NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अवीक सरकार बने पीटीआई के नये चेयरमैन
‘आनंद बाजार समूह’ के मुख्य संपादक के तौर पर सरकार समूह के प्रकाशनों में हुए बदलाव के कारण रहे। समूह के प्रकाशनों में बांग्ला दैनिक ‘आनंदबाजार पत्रिका’ और अंग्रैजी दैनिक ‘द टेलीग्राफ’ शामिल हैं जिनका संपादन उन्होंने खुद किया है।
भाषा
31 Aug 2020
अवीक सरकार

नयी दिल्ली: आनंद बाजार प्रकाशन समूह के एडिटर एमेरिटस एवं उपाध्यक्ष अवीक सरकार को देश की प्रमुख समाचार एजेंसी, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का चेयरमैन चुना गया है।

सरकार के चुने जाने की पुष्टि पीटीआई के निदेशक मंडल ने शनिवार को अपनी बैठक में की। वह पंजाब केसरी समाचार-पत्र समूह के प्रधान संपादक, विजय कुमार चोपड़ा की जगह लेंगे।

सरकार (75) ने बतौर पत्रकार अपना प्रशिक्षण विद्यार्थी रहने के दौरान ही शुरू कर दिया था। तब उन्होंने महज स्कूली शिक्षा पूरी की थी। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह ब्रिटेन गए जहां उन्होंने ‘द संडे टाइम्स’ के दिग्गज संपादक, सर हैरोल्ड ईवान्स के मातहत काम किया। उन्हें पत्रकारिता का प्रशिक्षण डिजाइन में एडविन टेलर से और उप-संपादन में इयान जैक जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों से मिला।

‘आनंद बाजार समूह’ के मुख्य संपादक के तौर पर सरकार समूह के प्रकाशनों में हुए बदलाव के कारण रहे। समूह के प्रकाशनों में बांग्ला दैनिक ‘आनंदबाजार पत्रिका’ और अंग्रैजी दैनिक ‘द टेलीग्राफ’ शामिल हैं जिनका संपादन उन्होंने खुद किया है।

इसके अलावा, कोलकाता स्थित यह समूह विभिन्न भाषाओं में छह टीवी समाचार चैनलों का भी संचालन करता है जिनमें सबसे प्रमुख हिंदी भाषा का एबीपी न्यूज है। यह समूह कई पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है।

सरकार की दिलचस्पी कई विषयों में है। किताबों, भोजन, शराब (वाइन) और कला से उन्हें सबसे ज्यादा लगाव है। फिटनेस को लेकर उन्हें जुनून है और हर दिन वह करीब दो घंटे योग, भारोत्तोलन और रोइंग (नौकायन) को देते हैं। वह 10 साल तक रोयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) के कैप्टन रहे हैं।

वह पेंगुइन इंडिया के संस्थापक प्रबंध निदेशक, बिजनेस स्टैंडर्ड के संस्थापक संपादक रहे हैं और 2003 में एबीपी समूह द्वारा स्टार न्यूज की खरीदारी में उनकी अहम भूमिका रही है।

सरकार और चोपड़ा के अलावा, पीटीआई बोर्ड के सदस्यों में विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), एन रवि (द हिंदू), विवेक गोयनका (एक्सप्रेस ग्रुप), महेंद्र मोहन गुप्ता (दैनिक जागरण), के एन शांत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), रियाद मैथ्यू (मलयालयम मनोरमा), एम वी श्रेयम्सकुमार (मातृभूमि), आर लक्ष्मीपति (दिनामलार), होरमूसजी एन कामा (बॉम्बे समाचार), प्रवीण सोमेश्वर (हिंदुस्तान टाइम्स), जस्टिस आर सी लाहोती, दीपक नय्यर, श्याम सरन और जे एफ पोचखानवाला शामिल हैं।

Aveek Sarkar
PTI
PTI New Chairman

Related Stories

ट्रस्ट और राष्ट्र के बीच प्रेस

मोदी सरकार ने लगाया समाचार एजेंसी 'पीटीआई' पर 84.4 करोड़ रुपये का जुर्माना

PTI पर राष्ट्र-विरोधी रिपोर्टिंग का आरोप और तमिलनाडु में पुलिस टॉर्चर

आख़िर प्रसार भारती पीटीआई से ख़फ़ा क्यों है?

पीटीआई ने करीब 300 की छटनी की


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License