NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
पर्यावरण
विज्ञान
जीवाश्म तरंगों से पता चला- डायनासोर को ख़त्म करने वाले क्षुद्र ग्रह से बड़ी सुनामी भी पैदा हुई थी
'अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस लेटर्स' में प्रकाशित शोध के मुताबिक़, "जहां बड़ी सुनामी और उसके नतीज़ों के बारे में पहले सैद्धांति व्याख्याएं की जाती रही हैं, लेकिन इस सिद्धांत का समर्थन करने वाले सबूतों को पहली बार खोजा गया है।"
संदीपन तालुकदार
15 Jul 2021
जीवाश्म तरंगों से पता चला- डायनासोर को ख़त्म करने वाले क्षुद्र ग्रह से बड़ी सुनामी भी पैदा हुई थी
'प्रतीकात्मक फ़ोटो'

6.6 करोड़ साल पहले एक बहुत बड़ा छुद्र ग्रह पृथ्वी से टकराया था। यह टक्कर आज के मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास हुई थी। टक्कर ऐसी थी कि इससे धूल की एक चादर चढ़ गई, जिसके चलते कई सालों तक सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाईं। नतीज़े बेहद भयावह थे- तापमान लगातार गिरता गया और प्राणियों की प्रजातियां विलुप्त हो गईं। इन प्रजातियों में डायनासोर भी शामिल थे। माना जा रहा था कि इस क्षुद्र ग्रह का आकार व्यास में 10 किलोमीटर था।

अब यह साबित हो गया है कि इस टक्कर से मेक्सिको की खाड़ी में एक बड़ी सुनामी भी आई थी। आज के लूसियाना प्रांत की ज़मीन के भीतर मिले सुनामी के अवशेषों से पता चलता है कि यह 1,500 मीटर ऊंची थी। सुनामी उत्तरी अमेरिका में तक प्रवेश कर गई थी। शुरुआती ऊंची और तेज लहर के बाद कई छोटी लहरें भी आईं।

बड़ी सुनामी और इसके विस्तार का सैद्धांतिक अनुमान पहले भी लगाया जाता रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि करने वाले सबूतों को वैज्ञानिकों ने पहली बार खोजा है।

लेफेट में यूनिवर्सिटी ऑफ लूसियाना के जियोफिज़िसिस्ट गैरी किन्सलैंड के नेतृत्व में उनके साथियों ने चिक्सुलुब (बड़े क्षुद्र ग्रह की टक्कर के चलते पैदा हुआ गड्डा) से जुड़ी अपनी खोजें 'अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस लेटर्स' जर्नल में प्रकाशित की हैं। इनमें बताया गया है कि मध्य एशिया की तलछट में जीवाश्म तरंगे पाई गई हैं। वैज्ञानिकों ने जमीन के 1500 मीटर नीचे एक परत का विश्लेषण किया, जो क्षुद्र ग्रह के टकराने के वक़्त से जुड़ी है। जीवाश्म की यह तरंग 1 किलोमीटर तक फैली है और 16 मीटर ऊंची है। 

ऑस्टिन में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक दूसरे जियोफिज़िसिस्ट सीन गुल्लिक ने साइंस मैगजीन से एक वक्तव्य में कहा, "एक ऐसी चीज जिसके बारे में बहुत लंबे वक़्त से सैद्धांतिक बातें चल रही थीं, उसकी पुष्टि के लिए सबूत मिलना बेहद शानदार है।" गुल्लिक अध्ययन में शामिल नहीं थे। लेकिन गु्ल्लिक 2016 में उस कैंपेन का हिस्सा थे, जो चिक्सुलब गड्डे के अवशेषों की और ज़्यादा खुदाई करने की मांग कर रहा था। 

खोज कैसे की गई

प्राचीन काल से ज़मीन के भीतर दबे हुए ढांचे के अध्ययन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 'सीसमिक इमेजिंग' तकनीक का ही उपयोग वैज्ञानिकों ने मौजूदा अध्ययन के लिए किया है। इस तकनीक के तहत भूकंपीय किरणों को ज़मीन के भीतर तक भेजा जाता है। इन लहरों को धमाकों या औद्योगिक हथौड़ों की सहायता से पैदा किया जाता है। अंदर भेजी गईं भूकंपीय किरणें फिर निक्षेपों और चट्टानों से टकराकर वापस आती हैं। इनके परावर्तन से तब अंदर मौजूद चीजों की तस्वीर बनाई जाती है। तेल और प्राकृतिक गैस की खोज करने वाली कंपनियां अक्सर इस तकनीक का उपयोग करती हैं। मेक्सिको की खाड़ी में इस तरह के कामों से हासिल किए गए आंकड़े प्रचुर मात्रा में हैं।

