NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दुनियाभर की: संसदीय चुनावों में वामपंथी धड़े की जीत की संभावना से जर्मनी के धनकुबेर परेशान
जर्मनी के ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 16 साल बाद चांसलर एंजेला मर्केल अपने पद से हट रही हैं।
उपेंद्र स्वामी
25 Sep 2021
germany election polls
जर्मनी में रविवार को होने वाले संसदीय चुनावों के लिए विभिन्न पार्टियों के चांसलर पद के चेहरों के पोस्टर हैम्बर्ग शहर की सड़क पर लगे दिखाई दे रहे हैं। फोटोः साभार रायटर्स

जर्मनी में रविवार को संसद के लिए चुनाव हैं। एक दिन पहले तक की रायशुमारियों और बाकी पूर्वानुमानों के हिसाब से देखा जाए तो वामपंथी रुझान वाली मध्यमार्गी पार्टी सोशल डेमोक्रेट्स (एसडीपी) अभी तक सबसे आगे है। उन्हें अभी सत्ता पर काबिज दक्षिणपंथी रुझान वाली मध्यमार्गी पार्टी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (सीडीयू) पर थोड़ी बढ़त हासिल है। देखना यह है कि क्या यह बढ़त रविवार तक बनी रहती है और नतीजों में झलकती भी है। वहां रायशुमारियां तकरीबन रोज हो रही हैं और एकाध फीसद की घटत-बढ़त रोज हो रही है।

जर्मनी के ये चुनाव महत्वपूर्ण हैं क्योंकि 16 साल बाद चांसलर एंजेला मर्केल अपने पद से हट रही हैं। 2005 में वह चांसलर बनी थीं और उसके बाद से वह न केवल यूरोपीय संघ के सबसे कद्दावर नेता के रूप में उभरीं, बल्कि दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में भी शुमार की जाने लगीं। अब वे चांसलर नहीं रहेंगी तो जाहिर है जर्मनी के लोग नए विकल्प तलाश रहे हैं। समाजवादी एसडीपी 1998 से 2005 तक भी गेरार्ड श्रोएडर के नेतृत्व में सत्ता में थी।

श्रोएडर ने अपने कार्यकाल में 2002 में इराक में अमेरिका द्वारा युद्ध छेड़े जाने का कड़ा विरोध किया था। लेकिन 2005 में मध्यावधि चुनावों में उनकी पार्टी बेहद मामूली अंतर से मर्केल के नेतृत्व में लड़ी सीडीयू से चुनाव हार गई थी। दरअसल दोनों के बीच अंतर इतना कम था कि चुनाव की शाम दोनों ही गठबंधन अपनी-अपनी जीत का ऐलान कर रहे थे। खैर, यह इतिहास की बात है कि कैसे मर्केल के नेतृत्व में सीडीयू व एसडीपी में एक महागठबंधन बनाने पर सहमति बनी। जर्मनी के लिए यह मर्केल दौर की शुरुआत थी। मजेदार बात यह भी रही कि मर्केल का महागठबंधन अभी तक कायम रहा है। चुनाव के बाद इस तरह के महागठबंधन की संभावना फिलहाल कम नजर आती है।

अब स्थितियां बदल चुकी हैं। एसडीपी यदि चुनावों में सबसे आगे रहती है तो ग्रीन पार्टी उसके गठबंधन में शामिल हो सकती है। ग्रीन पार्टी जर्मनी की राजनीति में तीसरे स्थान पर आती है। धुर वामपंथी लिंक पार्टी भी साथ आ गई तो तीनों मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में आ सकते हैं।

सोलह साल बाद जर्मनी की सत्ता के फिर से वाम रुझान हासिल करने की संभावना पर थोड़ी हलचल तो है। मजेदार बात यह है कि खलबली वहां के धनकुबेरों में भी है। जर्मनी के बैंकर्स व कर वकीलों के हवाले से आ रही खबरों को सही माना जाए तो वहां के अरबपतियों में अपनी संपत्ति स्विस बैंकों में पहुंचाने की हड़बड़ी सी मची हुई है। कहा यह जा रहा है कि अगर एसडीपी, ग्रीन व लिंक का गठबंधन सत्ता में आता है तो वहां सपत्ति कर फिर से लगाया जा सकता है और विरासत कर भी राजनीतिक एजेंडे में शामिल किया जा सकता है। बैंकिंग व कर व्यवस्था से जुड़े कई लोगों का कहना है कि जर्मनी के उद्यमी परिवार काफी आशंकित हैं।

इसे भी पढ़ें : दुनिया भर की: नॉर्वे में लेबर की अगुआई में मध्य-वाम गठजोड़ सत्ता में

