NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बैकफुट पर बीजेपी: गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा परामर्श समिति से हटाने की सिफारिश
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘हमने निर्णय किया है कि प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Nov 2019
Pragya Thakur

नई दिल्ली: भाजपा ने महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का प्रशंसा कर चुकी अपनी सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादास्पद बयान की गुरुवार को निंदा की और संसद सत्र के दौरान उनके पार्टी की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पर रोक लगाने के साथ साथ रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यह जानकारी दी।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती।’

नड्डा ने इस विषय पर लोकसभा में बुधवार को की गयी प्रज्ञा ठाकुर की विवादास्पद टिप्पणी के बाद उत्पन्न राजनीति विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए पार्टी सांसद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा की। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, ‘हमने निर्णय किया है कि ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।’

नड्डा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से भी हटाया जायेगा जिसमें उन्हें हाल ही में नियुक्त किया गया था।

गौरतलब है कि बुधवार को ठाकुर के बयान से उस समय विवाद उत्पन्न हो गया जब उन्होंने द्रमुक सदस्य ए राजा द्वारा नाथूराम गोडसे के अदालत के समक्ष महात्मा गांधी की हत्या के संबंध में दिये गए बयान के दौरान कुछ टिप्पणी की थी।

विपक्षी सदस्यों ने ठाकुर के इस बयान का विरोध किया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा था कि इस संबंध में केवल ए राजा का बयान रिकार्ड में जायेगा।

विपक्षी सदस्यों इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्रवाई नहीं करने से इस सोच के समर्थन की बात ही स्पष्ट होती है।

नड्डा के साथ मौजूद संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ‘हमारा मत इस विषय पर स्पष्ट है और हम उनके (ठाकुर) बयान की निंदा करते है और ऐसी विचारधारा का समर्थन नहीं करते।’

उल्लेखनीय है कि लोकसभा प्रचार अभियान के दौरान ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त बताया था जिससे विवाद उत्पन्न हो गया था और बाद में उन्हे माफी मांगनी पड़ी थी। बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि उनका (ठाकुर) बयान बहुत गलत है, समाज के लिये बहुत गलत है। ‘उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन वह मन से उन्हें माफ नहीं कर पायेंगे।’

प्रज्ञा के बयान की सत्तापक्ष और विपक्ष ने निंदा की

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के बारे में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिहं ठाकुर के विवादित बयान की विपक्ष और सत्तापक्ष ने एकस्वर से निंदा की है। हालांकि विपक्ष के नेताओं ने ठाकुर की संसद सदस्यता रद्द करने की भी मांग की है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने बृहस्पतिवार को ठाकुर के बयान की निंदा करते हुये कहा कि पार्टी ने उन्हें संसदीय समिति से हटाने की अनुशंसा कर उचित कार्रवाई की है।

इस दौरान आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने ठाकुर को संसदीय समिति से हटाने के भाजपा के फैसले को नाकाफी बताते हुये उनकी संसद सदस्यता रद्द किये जाने की मांग की।

सिंह ने कहा, ‘प्रज्ञा सिंह ठाकुर आदतन इस तरह के बयान देती रहीं हैं। लेकिन इस बार लोकतंत्र के मंदिर में उन्होंने गोडसे को देशभक्त बताकर सारी हदें पार कर दी हैं। ऐसे व्यक्ति को संसद सदस्य बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।’

सिंह सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने नियम267 के तहत कार्यस्थगन कर ठाकुर के बयान पर चर्चा कराने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुइयां ने ठाकुर के बयान को भारतीय मूल्यों के विरुद्ध बताते हुये कहा, ‘राष्ट्रपिता के हत्यारे को भारत की संसद में देशप्रेमी बताने वाला बयान भारत के लिये शर्मनाक है। भाजपा को खुद आगे आकर इस बयान की निंदा कर ऐसे बयान देने वाले अपने पार्टी नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना चाहिये।’

उन्होंने ठाकुर की संसद सदस्यता रद्द किये जाने की विपक्ष की मांग को जायज बताते हुये कहा कि संसदीय समिति से उन्हें हटाने की अनुशंसा मात्र करना नाकाफी है।

वहीं राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की वह और उनकी पार्टी निंदा करते हैं।
 
सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है।

इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की पार्टी पूरी तरह निंदा करती है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी पहले भी हमारे मार्गदर्शक थे और आज भी हैं, उनके विचार पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी प्रासंगिक हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह देश के संसद के इतिहास में एक दुखद दिन है। उन्होंने प्रज्ञा की विवादित टिप्पणी का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।’

गौरतलब है कि प्रज्ञा ने बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान उस वक्त विवादित टिप्पणी की थी जब द्रमुक सदस्य ए राजा बोल रहे थे। प्रज्ञा की टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया गया। 

pragya thakur
BJP
Nathuram Godse
JP Nadda
TMC
rajnath singh
Congress
Mahatma Gandhi
Rahul Gandhi
Narendra modi
modi sarkar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में न Modi magic न Yogi magic
    06 Mar 2022
    Point of View के इस एपिसोड में पत्रकार Neelu Vyas ने experts से यूपी में छठे चरण के मतदान के बाद की चुनावी स्थिति का जायज़ा लिया। जनता किसके साथ है? प्रदेश में जनता ने किन मुद्दों को ध्यान में रखते…
  • poetry
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'टीवी में भी हम जीते हैं, दुश्मन हारा...'
    06 Mar 2022
    पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हमला, यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत को ध्यान में रखते हुए पढ़िये अजमल सिद्दीक़ी की यह नज़्म...
  • yogi-akhilesh
    प्रेम कुमार
    कम मतदान बीजेपी को नुक़सान : छत्तीसगढ़, झारखण्ड या राजस्थान- कैसे होंगे यूपी के नतीजे?
    06 Mar 2022
    बीते कई चुनावों में बीजेपी को इस प्रवृत्ति का सामना करना पड़ा है कि मतदान प्रतिशत घटते ही वह सत्ता से बाहर हो जाती है या फिर उसके लिए सत्ता से बाहर होने का खतरा पैदा हो जाता है।
  • modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: धन भाग हमारे जो हमें ऐसे सरकार-जी मिले
    06 Mar 2022
    हालांकि सरकार-जी का देश को मिलना देश का सौभाग्य है पर सरकार-जी का दुर्भाग्य है कि उन्हें यह कैसा देश मिला है। देश है कि सरकार-जी के सामने मुसीबत पर मुसीबत पैदा करता रहता है।
  • 7th phase
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव आख़िरी चरण : ग़ायब हुईं सड़क, बिजली-पानी की बातें, अब डमरू बजाकर मांगे जा रहे वोट
    06 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में अब सिर्फ़ आख़िरी दौर के चुनाव होने हैं, जिसमें 9 ज़िलों की 54 सीटों पर मतदान होगा। इसमें नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी समेत अखिलेश का गढ़ आज़मगढ़ भी शामिल है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License