NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
दक्षिणी यमन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में क़रीब तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल
दक्षिणी यमन सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैनिकों के नियंत्रण में है जो 2015 से हौथी नियंत्रित उत्तरी यमन के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़े हुए है।
पीपल्स डिस्पैच
16 Sep 2021
दक्षिणी यमन में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में क़रीब तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

दक्षिणी यमन के विभिन्न शहरों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी बुधवार 15 सितंबर को बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ सड़कों पर उतरे और बुनियादी सार्वजनिक सुविधाओं की मांग की जो छह साल के लंबे युद्ध और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के सदस्यों के बीच अंदरूनी कलह के कारण बाधित हो गए थे।

बुधवार को प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। एक प्रदर्शनकारी की अदन में और एक की पड़ोस के हदरामउत के मुकल्ला में मौत हो गई। अदन में मंगलवार रात एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। अन्य सैकड़ों प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

रविवार को शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। हजारो लोग सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के नियंत्रण वाले अदन, हदरामौत, शबवा और अबयान प्रांतों सहित दक्षिणी यमन के विभिन्न हिस्सों में सड़कों पर उतर आए। लोगों की शिकायत है कि सरकार सार्वजनिक सेवाओं को कायम रखने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में विफल रही है जिसके कारण इस क्षेत्र में गरीबी बढ़ गई है।

साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने अब्द रब्बू मंसूर हादी सरकार के कब्जे के खिलाफ भविष्य में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। एसटीसी उत्तर से कार्रवाई की समाप्ति की मांग करता है और हौथियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का भी एक हिस्सा है। हौथी का राजधानी सना सहित देश के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रिण है।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोगी अपदस्थ राष्ट्रपति अब्द रब्बू मंसूर अल-हादी का समर्थन कर रहे हैं जो 2015 में देश छोड़कर भाग गए थे और अब रियाद में रह रहे हैं। इस गठबंधन के सहयोगी आपस में लड़ते रहे हैं। एसटीसी ने पिछले साल अदन पर नियंत्रण कर लिया था और सउदी द्वारा की गई मध्यस्थता के एक समझौते के बाद ही हादी के नेतृत्व वाली सरकार को अदन से संचालित करने की अनुमति दी गई थी। बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों लोगों ने माशिक राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया था जहां से हादी सरकार संचालित होता है।

इस क्षेत्र में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के गठबंधन सहयोगियों के बीच लगातार लड़ाई के कारण भोजन और दवा की आपूर्ति बाधित हुई है। कई आर्थिक गतिविधियों के बंद होने से दक्षिणी क्षेत्र में अर्थव्यवस्था भी बाधित हुई है जिससे बेरोजगारी और मुद्रास्फीति बढ़ रही है। COVID-19 के प्रकोप ने भी स्थिति को और खराब कर दिया है।

Southern Yemen
Yemen protest
Southern Transitional Council

Related Stories


बाकी खबरें

  • up map
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव:  कई सीटें ऐसी भी जहां हार-जीत का अंतर 500 वोटों से भी कम
    25 Jan 2022
    इसमें कोई दो राय नहीं कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, जानें किन-किन सीटों पर होगा एक-एक वोट का महत्व?
  • UP Polls
    सुबोध वर्मा
    यूपी चुनाव: राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन की एक तस्वीर
    25 Jan 2022
    जहां एक तरफ़ राज्य पर क़र्ज़ को बोझ बढ़ गया है, वहीं दूसरी तरफ़ यूपी सरकार के पास जो पैसे थे,वह उसे भी ख़र्च नहीं कर पा रही थी।
  • poor district
    सौरभ शर्मा
    उप्र चुनाव: भारत के सबसे पिछड़े  जिले के जीवन में एक दिन
    25 Jan 2022
    भारत के सबसे बड़े इस राज्य में विधानसभा चुनाव तेजी से नजदीक सरकते आ रहे हैं। यहां विकास हर पार्टी के लिए एक महत्त्वपूर्ण चुनावी मुद्दा बना हुआ है। इसके बावजूद राज्य के कुछ जिले विकास के संकेतकों पर…
  • hum bharat ke log
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमारा गणतंत्र एक चौराहे पर खड़ा है
    25 Jan 2022
    यह आज का ख़ौफ़नाक सच है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संघ-भाजपा ने हमारे गणतंत्र के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। हमारे गणतांत्रिक संविधान की जो मूल आत्मा है-न्याय, स्वतंत्रता, समानता, और…
  • solver gang
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी : टीईटी परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 19 सदस्य गिरफ़्तार, वर्षों से हैं सक्रिय
    24 Jan 2022
    बीते कुछ वर्षों में सॉल्वर गैंग के एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं जो परीक्षार्थियों से भारी रकम लेकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी जगह बैठ कर पेपर देते हैं। गत रविवार को हुई यूपी-टीईटी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License