NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
चुनाव में जा रही राज्य सरकारें रोज़गार के मोर्चे पर फेल
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के साल 2021 के दिसंबर माह के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि जिन चार राज्यों में चुनाव होने वाला है,उनमें से हर एक राज्य में पिछले 5 सालों में काम की तलाश में निकलने वाले लोगों की संख्या कम हुई है।
अजय कुमार
11 Jan 2022
unemployment

सरकार ने ढंग का काम किया या नहीं? इसे जांचने का सबसे बढ़िया पैमाना यह है कि यह पता लगाया जाए कि पिछले 5 सालों में जो रोजगार की तलाश में निकले उन्हें रोजगार मिला या नहीं? लेकिन इस पैमाने पर सरकारों से सवाल नहीं पूछा जाता। कोरोना की तीसरी लहर के प्रतिबंध की वजह से टीवी पर नेताओं खासकर भाजपा के नेताओं के तबाड़तोड़ इंटरव्यू आ रहे हैं लेकिन सवाल पूछने वाले उनसे नहीं पूछ रहे कि आपके राजकाज में रोजगार का क्या हाल रहा है?

पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहा है। इन पांच राज्यों में पिछले 5 सालों के रोजगार का हाल देखिए। एक सामान्य सी बात हम सब समझते हैं कि पिछले 5 साल में आबादी बढ़ी होगी। आबादी बढ़ने की वजह से काम की तलाश में निकलने वाले लोगों की संख्या भी बढ़नी चाहिए। अगर यह संख्या बढ़ती। लोगों को रोजगार मिलता तो हम यह कहते कि सरकार का कामकाज कमोबेश ठीक-ठाक रहा है। सरकार की आर्थिक नीतियां वैसी हैं जिससे लोग अगर रोजगार के लिए निकल रहे हैं तो उन्हें जीवन गुजारने के लिए काम मिल जा रहा है। लेकिन यही नहीं हो रहा है। आंकड़ों से निकला प्रमाण यह है कि इसका बिल्कुल उल्टा हुआ है।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के साल 2021 के दिसंबर माह के आंकड़ों का विश्लेषण आर्थिक पत्रकार उदित मिश्रा ने किया है। इस विश्लेषण से पता चलता है कि जिन चार राज्यों में चुनाव होने वाला है,उनमें से हर एक राज्य में पिछले 5 सालों में काम की तलाश में निकलने वाले लोगों की संख्या कम हुई है।

उत्तर प्रदेश की हक़ीक़त

योगी आदित्यनाथ के सरकार के कामकाज का हाल देखिए। पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश में काम करने लायक जनसंख्या यानी 15 साल से ऊपर की आबादी तकरीबन 2 करोड़ बढ़ी है। यह आबादी 14.95 करोड़ से बढ़कर 17.07 करोड़ पर पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी पर रोजगार में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी। लेकिन रोजगार में बढ़ोतरी नहीं हुई है बल्कि 5 साल बाद रोजगार  की संख्या तकरीबन 16 लाख कम हो गई है। साल 2016 में 15 साल से ऊपर के तकरीबन 38.5% लोगों के पास उत्तर प्रदेश में रोजगार था। साल 2021 के दिसंबर में यह संख्या घटकर 32.8% हो गई है। अगर साल 2016 के हिसाब से ही उत्तर प्रदेश में साल 2021 में भी रोजगार दर होती तो कम से कम एक करोड़ अधिक लोगों को रोजगार मिला होता। इस एक आंकड़े पर कहने वाले कह सकते हैं कि योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव के सामने पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं।

पंजाब का हाल

उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब को देखिए। पंजाब का हाल भी कुछ इसी तरह का है। 5 साल पहले पंजाब में काम करने लायक आबादी यानी 15 वर्ष से ऊपर की आबादी 2. 33 करोड़ थी। अब यह बढ़कर तकरीबन 2.58 करोड़ हो गई है। 5 साल पहले पंजाब में 98.37 लाख लोगों के पास रोजगार था। 5 साल बाद यह बढ़ा नहीं बल्कि रोजगार पाने वालों की संख्या में तकरीबन 3.21 लाख लोगों की कमी दर्ज की जा रही है। अब पंजाब में तकरीबन 95.16 लाख लोगों के पास रोजगार है।

