NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
कर्नाटक: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार
कर्नाटक के गृहमंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा है, “अब तक आधिकारिक रूप से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य से पूछताछ की जा रही है।”
भाषा
23 Feb 2022
Harsha
बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष (फ़ाइल फ़ोटो)

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा की अवधि शुक्रवार तक बढ़ा दी है।     

राज्य के गृहमंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा कि उन्होंने घटना की पृष्ठभूमि में, जिले के दो पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।    

शिवमोगा के कोटे और डोड्डापेट पुलिस थाने के प्रदर्शन की जांच करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “हमें यह पता लगाना है कि पिछले पांच साल में इन दोनों पुलिस थानों में कितने पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी थे तथा उन्होंने इन (गिरफ्तार किये गए आठ) आरोपियों पर किस प्रकार निगरानी रखी, जिनका इतना बड़ा आपराधिक इतिहास है।

मंत्री ने चेतावनी दी कि गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। शिवमोगा के पुलिस अधीक्षक बी एम लक्ष्मी प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि 28 वर्षीय हर्ष की हत्या के सिलसिले में छह व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है।

गृहमंत्री ज्ञानेंद्र ने संवाददाताओं से कहा, “अब तक आधिकारिक रूप से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य से पूछताछ की जा रही है।” उन्होंने कहा कि ज्यादातर आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। वह भी शिवमोगा जिले के रहने वाले हैं।

मंत्री ने कहा, “मैंने पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को पत्र लिखकर पूछा है कि शिवमोगा में असामाजिक तत्वों की वृद्धि का क्या कारण है। उन्हें पुलिस की जवाबदेही तय करनी चाहिए।” यह पूछे जाने पर कि क्या हर्ष हिंदुत्व की कट्टर विचारधारा का समर्थक था या यह किसी निजी दुश्मनी का नतीजा है, ज्ञानेंद्र ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद इसका पता चलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इसे कोई आम हत्या का मामला मानकर नहीं चल रही है। सोमवार को हर्ष की शवयात्रा के दौरान शहर में आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं थीं। इस सिलसिले में पुलिस ने निषेधाज्ञा उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया

bajrang dal
Harsha Murder
Hijab Row
karnataka

Related Stories

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

आज़म खान-शिवपाल का साथ छोड़ना! क्या उबर पाएंगे अखिलेश यादव?

मंत्री पर 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाने वाला ठेकेदार होटल में मृत मिला

पांच राज्यों में 30 फीसदी से अधिक महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License