NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक टीवी की टीआरपी बढ़ाने के लिए बीएआरसी के सीईओ के साथ साजिश रची: पुलिस
पुलिस ने आगे कहा कि उनके पास ऐसे साक्ष्य है जो बताते हैं कि टीआरपी में छेड़छाड़ करने में सहायता के बदले गोस्वामी ने दासगुप्ता को भुगतान भी किया और यह ‘‘दासगुप्ता के आवास से बरामद हुए गहनों और महंगी वस्तुओं से साबित होता है।’’  
भाषा
24 Jun 2021
Arnab Goswami

मुंबई: मुंबई पुलिस के अनुसार वरिष्ठ टेलीविजन पत्रकार अर्नब गोस्वामी ने रिपब्लिक टीवी चैनल की रेटिंग सुधारने के लिए ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) के तत्कालीन सीईओ पार्थो दासगुप्ता के साथ मिलकर टीआरपी में गैरकानूनी तरीके से छेड़खानी की तथा इस काम में मदद देने के लिए दासगुप्ता को पैसा भी दिया। मुंबई पुलिस की ओर से अदालत में दायर पूरक आरोप-पत्र में यह दावा किया गया है। पूरक आरोप पत्र में दोनों आरोपियों के बीच वॉट्सऐप पर हुई बातचीत का हवाला देते हुए इसे ‘महत्वपूर्ण साक्ष्य’ बताया गया है।

कथित फर्जी टेलीविजन रेटिंग प्वॉइंट्स (टीआरपी) घोटाले में मुंबई पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (सीआईयू) ने मंगलवार को यहां मजिस्ट्रेट की अदालत में तीसरा आरोप-पत्र दायर किया है।

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के चैनलों को चलाने वाले एआरजी आउटलियर मीडिया के अलावा पुलिस ने नये आरोपपत्र में छह अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है, जिनमें रिपब्लिक समूह के चैनलों के कुछ कर्मचारियों को भी नामजद किया गया है।

आरोप-पत्र में कहा गया, ‘‘हमारे पास मौजूद साक्ष्य यह बताते हैं कि उन्होंने (गोस्वामी और दासगुप्ता) ने बीएआरसी के बारे में गोपनीय जानकारियों का बार-बार आदान-प्रदान किया और यह गोस्वामी के चैनलों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।’’

पुलिस ने आगे कहा कि उनके पास ऐसे साक्ष्य है जो बताते हैं कि टीआरपी में छेड़छाड़ करने में सहायता के बदले गोस्वामी ने दासगुप्ता को भुगतान भी किया और यह ‘‘दासगुप्ता के आवास से बरामद हुए गहनों और महंगी वस्तुओं से साबित होता है।’’

इससे पहले के आरोप-पत्र में भी दासगुप्ता का नाम आरोपी के तौर पर शामिल था। उन्हें पिछले वर्ष दिसंबर में गिरफ्तार किया गया था और अभी वह जमानत पर हैं।

इस साल मार्च में बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई पुलिस से सवाल किया था कि अगर जांचकर्ताओं का यह मानना है कि उसके पास गोस्वामी और रिपब्लिक टीवी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं तो उन्हें इसमें आरोपी क्यों नहीं बनाया गया।

गोस्वामी और एआरजी आउटलियर मीडिया ने पिछले साल उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके कथित टीआरपी कांड में कई राहतों का अनुरोध किया था।

arnab goswami
Republic TV
TRP
TRP Game

Related Stories

रिपब्लिक भारत ने ‘तालिबान का क्रूर चेहरा’ दिखाते हुए BSP नेता हाजी याक़ूब क़ुरैशी की फ़ोटो दिखायी

तिरछी नज़र: अर्नब सर तो बहुत ही बड़े देशभक्त हैं…

अर्नब गोस्वामी की WhatsApp चैट लीक और गोदी मीडिया

‘अर्नबगेट’ : कांग्रेस हुई हमलावर; बुरे फँसे अर्नब

अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट लीक हमें अपने देश के लोकतंत्र के बारे में क्या बताती है?

‘अर्नबगेट’: राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करना ‘राष्ट्रद्रोह’, निष्पक्ष जांच हो- कांग्रेस

किसान और अर्नब गोस्वामी पर राहुल हमलावर

अर्नब के लीक हुए चैट पर मंत्रिमंडल में चर्चा : देशमुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अर्नब को एयरस्ट्राइक की जानकारी की ख़बरों पर आक्रोश जताया

अर्णब गोस्वामी को बालाकोट की जानकारी कैसे मिली, और क्यों?


बाकी खबरें

  • Sitaram Yechury
    संदीप चक्रवर्ती
    स्वतंत्रता दिवस को कमज़ोर करने एवं हिंदू राष्ट्र को नए सिरे से आगे बढ़ाने की संघ परिवार की योजना को विफल करें: येचुरी 
    25 Feb 2022
    माकपा महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “फोकस 5 अगस्त को देश की वास्तविक स्वतंत्रता की तारीख के रूप में बढ़ावा देने पर है।"  
  • russia ukrain
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम
    25 Feb 2022
    यूरोपीय संघ रूस पर और आर्थिक एवं वित्तीय प्रतिबंध लगाने को सहमत। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन में मानवीय सहायता के लिए दो करोड़ डॉलर देने की घोषणा की।
  • ASHA Workers
    अनिल अंशुमन
    बिहार : आशा वर्कर्स 11 मार्च को विधानसभा के बाहर करेंगी प्रदर्शन
    25 Feb 2022
    आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन करने में भी टाल मटोल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने ‘भूखे रहकर अब और नहीं करेंगी बेगारी’ का ऐलान किया है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 13 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 302 मरीज़ों की मौत
    25 Feb 2022
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 94 हज़ार 345 हो गयी है।
  • up elections
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव : अयोध्या के प्रस्तावित  सौंदर्यीकरण में छोटे व्यापारियों की नहीं है कोई जगह
    25 Feb 2022
    अयोध्या के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रस्तावित लेआउट के परिणामस्वरूप दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़े पैमाने पर ध्वस्त या उन दुकानों का ज़्यादातर हिस्सा तोड़ दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License