NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए असांज की रिहाई की मांग
जूलियन असांज का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी के ख़तरे की वजह से बुधवार को उनकी रिहाई की अर्ज़ी करेंगे।
पीपल्स डिस्पैच
24 Mar 2020
Julian Assange

ब्रिटेन की जेलों में कोरोना संक्रमण के ख़तरे के मद्देनज़र विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज के वकील उनकी रिहाई के लिए एक और याचिका दायर करेंगे। वकीलों ने कहा है कि वह 25 मार्च बुधवार को ज़मानत याचिका दायर करेंगे।

19 मार्च को यूनाइटेड किंगडम के मैंचेस्टर की जेल में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद व्यापक तौर पर इसके फैलने के डर से जूलियन असांज की रिहाई की बात की जा रही है। इसके अलावा सरे की एक जेल में भी एक क़ैदी में कोरोना पॉज़िटिव बताया गया है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बड़े पैमाने पर प्रसार की चिंताओं को उठाया है और इसपर भी चिंता जताई है कि अगर निवारक उपायों को नहीं लिया जाता है तो जेल के कैदियों के बीच सैकड़ों परिहार्य मौतें होती हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एक अध्ययन ने सुझाव दिया है कि ब्रिटेन की जेलों में 800 मौतें हो सकती हैं।

असांज को बेलमार्श की उच्च सुरक्षा जेल में रखा गया है, जिसमें 800 से ज़्यादा क़ैदी रहते हैं। असांज को सितंबर 2019 से जेल में रखा गया है।

असांज के वकीलों, विभिन्न पत्रकारों, संयुक्त राष्ट्र के एक दूत और दुनिया भर के सैंकड़ों डॉक्टरों ने जेल में उनकी ख़राब होती सेहत पर चिंता जताई है। उन्हें कथित तौर पर virtual isolation में रखा गया है और उनके लिए किसी भी तरह की स्वस्थ्य सेवा या कानूनी मदद देने की अनुमति नहीं है।

दुनिया भर के डॉक्टरों ने यूके आंतरिक मंत्रालय को लिखा है कि असांज के साथ जेल में लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना हुई है। असांज के वकीलों ने पहले भी उनकी सेहत की वजह से उनकी रिहाई की मांग की है, लेकिन सफल नहीं हो सके हैं।

साभार : पीपल्स डिस्पैच 

Coronavirus
COVID-19
Julian Assange
Coronavirus Epidemic
britain
Isolation

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    हिरासत के दौरान कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद तीन इराक़ियों की मौत
    11 Aug 2021
    इन मौतों की रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र की उस एक रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें इराक़ी और कुर्दिस्तान के क्षेत्रीय सरकारी अधिकारियों पर व्यापक स्तर पर बंदियों के साथ अत्याचार और दुर्व्यवहार करने…
  • climate change
    उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: धरती एक दावानल की चपेट में आने जा रही है
    11 Aug 2021
    कुछ साल पहले तक तो जलवायु परिवर्तन को एक सैद्धांतिक बात कहकर टाल दिया जाता था लेकिन अब हक़ीक़त यह है कि जलवायु परिवर्तन का असर हमारे रोज़मर्रा के जीवन में दिखाई देने लगा है।
  • SOCIALISM
    प्रभात पटनायक
    बराबरी और किल्लत: कैसे समाजवाद ने पूंजीवाद को पछाड़ा
    11 Aug 2021
    सामान के लिए उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगना, समाजवादी उत्पादन व्यवस्था की अकुशलता को नहीं, बल्कि इन समाजवादी समाजों की बहुत ही समतावादी प्रकृति को ही दिखाता था।
  • AIDWA PROTEST
    असद रिज़वी
    अध्ययन: स्मार्ट फ़ोन, इंटरनेट और बढ़ती फ़ीस इस सबने ग़रीब मेहनतकशों के बच्चों को पीछे धकेला
    11 Aug 2021
    अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने कोविड-19 के दौरान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा पर पड़े नकारात्मक प्रभाव पर एक अध्ययन किया है। अध्ययन में सामने आया है कि सुविधाओं की कमी और ख़राब आर्थिक हालत के…
  • पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंडः पुलिस की कार्रवाई के बावजूद "कार" रैली में हज़ारों लोग शामिल हुए
    11 Aug 2021
    प्रयुत चान-ओ-चा की सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के कुप्रबंधन के ख़िलाफ़ गुस्साए हज़ारों लोगों ने 2020 में थम्मासैट विश्वविद्यालय के विरोध के एक साल पूरे होने पर रैली निकाली।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License