कई विश्लेषक मानते हैं कि जर्मनी के चुनावी नतीजे जो भी रहें, वहां की राजनीति में वाम रुझान आना एक तय सी बात है। एक स्विस बैंकर का कहना था कि उसे ऐसे कई जर्मन उद्यमियों के बारे में जानकारी है जो चाहते हैं कि अगर जर्मनी में लाल रुझान बढ़े तो उनका एक पांव देश के बाहर सुरक्षित रहे। हाल यह है कि कई जर्मन धनकुबरों ने स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख लेक के आसपास कोठियां खोजनी शुरू कर दी हैं। अगर हम मानते हैं कि किसी भी देश का संपत्तिशाली वर्ग सत्ता में बदलाव की हवा को पहले भांप लेता है तो यकीनन जर्मनी का संपत्तिशाली वर्ग भी राजनीतिक बदलाव का संकेत दे ही रहा है।

रायटर्स ने कई स्विस बैंकों व वित्त विशेषज्ञों के हवाले से यह खबर दी है कि पिछले कुछ महीनों से स्विस बैंकों में जर्मनी से धन की आवक सामान्य से काफी तेज हुई है। अब यह दीगर बात है कि स्विट्जरलैंड ‘कर चोरों की तिजोरी’ वाली अपनी छवि को कितना ही बदलने की कोशिश करे, ऐसा फिलहाल तो हो नहीं पा रहा है।

बहरहाल, जर्मनी की बदलती राजनीतिक धारा की बात करें तो ग्रीन पार्टी तो संपत्ति पर कर लगाने के मामले में एसडीपी से भी ज्यादा सख़्त है। हालांकि इस बात पर तो दोनों ही एकमत हैं कि ज्यादा कमाने वालों पर आयकर की दर भी ज्यादा होनी चाहिए।

एक स्थिर सरकार बनाने के लिए एससडीपी को सब तरफ से समर्थन की जरूरत तो होगी ही। चांसलर पद के लिए उसके उम्मीदवार ओलफ शुल्ज़ ने जर्मनी के ताकतवर स्टील उद्योग से वादा किया है कि वह सरकार में आए तो उसे पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया में ढलने में पूरी मदद देंगे। शुल्ज़ इस समय जर्मनी के वाइस चांसलर हैं और मर्केल की सरकार में वित्त मंत्री। मर्केल के उत्तराधिकारी के तौर पर वह जर्मनी के लोगों की पहली पसंद हैं। मर्केल की पार्टी सीडीयू के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से चांसलर पद के दावेदार आर्मिन लेशेट लोकप्रियता में शुल्ज़ से पीछे हैं।

एसडीपी के साथ हाथ मिलाने को तैयार ग्रीन पार्टी के एजेंडे में पर्यावरण के मुद्दे साफ तौर पर हावी रहते हैं। जर्मनी को यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता है और वहां जलवायु परिवर्तन चुनाव प्रचार के केंद्रीय मुद्दों में रहा है। शुल्ज़ ट्रेड यूनियनों के मजबूत इलाकों में जाकर भी यह वादा करते रहे हैं कि वे बिजली उत्पादन की क्षमता को तेजी से बढ़ाने के पक्षधर हैं ताकि उद्योगों को कार्बन का उत्सर्जन कम करने में मदद दे सकें। उनका जोर पनबिजली व सौर ऊर्जा के साथ-साथ बिजली ग्रिड विकसित करने पर है। वह सरकारी मंजूरी की प्रक्रियाओं को भी कम जटिल बनाने के पक्षधर हैं।

बहुदलीय लोकतंत्र होने के बावजूद जर्मनी की चुनावी प्रक्रिया हमारे यहां से काफी अलग है। पार्टियों को संसद में प्रतिनिधित्व पाने के लिए कम से कम 5 फीसदी मत या फिर तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करनी होती है। जर्मनी के बावरिया इलाके में लोकप्रिय क्रिश्चियन सोशल यूनियन भी मर्केल की पार्टी की साझीदार है। इसके अलावा दो और पार्टियां वहां मजबूत हैं- फ्री डेमोक्रेट्स जिसे आम तौर पर उद्योगपतियों की समर्थक पार्टी माना जाता है और एएफडी यानी ऑल्टरनेटिव फॉर जर्मनी जो धुर दक्षिणपंथी और शरणार्थी-विरोधी पार्टी है। अगले चार साल के लिए सबका भविष्य रविवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगा।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

...........................

इसे भी पढ़ें: दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

germany
Germany Elections
Germany election polls
Party Social Democrats
SDP
Christian Democratic Union
CDU

Related Stories

यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल

आने वाले जर्मन चुनाव का भारत पर क्या होगा असर?

जर्मनी को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता, 41 साल बाद ओलंपिक पदक; देशभर से आ रही हैं बधाईयां

विश्वव्यापी महामारी और समाजवाद का विकल्प 

जर्मनी : वामपंथियों ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रतिबंध हटाने की मांग की

जर्मनी आज भी नाज़ी बर्बरता के पीड़ितों को याद करता है, क्या भारत दादरी के अख़लाक़ को याद करेगा?


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License