गोवा की स्थिति

गोवा की स्थिति तो बेरोजगारी के मामले में बहुत अधिक खराब हुई है। गोवा में 5 साल पहले रोजगार करने लायक आबादी में से हर दूसरे व्यक्ति के पास रोजगार था। यानी गोवा का रोजगार दर 5 साल पहले 50% के आसपास था। 5 साल बाद यह घटकर के 32% हो गया है। यानी गोवा की काम करने लायक आबादी में 3 में से 1 लोग के पास रोजगार है।

उत्तराखंड

देव स्थान कहे जाने वाले उत्तराखंड को भी बेरोजगारी से राहत नहीं मिली है। पिछले 5 साल में 15 साल से ऊपर के काम करने लायक लोगों की संख्या में 14% की बढ़ोतरी हुई। यह संख्या 91 लाख पर पहुंच गई है। लेकिन रोजगार की संख्या में तकरीबन साढे चार लाख की कमी आई है। उत्तराखंड का रोजगार दर साल 2016 में तकरीबन 40% हुआ करता था। साल 2021 में यह घटकर 30% पर पहुंच गई है।

रोजगार दर के हिसाब से विश्लेषित किए गए यह सभी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल के दौरान सरकारी कामकाज बेरोजगारी की परेशानी को दूर करने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है। नाकामयाबी की यह तस्वीर बेरोजगारी दर से साफ तौर पर नहीं दिखाई देती। क्योंकि बेरोजगारी दर निकालने के लिए लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट का इस्तेमाल किया जाता है।

लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट काम करने लायक आबादी यानी 15 साल से ऊपर की वह आबादी होती है जो या तो किसी रोजगार में लगी होती है या रोजगार की तलाश कर रही होती है। इन दोनों को जोड़कर लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट निकाला जाता है। इसी लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट के आधार पर अनइंप्लॉयमेंट रेट निकाला जाता है। चूंकि ढेर सारे काम करने लायक लोगों ने काम की तलाश करना ही बंद कर दिया है। लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट कम हो रहा है। इसलिए बेरोजगारी दर से बेरोजगारी का ठीक-ठाक आकलन नहीं लग पाता।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के निदेशक महेश व्यास भी यही बात कहते हैं कि भारत में बेरोजगारी की हालत देखने के लिए यह देखना चाहिए कि पहले के मुकाबले इस समय कितने लोगों के पास रोजगार है? लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट क्या है?

भारत के मुकाबले खड़े दूसरे देशों में लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट तकरीब 60% -70 प्रतिशत के आसपास है। लेकिन भारत में यह 40% के आसपास झूल रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि दुनिया के दूसरे देशों में कुल काम करने लायक आबादी में तकरीबन 60 से 70% लोगों के पास या तो रोजगार है या वह रोजगार की तलाश में है। लेकिन भारत में यह आंकड़ा केवल 40% का है। यानी भारत में रोजगार भी कम लोगों के पास है और रोजगार की तलाश भी बहुत कम लोग कर रहे हैं। मतलब यह कि भारत में बहुत बड़ी आबादी रोजगार ना मिलने की उम्मीद छोड़ कर घर पर बैठी हुई है।

