NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
भारत
राजनीति
आश्रम-3 के सेट पर बजरंग दल का हमला, माकपा ने कहा- ये संविधान पर हमला है 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सेट पर जबरदस्ती घुस आए और इस दौरान उन्होंने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Oct 2021
Ashram-3
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान रविवार को बजरंग दल के कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही सीरीज की शूटिंग के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता सेट पर जबरदस्ती घुस आए और इस दौरान उन्होंने फ़िल्म निर्देशक प्रकाश झा के साथ बदसलूकी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्देशक के चेहरे पर स्याही भी फेंकी।

इस हमले की निंदा करते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) ने कहा कि मध्य प्रदेश में राज्य की भाजपा सरकार के संरक्षण में संघ परिवार की आपराधिक और आपत्तिजनक हरकतें लगातार बढ़ रही हैं। कल ही भोपाल और सागर में घटी घटनाएँ निंदनीय ही नहीं चिंताजनक भी हैं।

माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने उक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि भोपाल में फिल्म सेट पर हमला और हमलावरों को संरक्षण देने वाले गृहमंत्री का बयान आग में घी डालने का ही काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रकाश झा "आश्रम" नाम से दो फिल्में पहले भी बना चुके हैं। इसी नाम से "आश्रम 3" बनाने पर 3 दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा को धमकी दी थी और कल तोड़फोड़ के बाद गृहमंत्री ने भी फिल्म सेट पर की गई तोड़फोड़ और प्रकाश झा के साथ की गई अभद्रता को जायज ठहराया है। इतना ही नहीं गृहमंत्री ने सेंसर बोर्ड को भी चुनौती देते हुए गृह मंत्री ने कहा है कि फिल्म की शूटिंग करने से पहले उसकी स्क्रिप्ट प्रशासन से डिस्कस कर प्रशासन की अनुमति के बाद ही शूटिंग करनी होगी।

जसविंदर सिंह ने कहा है कि समलैंगिकता पर सर्वोच्च न्यायालय 5 साल पहले ही मान्यता दे चुका है, इसके बाद भी एक विज्ञापन पर गृहमंत्री के आपत्ति निंदनीय ही नहीं संविधान और सर्वोच्च न्यायालय को भी चुनौती है।

माकपा ने कहा है कि चिंता की बात यह है कि इस गुंडागर्दी और आपराधिक तोड़फोड़ के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

जसविंदर सिंह ने कहा है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि संविधान की रक्षा करने की शपथ को लेकर सत्ता में आई सरकार ही संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

माकपा ने कल सागर में भी एक पंडाल में लगे सामान को उतारने में लगे टेंट व्यवसाई की गिरफ्तारी की भी निंदा की है और कहा है कि जनता में बढ़ते असंतोष के दबाव से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही भाजपा और संघ परिवार सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना चाहता है।

माकपा ने गृहमंत्री के बयान की निंदा करते हुए, प्रदेश की धर्मनिरपेक्षता ताकतों को एकजुट होकर, पुलिस की सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश को नाकाम करने की भी अपील की है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

Ashram 3
Ashram 3 set
bajrang dal
CPI(M)

Related Stories


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License