NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल जारी, बैंकिंग सेवाओं पर पड़ा असर
देश भर के बैंक कर्मचारी 31 जनवरी से दो दिनों के लिए हड़ताल पर हैं। मांगे पूरी न होने पर ये कर्मचारी फिर 11 मार्च से तीन दिनों के लिए हड़ताल की तैयारी में हैं। यदि इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
31 Jan 2020
bank strike

नई दिल्ली : बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं। बैंक कर्मचारियों के संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम फॉर बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने वेतन सुधार को लेकर बातचीत असफल रहने के कारण दो दिवसीय इस हड़ताल का आह्वान किया है।

यूएफबीयू ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन (एआईबीईए) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स समेत नौ कर्मचारी संगठनों का निकाय है। यूनियन का दावा है कि सार्वजनिक बैंकों और निजी क्षेत्र के कुछ बैंकों के करीब 10 लाख कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल में भाग ले रहे हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में सार्वजनिक बैंकों की शाखाएं बंद हैं।

कर्मचारी हड़ताल पर क्यों?

बैंक कर्मचारियों के वेतन संशोधन का मामला नवंबर 2017 से लंबित है। आपको बता दें कि इसे लेकर 11वीं दौर की भी बातचीत विफल हो चुकी हैं। बातचीत का नया दौर 13 जनवरी को शुरू हुआ था। बैंक कर्मचारियों के वेतन में बदलाव 2017 से लंबित है।

इंडियन बैंक एसोसियसन (आईबीए), यूएफबीयू के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकार करने में अभी तक विफल रहा। यूनियन की मांग है कि वेतन सहित अन्य भत्तों में 20% की बढ़ोतरी हो और हफ्ते में बैंकों में पांच दिन काम हो। अन्य मांगों में मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय और नई पेंशन योजना (एनपीएस) को हटना शामिल है।

बैंक कर्मचारी यूनियन नेताओं का कहना है कि ,“बैंकिंग क्षेत्र अभी बदहाल स्थिति में है। IBA का कहना है कि उन बाधाओं को देखते हुए हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जा सकता है।” इस पर आगे वो कहते हैं कि हालांकि, “यह बढ़ते एनपीए है का परिणाम है न कि कर्मचारी की गलती।”  

अपनी इन्हीं मांग को लेकर इस महीने की शुरुआत में बैंक के कर्मचारी ने 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा एक दिन की आम हड़ताल में भी शामिल हुए थे। बैंक कर्मचारियों द्वारा पहले से निर्धारित हड़ताल का दूसरा दिन 1 फरवरी को बजट के दिन का होगा, जबकि हड़ताल के पहले दिन 31 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

यूनियन ने कहा कि  "हमने इन दो दिनों को चुना ताकि मामला वित्त मंत्रालय का भी ध्यान आकर्षित करे और यह हस्तक्षेप करने का फैसला करे।"

हड़ताल का कामकाज पर असर

बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी निकासी और जमा समेत विभिन्न सेवाएं प्रभावित हुईं।

हालांकि, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे निजी क्षेत्र के बैंक खुले हैं। भारतीय स्टेट बैंक समेत विभिन्न बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया है कि हड़ताल की वजह से बैंकिंग सेवाओं पर कुछ असर पड़ सकता है। बैंककर्मियों की हड़ताल से नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी सेवाएं प्रभावित रहीं।

कर्मचारियों की अंश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी

देश भर के बैंक कर्मचारी पहले 31 जनवरी से दो दिनों के लिए हड़ताल पर हैं। और मांगे पूरी न होने पर ये कर्मचारी फिर 11 मार्च से तीन दिनों के लिए हड़ताल की तैयारी में हैं। यदि इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो बैंक कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

bank strike
United forum for bank union
UFBU
AIBOC
AIBEA
IBA
banking sector
Banking Sector Crisis

Related Stories

ख़बरों के आगे-पीछे: 23 हज़ार करोड़ के बैंकिंग घोटाले से लेकर केजरीवाल के सर्वे तक..

बैंक निजीकरण का खेल

लोग हिंदुत्व के झांसे में फंसे हैं और बैंक में रखी उनकी मेहनत की कमाई ल़ूटी जा रही है!

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर खामोश क्यों मीडिया?

निजीकरण के खिलाफ़ बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

बैंक हड़ताल: केंद्र द्वारा बैंकों के निजीकरण के ख़िलाफ़ यूनियनों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी

निजीकरण को लेकर 10 लाख बैंक कर्मियों की आज से दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल

यूपी : निजीकरण के ख़िलाफ़ 900 बैंकों के 10,000 से ज़्यादा कर्मचारी 16 दिसम्बर से दो दिन की हड़ताल पर

बैंक यूनियनों का ‘निजीकरण’ के ख़िलाफ़ दो दिन की हड़ताल का ऐलान

दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के 'बैंक बचाओ, देश बचाओ' अभियान को ट्रेड यूनियनों, किसान संगठन का मिला समर्थन  


बाकी खबरें

  • विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग
    03 Nov 2021
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं विराट कोहली के बारे में जिस तरह उनकी 10 महीने की बेटी को लेकर धमकी दी जा रही है, साथ ही चर्चा कर रहे हैं के बीजेपी ऐसे लोगों को…
  • PANJAB
    अनिल जैन
    नई पार्टी बना कर कैप्टन खुद का और मनप्रीत बादल का इतिहास दोहराएंगे!
    03 Nov 2021
    पंजाब का राजनीतिक मिज़ाज, वहां के मौजूदा राजनीतिक हालात और खुद अमरिंदर सिंह का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि अगर कांग्रेस ने अपनी अंदरुनी कलह पर जल्दी ही काबू पा लिया तो कैप्टन के इस दांव से कांग्रेस की…
  • Julian Assange
    जॉन पिलगर
    क्यों जूलियन असांज पर अमानवीय मुक़दमा हम सबके लिए अन्याय है
    03 Nov 2021
    विकिलीक्स के सह-संस्थापक को एक दशक से कैद और अनिश्चितता की स्थिति के चलते जो नुकसान पहुंचा है, जिसमें बेलमर्श में बिताए दो साल से अधिक का समय भी शामिल है, संदेह से परे है। लेकिन उनका साहस भी संदेह से…
  •  Tripura Violence Fact Finding
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा फैक्ट फाइंडिंग: हिंसा रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने नहीं उठाए उचित कदम! 
    03 Nov 2021
    त्रिपुरा में हुई हिंसा की घटना को लेकर वकीलों की एक टीम ने हाल ही में त्रिपुरा राज्य का दौरा किया और वहां से फैक्ट एकत्रित कर देश के सामने रखे हैं। ये टीम वकीलों के एक संयुक्त मंच लॉयर्स फॉर…
  • mnrega
    रौनक छाबड़ा
    भ्रामक बयान के चलते मनरेगा के प्रति केंद्र की प्रतिबद्धता सवालों के घेरे में
    03 Nov 2021
    ग्रामीण विकास मंत्रालय ने शनिवार को इस बात से इनकार कर दिया कि इस ग्रामीण रोज़गार योजना को किसी तरह से धन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इसे लेकर नागरिक समाज के लोगों की ओर से जो…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License