NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
मप्र में रिलायंस के बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटा, 6 लोग बहे, फसलों को नुकसान
राखड़ बांध टूटने का कारण पूछे जाने पर डीएम ने कहा कि यह पूरी तरह से रिलायंस कंपनी (पॉवर संयत्र की मालिक कंपनी) की लापरवाही का परिणाम है।
भाषा
11 Apr 2020
राखड़ बांध
Image courtesy: India

सिंगरौली (मध्यप्रदेश) : जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर हर्रहवा गांव में निजी कंपनी के कोयला बिजली संयंत्र का राखड़ बांध टूटने से छह लोग बह गए। बहे लोगों में से अब तक एक बच्चे और एक युवक का शव मिला है।

जिला कलेक्टर के वी एस चौधरी ने यहां शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। उन्होंने बताया कि दो लोगों के शव मिले हैं। मृतकों की पहचान आठ साल के बच्चे अभिषेक कुमार शाह और 35 वर्षीय दिनेश कुमार के तौर पर हुई है।

उन्होंने कहा कि हादसे में बहे चार लोग सीमा कुमारी (09), अंकित कुमार (03), चुनकुमारी (27) और राजद अली (28) अब भी लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि इनके जीवित रहने की संभावना अब बहुत कम है।

राखड़ बांध टूटने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से रिलायंस कंपनी (पॉवर संयत्र की मालिक कंपनी) की लापरवाही का परिणाम है।

इस सवाल पर कि कंपनी के खिलाफ जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करने जा रहा है, जिला कलेक्टर ने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता चार लापता लोगों की तलाश करने की है।

उन्होंने कहा कि हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस सवाल पर कि हादसे से फसलों को कितना नुकसान हुआ है, चौधरी ने बताया कि हादसे ने करीब 25 एकड़ के क्षेत्र में फसलों को प्रभावित किया है।

इस बीच, सासन पॉवर लिमिटेड ने कहा, ‘‘हमारे सासन पॉवर प्लांट के राखड़ बांध की दीवार टूटने के हादसे पर हमें गहरा दुख है। बांध टूटने से निकले राखड़ पानी से कुछ कच्चे घरों और जमीन पर नुकसान हुआ है। हम घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।’’

उसने कहा कि हादसे के बाद राहत और मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया है। इसके साथ ही संयंत्र का संचालन भी जारी है। हम स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के साथ राहत और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं।

Madhya Pradesh
dam
Singrauli
Reliance

Related Stories

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत

मध्यप्रदेश: रीवा में बस हादसा ,नौ की मौत, 23 घायल

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल

गणपति विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र में 18 और मध्यप्रदेश में 11 लोगों की मौत

मप्र : लगातार मर रहे हैं पत्थर खदान के मज़दूर


बाकी खबरें

  • student in ukraine
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: यूक्रेन में फँसे छात्रों से लेकर, तमिलनाडु में हुए विपक्ष के जमावड़े तक..
    06 Mar 2022
    हर हफ़्ते की कुछ चुनिंदा ख़बरों को जो रोचक भी हैं और ज़रूरी भी, लेकर आए हैं अनिल जैन..
  • George Orwell
    समीना खान
    “1984” 2022 में भी प्रासंगिक
    06 Mar 2022
    हाल ही में राजकमल प्रकाशन के लिए अभिषेक श्रीवास्तव ने बीसवीं सदी के सबसे प्रसिद्ध और प्रासंगिक उपन्यास ‘1984’ का अनुवाद किया, जो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1949 में…
  • Jai Prakash Chouksey
    मृगेंद्र सिंह
    स्मृति शेष : चौकसे साहब के निधन से एक धारदार और आकर्षक लेखनी पर पर्दा गिर गया
    06 Mar 2022
    जय प्रकाश चौकसे की याद में एक प्रशंसक पाठक का संस्मरण।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पूर्वांचल: मुकाबला किसानों-युवाओं की नाराज़गी और सत्ताधारियों के चुनावी प्रबंधन में
    05 Mar 2022
    सात चरणों में विभाजित यूपी के विधानसभाई चुनाव के आखिरी चरण में 7 मार्च को 54 सीटों पर मतदान होगा. किसान और नौजवान सत्ताधारियो से बेहद नाराज़ है. इसके जवाब में सत्ताधारियो का चुनाव प्रबंधन भी बेजोड़…
  • Padtal Duniya Bhar Ki
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र जापोरिजया पर रूसी, आख़िर इरादा क्या है
    05 Mar 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने रूस के यूक्रेन पर हमले के 10वें दिन, यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर कब्जे किये जाने के पीछे, रूसी इरादों के बारे में न्यूज़क्लिक के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License