बेरोजगारी के मामले में भारत की स्थिति बहुत अधिक भयावह है। पिछले 5 साल में भारत में काम करने लायक लोगों की संख्या 96 करोड़ से बढ़कर तकरीबन 108 करोड़ तक पहुंच गई है। इस हिसाब से रोजगार पाने वालों की संख्या बढ़नी चाहिए थी। यह बढ़ने की बजाय 2% कम हो गई है। 5 साल पहले भारत की कुल आबादी में तकरीबन 41 करोड़ लोगों के पास रोजगार था। अब यह घटकर के 40 करोड़ हो गया हो गया है। भारत का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 5 साल पहले 46% के आसपास था। अब यह घटकर के 40% के आसपास आ गया है। 5 साल पहले रोजगार दर 43% के आसपास था। अब यह घटकर 37% के आसपास आ गया है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके लिए केवल कोरोना को दोष नहीं दिया जा सकता है। आंकड़े पिछले 5 साल के राजकाज के बारे में बताते हैं। 5 साल पहले ही भारत का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 46% के आसपास था। जो भारत के समकक्ष खड़े दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है। इसके लिए मोदी सरकार का पूरा राजकाज दोषी है। जिसके दायरे में मोदी सरकार की आर्थिक सोच आर्थिक नीतियां आर्थिक योजनाएं से लेकर वह तमाम घोषणाएं आती हैं जिसके बारे में मोदी सरकार ने कहा कि इससे जन कल्याण होगा। प्रमाण जनकल्याण से बिल्कुल विपरीत है।

बेरोजगारी के मुहाने पर भारत की जिस तरह से स्थिति है अगर यह सच भारत के लोगों तक टीवी और मुख्यधारा की मीडिया के तहत पहुंचता तो भारत की मौजूदा सरकार अपनी सत्ता गंवा चुकी होती। लेकिन अब भी मोदी सरकार धूमधाम से इसीलिए चल रही है कि उसने सबसे अधिक काम लोगों को सच से दूर रखने पर किया है। मोदी सरकार का सारा फोकस किसी भी तरह से लोगों को झूठ में उलझाए रखने का है। इतना सब होने के बावजूद टीवी वाले उससे कठिन सवाल नहीं पूछ रहे। ऊपर से हरियाणा के मुख्यमंत्री यहां तक कह देते हैं कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी बेरोजगारी के झूठे आंकड़े दे रही है। वह इस संस्था के खिलाफ कार्रवाई करेंगे!

Assembly Elections 2022
unemployment
UP Assembly Elections 2022
Punjab Elections
Goa elections 2022
Uttarakhand Elections

Related Stories

डरावना आर्थिक संकट: न तो ख़रीदने की ताक़त, न कोई नौकरी, और उस पर बढ़ती कीमतें

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

ज्ञानव्यापी- क़ुतुब में उलझा भारत कब राह पर आएगा ?

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

लोगों की बदहाली को दबाने का हथियार मंदिर-मस्जिद मुद्दा


बाकी खबरें

  • सौरभ शर्मा
    'नथिंग विल बी फॉरगॉटन' : जामिया छात्रों के संघर्ष की बात करती किताब
    09 May 2022
    वह जिनमें निराशा भर गई है, उनके लिए इस नई किताब ने उम्मीद जगाने का काम किया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, वादी राखी सिंह वापस लेने जा रही हैं केस, जानिए क्यों?  
    09 May 2022
    राखी सिंह विश्व वैदिक सनातन संघ से जुड़ी हैं। वह अपनी याचिका वापस लेने की तैयारी में है। इसको लेकर उन्होंने अर्जी डाल दी है, जिसे लेकर हड़कंप है। इसके अलावा कमिश्नर बदलने की याचिका पर सिविल जज (…
  • itihas ke panne
    न्यूज़क्लिक ब्यूरो
    क्या हिंदी को लेकर हठ देश की विविधता के विपरीत है ?
    08 May 2022
    पिछले महीने देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बयान दिया कि अलग प्रदेशों के लोगों को भी एक दूसरे से हिंदी में बात करनी चाहिए। इसके बाद देश में हिंदी को लेकर विवाद फिर एक बार सामने आ गया है। कई विपक्ष के…
  • farmers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग
    08 May 2022
    किसान संगठनों ने 9 मई को प्रदेशभर में सिवनी हत्याकांड और इसके साथ ही एमएसपी को लेकर अभियान शुरू करने का आह्वान किया।
  • kavita
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : माँओं के नाम कविताएं
    08 May 2022
    मदर्स डे के मौक़े पर हम पेश कर रहे हैं माँओं के नाम और माँओं की जानिब से लिखी कविताएं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License