NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
बनारस : गंगा में नाव पलटने से छह लोग डूबे, दो लापता, दो लोगों को बचाया गया
अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। नाविक ने किसी सैलानी को लाइफ जैकेट नहीं पहनाया था।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
23 May 2022
banaras
Image courtesy : Hindustan Times

वाराणसी: नौकायन के दौरान बनारस के प्रभु घाट पर एक नाव के पलट जाने से उस पर सवार करीब छह लोग डूब गए। यह हादसा दोपहर में हुआ। मल्लाहों ने दो लोगों को बचा लिया है, जबकि लापता चार अन्य में दो की लाश बरामद हुई है। मौके पर मौजूद एनडीआरएफ के जवान और जल पुलिस के गोताखोर इलाकाई मल्लाहों की मदद से गंगा में लापता लोगों के शव ढूंढने की कोशिश में जुटे हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

हादसा प्रभु घाट के सामने सोमवार को दोपहर में गंगा की बीच धारा में हादसा हुआ। गंगा में डूबने वाले टुंडला के रहने वाले हैं। छह लोगों की टीम वाराणसी भ्रमण पर आई थी। घटना के समय सभी नौकायन कर रहे थे। नाव काफी छोटी थी। अचानक नाव में छेद हो गया और उसमें पानी भरने लगा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते नाव अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। नाविक ने किसी सैलानी को लाइफ जैकेट नहीं पहनाया था।

घटना के तत्काल बाद आसपास के मल्लाह और नाविक गंगा में डूब रहे लोगों को बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान दो लोगों को नाविकों ने बचा लिया, जबकि चार लापता हो गए। गोताखोरों ने दो लोगों का शव बाहर निकाला है। तीन की तलाश जारी है। बचाए गए केशव पुत्र बालकिशन टूंडला के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। दूसरा युवक संजय अभी बदहवाश है और वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। लापता लोगों की तलाश जारी है। पुलिस और प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

banaras
varanasi
Boat capsizes
NDRF

Related Stories

बनारस : गंगा में डूबती ज़िंदगियों का गुनहगार कौन, सिस्टम की नाकामी या डबल इंजन की सरकार?

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

मुंबई : चार मंजिला इमारत ढही, आठ बच्चों सहित 11 की मौत,सात लोग घायल, मकान मालिक व ठेकेदार पर दर्ज हुआ केस

ग्लेशियर टूटने से तो आपदा आई, बांध के चलते मारे गए लोगों की मौत का ज़िम्मेदार कौन!

विकास के नाम पर हिमालय से खिलवाड़ का नतीजा है यह आपदा

ग़ाज़ियाबाद: श्मशान घाट हादसे में तीन गिरफ़्तार, प्रशासन के खिलाफ़ लोगों का फूटा गुस्सा!

क्या गाज़ियाबाद मोमबत्ती फैक्ट्री में हुई मौतों का ज़िम्मेदार प्रशासन है!

बनारस की युवा महिला पत्रकार रिज़वाना तबस्सुम ने खुदकुशी की

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी


बाकी खबरें

  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन, गोवा-कश्मीर और जांच के मुद्दे पर गवर्नर से बातचीत
    28 Oct 2021
    मेघालय के गवर्नर सत्यपाल मलिक खास कारणों से चर्चा में हैं. जम्मू-कश्मीर और गोवा के गवर्नर के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल के अनुभवों, खासतौर पर भाजपा के कुछ बड़े नेताओं की विवादास्पद भूमिका पर…
  • पेगासस जासूसी कांड की जांच तय, किसान आंदोलन के 11 महीने और अन्य ख़बरें
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस जासूसी कांड की जांच तय, किसान आंदोलन के 11 महीने और अन्य ख़बरें
    27 Oct 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस जासूसी कांड के लिए जांच कमेटी बनाई, किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे और अन्य ख़बरों पर।
  • आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
    भाषा
    आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
    27 Oct 2021
    भारत के ही केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।
  • पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला , मोदी सरकार को झटका
    न्यूज़क्लिक टीम
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला , मोदी सरकार को झटका
    27 Oct 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं पेगासस पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में. साथ ही इस फैसले का मोदी सरकार पर क्या असर होगा, नज़र डाल रहे…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एल्गार परिषद मामला : कोर्ट ने कहा वरवरा राव को 18 नवंबर तक सरेंडर करने की ज़रूरत नहीं
    27 Oct 2021
    बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी कवि वरवरा राव को 18 नवंबर तक तलोजा जेल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने की
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License