का बढ़ता क़द 
    02 Sep 2021
    क़तर अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने के लिए ख़ुद को तैयार कर रहा है। निश्चित रूप से, पश्चिमी कंपनियां क़तर के ज़रिए पुनर्निर्माण का काम हासिल कर सकती हैं।
  • राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन
    भाषा
    राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन
    02 Sep 2021
    भाजपा के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 47,092 नए मामले, 509 मरीज़ों की मौत
    02 Sep 2021
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.19 फ़ीसदी यानी 3 लाख 89 हज़ार 583 हो गयी है।
  • मुसलमानों, आदिवासियों पर हो रहे हमलों पर चुप क्यों है भारत सरकार?
    सबरंग इंडिया
    मुसलमानों, आदिवासियों पर हो रहे हमलों पर चुप क्यों है भारत सरकार?
    02 Sep 2021
    सोशल मीडिया पर घृणा अपराध, दुर्व्यवहार, मुसलमानों पर हिंसक हमलों को हरी झंडी दिखाई जा रही है, और नियमित रूप से रिपोर्ट किया जा रहा है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License