NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध किया
शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार का विरोध करने वाले मुस्लिम समूहों के साथ-साथ वामपंथी छात्र संगठनों, नागरिक समाज के सदस्यों ने पीएम मोदी की दो दिवसीय यात्रा की निंदा की है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Mar 2021
बांग्लादेश के छात्रों ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध किया

26 मार्च से शुरू होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय यात्रा से पहले बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरु हुआ। पुलिस द्वारा गैस के गोले दागने और लाठीचार्ज के बाद गुरुवार को कम से कम 20 प्रदर्शनकारी घायल हो गए। इस कार्रवाई में घटनास्थल से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।

25 मार्च को छात्र ओधिकार परिषद (छात्र संगठन) के कार्यकर्ताओं के साथ साथ सैकड़ों छात्रों ने सुबह ढाका में एक लंबा जुलूस निकाला और शापिया चत्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

छात्र ओधिकार परिषद के महासचिव अब्दुल्ला हिला बाकी के अनुसार प्रदर्शनकारी नाराज हैं और वे नहीं चाहते हैं कि पीएम मोदी बांग्लादेश की स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती समारोह का हिस्सा बनें। बाकी ने आगे कहा कि "पुलिस की कार्रवाई में 13 कार्यकर्ता घायल हो गए।"

पिछले हफ़्ते से वामपंथ समर्थक छात्रसंघ और मुस्लिम समूहों के साथ नागरिक समाज के सदस्यों ने शेख हसीना की अगुवाई वाली सरकार का विरोध करते हुए पीएम मोदी के आगमन की निंदा की और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत अधिक सांप्रदायिक हो गया है और बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों का भी समाधान नहीं हुआ है।

24 मार्च को पीएम मोदी के आगमन के खिलाफ नारा लगाते हुए हाथों में काला झंडा लिए छात्र ढाका विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी को ''फासीवादी शासक'' और ''सांप्रदायिक आतंकवादी '' कहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें 26 मार्च को बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने की अनुमति नही दी जानी चाहिए।

इन प्रदर्शनकारियों ने असम में नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर का मुद्दा भी उठाया है जिसके बारे में उन्होंने कहा कि ये बांग्लादेश पर दबाव बनाने के लिए एक चाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हसीना की भारत की अधीनस्थ सरकार ने मोदी को आमंत्रित किया है, हम यहां इसका विरोध करने के लिए हैं।"

Bangladesh
Sheikh Hasina
Narendra modi
Anti-Modi Protesters

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • CISCE announces result
    भाषा
    सीआईएससीई ने 10वीं, 12वीं कक्षा के पहले टर्म की बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा की
    07 Feb 2022
    परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की गईं और कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पिछले साल बोर्ड परीक्षा आयोजित नहीं किए जाने के बाद शैक्षणिक सत्र को दो टर्म में विभाजित किया गया था और एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना का…
  • Shantisree Pandit
    भाषा
    शांतिश्री पंडित जेएनयू की पहली महिला कुलपति नियुक्त की गईं
    07 Feb 2022
    शांतिश्री अभी महाराष्ट्र के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के राजनीति व लोक प्रशासन विभाग में राजनीति विज्ञान की प्रोफेसर हैं।
  • amit shah
    भाषा
    शाह ने ओवैसी से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जेड श्रेणी की सुरक्षा स्वीकार करने का किया आग्रह
    07 Feb 2022
    राज्यसभा में एक बयान में शाह ने उत्तर प्रदेश में ओवैसी के काफिले पर हुए हमले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और इसकी विवेचना की जा रही…
  • up elections
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: धन-बल और सत्ता की ताक़त के शीर्ष पर बैठी भाजपा और विपक्ष का मुक़ाबला कितना? 
    07 Feb 2022
    संसाधनों के मामले में और विशेष रूप से बेनामी संसाधनों के मामले में भारतीय जनता पार्टी का मुक़ाबला करने की हैसियत अभी दूर दूर तक किसी भी दल में नहीं है, लेकिन इस बार तस्वीर 2017 में हुए विधानसभा…
  • dharm sansad
    पुण्य उपाध्याय
    विचार: राजनीतिक हिंदुत्व के दौर में सच्चे साधुओं की चुप्पी हिंदू धर्म को पहुंचा रही है नुक़सान
    07 Feb 2022
    हम सभी ने नक़ली "साधुओं" की कहानियाँ सुनी हैं। लेकिन वर्तमान दौर में इनके ख़िलाफ़ असली महात्माओं की चुप्पी पूरी दुनिया में हिंदू धर्म की छवि को नुक़सान पहुँचा रही है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License