NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत
जियो न्यूज़ ने खबर दी है कि अज्ञात आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई और हथगोले फेंके। इस हमले में चार सुरक्षा गार्ड और पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मौत भी हो गई।
भाषा
29 Jun 2020
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर हमला

कराची: पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर भारी हथियारों से लैस चार आतंकवादियों ने सोमवार सुबह हमला कर दिया, जिसमें चार सुरक्षा गार्ड और एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई। मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि गोलीबारी में चारों आतंकवादी भी मार गिराए गए हैं।

जियो न्यूज़ ने खबर दी है कि अज्ञात आतंकवादियों ने इमारत के मुख्य द्वार से प्रवेश करने की कोशिश करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई और हथगोले फेंके।

सिंध रेंजर्स ने कहा कि पुलिस और रेंजर अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी चार आतंकवादियों को प्रवेश द्वार के पास मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि एके-47 राइफल, हथगोले, मैगजीन और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई हैं। साथ ही बताया कि इन हथियारों से स्पष्ट है कि वे बड़े हमले की मंशा से आए थे।

ख़बर में कहा गया कि हमले में चार सुरक्षा गार्ड और पुलिस के एक उपनिरीक्षक की मौत भी हो गई जिन्होंने कराची के आईआई चुंदरीगर रोड पर स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में घुसने की उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया।

हमले में पांच लोग घायल भी हो गए।

डॉन न्यूज़ ने खबर दी कि आतंकवादी ट्रेडिंग हॉल में नहीं घुस पाए और व्यापार रुका नहीं और अब भी जारी है।

आतंकवादियों की गोलीबारी से इमारत में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

ख़बर में बताया गया कि इमारत और आस-पास के इलाकों को सील कर दिया गया है और लोगों को पीछे के दरवाजे से निकाला गया है।

जियो टीवी से बातचीत में कराची के महानिरीक्षक (आईजी) ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी आतंकवादी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि रेंजर और पुलिस अधिकारी इमारत में प्रवेश कर चुके हैं और तलाश अभियान चला रहे हैं।

अधिकारी के मुताबिक, खबरों की मानें तो हमलावरों ने ऐसे कपड़े पहने हुए थे जो आमतौर पर पुलिस वाले ड्यूटी पर नहीं रहने के दौरान पहनते हैं।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने परिष्कृत हथियारों के साथ हमला किया और उनके पास विस्फोटकों का एक थैला था।

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के निदेशक आबिद अली हबीब ने कहा कि आतंकवादी रेलवे ग्राउंड के पार्किंग क्षेत्र में घुस आए और पीएसएक्स मैदान के बाहर गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि वे इमारत के मुख्य द्वार तक आ गए और सुरक्षा गार्ड के साथ गोलीबारी के बाद वहां से प्रवेश कर गए।

हबीब ने कहा, “पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। वे हमारे पार्किंग क्षेत्र से घुसे और हर किसी पर गोली चला दी।”

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने हमले की निंदा की और कहा कि यह, “राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर हमले के समान है।”

उन्होंने कहा, “राष्ट्र विरोधी तत्व वायरस से उत्पन्न स्थिति का लाभ लेना चाहते हैं।”

सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल ने घटना की निंदा की है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज पर किये गये हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह हमला आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई को कमजोर करने के लिये किया गया है। आईजी और सुरक्षा एजेंसियों को घटना को अंजाम देने वालों को जिंदा पकड़ने और उनके आकाओं को कड़ी सजा देने का निर्देश दिया गया। हम सिंध की हर कीमत पर रक्षा करेंगे।’’

Pakistan
Attack on Pakistan Stock Exchange
terrorist attack

Related Stories

इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पाकिस्तान में यात्री विमान रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, कई लोगों की मौत की आशंका

पाकिस्तान में ट्रेन में आग लगने से 65 की मौत 

कैसे होगा? कौन कराएगा? ज़ख़्मी शाहनवाज़ का इलाज

मानव ढाल बनाए गए डार भाइयों के पिता की तकलीफ़ कौन सुनेगा?

पाकिस्तान में सूफ़ी दरगाह के बाहर विस्फ़ोट, 9 की मौत


बाकी खबरें

  • Afganistan
    शिरीष खरे
    वैश्विक महामारी कोरोना में शिक्षा से जुड़ी इन चर्चित घटनाओं ने खींचा दुनिया का ध्यान
    30 Nov 2021
    कोविड-19 महामारी से यूं तो दुनिया के ज्यादातर देशों में एजुकेशन सिस्टम प्रभावित हुआ है, लेकिन अमेरिका के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले यह अपेक्षाकृत अधिक ताकतवर और विकसित…
  • muzaffarpur Motiabind Operation
    एम.ओबैद
    बिहारः डॉक्टरों की लापरवाही से 26 लोगों की गई आंखों की रोशनी, आंख निकालने की नौबत
    30 Nov 2021
    मुज़फ़्फ़रपुर आंखों के हॉस्पिटल में 60 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें 26 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। संक्रमण इतना बढ़ गया है कि कुछ लोगों की आंख निकालनी पड़ सकती है।
  • UP TET
    भाषा
    टीईटी पेपर लीक मामला: उप्र एसटीएफ ने एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ़्तार किया
    30 Nov 2021
    एसटीएफ की नोएडा इकाई के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। 
  • Indian team
    भाषा
    दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया
    30 Nov 2021
    भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे…
  • MGNREGA
    रवीन्द्र नाथ सिन्हा
    पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
    30 Nov 2021
    मनरेगा जॉब कार्ड दिए जाने में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को ही प्रायः वरीयता दी जाती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी शिकायत की है कि केंद्र सरकार भी इस योजना के कार्यान्वयन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License