NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बजरंग दल को नए साल के जश्न से भी परेशानी, काशी की गलियों में नोटिस लगाकर दी धमकी
विश्व हिंदू परिषद हर दिन नई धमकियाँ दे रहा है। इस बार विहिप ने धमकी दी है कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो ठीक नहीं होगा, साथ ही इस दल ने पब और होटल पर संगीन आरोप मढ़ दिए हैं।
रवि शंकर दुबे
31 Dec 2021
BAJRANG DAL

हिन्दुस्तान को आज़ाद हुए 70 सालों से ज्यादा हो गए, इतने सालों में अंग्रेजों की गुलामी से छुटकारा मिला, ना जाने कितने युद्धों, कितने दंगों को झेलते हुए भी ये देश आगे बढ़ता रहा, इतना सब झेलने के बावजूद इस देश के लोगों ने कभी यहां की सभ्यता और संस्कृति पर आंच नहीं आने दी, लेकिन साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद देश की एक नई तस्वीर सामने आई, इस तस्वीर में हिन्दू ख़तरे में पड़ गया। अपने हक के लिए लड़ने वाले छात्र टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हो गए, किसी मुद्दे पर अपनी स्वतंत्र राय रखने वाले लोग देशद्रोही हो गए, भारत की संस्कृति छिन्न-भिन्न होने लगी... और इस संस्कृति को बचाने के लिए निकल पड़े हैं सत्ताधारी पार्टी की शह पर पलने वाले सबसे बड़े योद्धा बजरंग दल।

क्रिसमस पर ईसाईयों के खिलाफ बवाल मचाने के बाद अब बजरंग दल ने नया ड्रामा शुरू कर दिया है, अब इस दल को नए साल के जश्न में भी खोट दिखाई दे रहा है, दरअसल बजरंग दल का ज्ञान कुछ प्रकार है-  "नए साल का जश्न भारतीय सभ्यता के खिलाफ है, नए साल का जश्न भारतीय संस्कृति पर एक प्रहार है, नए साल का जश्न हमारे धार्मिक सिद्धांतों के विरुद्ध है, नया साल ड्रग माफियाओं को उनका धंधा बढ़ाने में मदद करता है।"

ये तमाम ज्ञान की बातें वाराणसी में बजरंग दल के संयोजक निखिल त्रिपाठी रुद्र के द्वारा पेश की गई हैं। इतना ही नहीं बजरंग दल के लोगों ने शहर के मॉल, जिम, क्लब आदि के बाहर नोटिस चस्पा कर धमकी दी है, कि अगर नए साल का जश्न मनाया गया तो वे उसका विरोध करेगें... और इस बात से आप लोग बखूबी वाकिफ़ हैं कि बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन का मतलब क्या होता है।

प्रभात ख़बर की एक रिपोर्ट के मुताबिक निखिल त्रिपाठी रुद्र ने एक बयान में क्लब वालों पर संगीन आरोप लगाया है, उनका कहना है कि ‘’ऐसे आयोजन देश के युवाओं को ग़लत रास्ते पर ले जाते हैं, ऐसे आयोजनों में क्लब के लोग हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाकर बार और क्लब में फ्री एंट्री देते हैं।‘’

ख़ैर, बजरंग दल की ऐसी बातें और काशी के गलियों में धमकी भरा नोटिस चस्पा करना, ये बताता है ऐसे दलों को पहले खुद भारतीय संस्कृति, सभ्यता, इतिहास और रहन सहन का सलीका सीखना चाहिए, इसके बाद ही लोगों पर आयोजनों पर या लोगों की खुशियों के कारण पर सवाल उठाना चाहिए।

क्योंकि ये विडंबना ही है कि काशी जैसी ऐतिहासिक नगरी में रहने के बाद भी बजरंग दल के सदस्यों का रवैया बेहद आक्रामक है, और लोगों को परेशान करने वाला है। हालांकि बजरंग दल की इस धमकी पर वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीष गणेश ने लोगों को सांत्वना दी है, कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की है कि कुछ भी गड़बड़ हो तो पुलिस को सूचना दी जाए ताकि उचित कार्रवाई हो सके।

bajrang dal
new year
Vishwa Hindu Parishad
kashi
hindu rashtra

Related Stories

धर्म के नाम पर काशी-मथुरा का शुद्ध सियासी-प्रपंच और कानून का कोण

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

सिवनी : 2 आदिवासियों के हत्या में 9 गिरफ़्तार, विपक्ष ने कहा—राजनीतिक दबाव में मुख्य आरोपी अभी तक हैं बाहर

क्यों मुसलमानों के घर-ज़मीन और सम्पत्तियों के पीछे पड़ी है भाजपा? 

चुनाव से पहले गुजरात में सांप्रदायिकता तनाव, उन जिलों में दंगों की कोशिश जहां भाजपा मजबूत नहीं

महंत ने भगवानपुर में किया हनुमान चालीसा का पाठ, कहा ‘उत्तराखंड बन रहा कश्मीर’

यूपी: फतेहपुर के चर्च में सामूहिक धर्मांतरण या विश्व हिन्दू परिषद् और बजरंग दल का बवाल?

जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार

अब भी संभलिए!, नफ़रत के सौदागर आपसे आपके राम को छीनना चाहते हैं

नफ़रत की क्रोनोलॉजी: वो धीरे-धीरे हमारी सांसों को बैन कर देंगे


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License