गैरी किन्सलैंड ने डेवन एनर्जी नाम की एक कंपनी से मध्य लूसियाना क्षेत्र के सीसमिक इमेजिंग डेटा को हासिल किया। किन्सलैंड और उनके साथियों ने तब 1500 मीटर नीचे की परत से जुड़ी जानकारी का अध्ययन किया और बड़ी जीवाश्म तरंगों की खोज की। 

किन्सलैंड के मुताबिक़, यह तरंगें उस बड़ी सुनामी का नतीज़ा हैं, जो क्षुद्र ग्रह की टक्कर से पैदा हुई थी। उनके विश्लेषण में यह पाया गया कि इन तरंगों के उपजने का वक़्त क्षुद्र ग्रह के टकराने के समय से सही बैठता है। किन्सलैंड ने कहा कि यह जगह इन तरंगों के संरक्षण के लिए बिल्कुल सही जगह थी। वह कहते हैं, "पानी इतना गहरा था कि इस बार सुनामी के जाने के बाद भी, नियमित आने वाले तूफान नीचे बची हुई चीजों को प्रभावित नहीं कर सके।"

हालिया खोज, चिक्सुलुब प्रभाव के बारे में चल रहे शोध का विस्तार है। इसके ऊपर पहली बार 1980 में काम हुआ था। 2016 की खुदाई-खोजबीन (जैसा पहले बताया गया है इसका सीन गुल्लिक ने सह नेतृत्व किया था) से पता चला कि कैसे यह गड्डा बना था, जिसका प्रभाव पृथ्वी के ऊपर बसने वाले जीवन पर पड़ा था। 2019 में शोधार्थियों ने यह भी बताया कि उत्तरी डकोटा प्रांत में एक जीवाश्म है, जो चिक्सुलुब से 3000 किलोमीटर दूर है। इस केस में शोधार्थियों ने बताया था कि जीवाश्य में उस तरह के अवशेष मिल रहे हैं, जो सुनामी से ज़मीन पर आते हैं।

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Asteroid Impact That Wiped Dinos Also Created Giant Tsunami: Reveal Fossilised Megaripples

Asteroid strike
Chicxulub
Gulf of Mexico
Dinosaurs Extinction
Yucatan Peninsula
Chicxulub Crater
Chicxulub Tsunami
Giant Tsunami

Related Stories


बाकी खबरें

  • ghazipur
    भाषा
    गाजीपुर अग्निकांडः राय ने ईडीएमसी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया
    30 Mar 2022
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दो दिन पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट (कूड़ा एकत्र करने वाले स्थान) पर भीषण आगजनी के लिये बुधवार को डीपीसीसी को ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और घटना के…
  • paper leak
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित
    30 Mar 2022
    सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
  • potato
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान
    30 Mar 2022
    पटनाः बिहार के कटिहार जिले के किसान राजेंद्र मंडल, नौशाद अली, मनोज सिंह, अब्दुल रहमान और संजय यादव इस बार आलू की बम्पर पैदावार होने के बावजूद परेशान हैं और चिंतित हैं। जि
  • east west
    शारिब अहमद खान
    रूस और यूक्रेन युद्ध: पश्चिमी और गैर पश्चिमी देशों के बीच “सभ्य-असभ्य” की बहस
    30 Mar 2022
    “किसी भी अत्याचार की शुरुआत अमानवीयकरण जैसे शब्दों के इस्तेमाल से शुरू होती है। पश्चिमी देशों द्वारा जिन मध्य-पूर्वी देशों के तानाशाहों को सुधारवादी कहा गया, उन्होंने लाखों लोगों की ज़िंदगियाँ बरबाद…
  • Parliament
    सत्यम श्रीवास्तव
    17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़
    30 Mar 2022
    हमें यह भी महसूस होता है कि संसदीय लोकतंत्र के चुनिंदा आंकड़ों के बेहतर होने के बावजूद समग्रता में लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। यह हमें संसदीय या निर्वाचन पर आधारित लोकतंत्र और सांवैधानिक लोकतंत्र के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License