NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
बंगाल चुनावः तृणमूल नेताओं को भगवा पहनाकर चुनावी बिसात बैठा रही भाजपा!
बात बोलेगी: मेदिनीपुर-जंगलमहल है बंगाल राजनीति का थर्मामीटर, तृणमूल के आधार पर सेंधमारी की है भाजपा ने।
भाषा सिंह
24 Mar 2021

पश्चिम बंगाल की राजनीति का केंद्र (epicenter)  है मेदिनीपुर का इलाका। यहीं से नंदीग्राम का आंदोलन पनपा था जो वाम शासन के लिए मारक बना था। इसके बाद से यह तृणमूल कांग्रेस का गढ़ बना हुआ है। शायद यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यहां पूरा जोर लगा दिया है। तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता, सांसद, विधायक, मंत्रियों वाले एक परिवार शिशिर अधिकारी, सुवेंदु अधिकारी को भाजपा में शामिल करके पासा पलटने की कोशिश तगड़ी की है। दरअसल, अधिकारी परिवार का यहां की राजनीति में लंबे समय से बोलबाला है और वे पार्टियां बदल-बदलकर हमेशा सत्ता का लाभ उठाते रहे हैं।

bangal chunav

भाजपा और खासतौर से गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वी मेदिनीपुर (16 सीट) के साथ-साथ जंगलमहल के तीन जिलों – बांकुरा (12 सीट), पुरुलिया (9 सीट) औऱ पश्चिम मेदिनीपुर (19 सीट) यानी कुल 56 सीटों को अधिकारी परिवार के चेहरे और प्रभाव के जरिये भाजपा की झोली में डालने की रणनीति बनाई है। इसी तरह से 63 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा ने तृणमूल के आधार और उनके नेताओं को अपने में मिलाकर दांव खेला है। यही वजह है तृणमूल नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस चुनौती को सीधे स्वीकार करते हुए नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने अधिकारी परिवार को मीर जाफ़र की संज्ञा देते हुए खुलकर कहा कि उनसे गलती हो गई, उन्होंने गद्दारों को पहचाना नहीं और इसलिए वह खुद बड़ा गधा (बोरो गधा) है। ये सारे शब्दों के जाल ममता की राजनीति की खास पहचान है।

भाजपा के समर्थक रहे हल्दिया में रहने वाले शुभेंदु बनर्जी का कहना है कि भाजपा ने तृणमूल से इतने ज्यादा नेता-कार्य़कर्ता ले लिये हैं कि लगता ही नहीं है कि ये दूसरी पार्टी है। तृणमूल के सारे गुंडा-बदमाश, बुरा नाम वाले यहां आ गये हैं, ऐसे में भाजपा को बहुत फायदा नहीं होगा। जिनके खिलाफ हम जमीन पर अभी तक लड़ रहे थे, वे ही अब हमारे सिर पर बैठ गये हैं। इसलिए हम लोग नाराज है। ये नाराजगी बहुत जगहों पर फूटकर बाहर आ रही है। भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को टिकट बंटवारे पर भाजपा में बढ़ते हुए असंतोष को शांत करने का जिम्मा मिला है और उन्हें कहना पड़ा कि जो लोग नाराज़ थे, उन्हें समझा दिया गया है और बाकी को समझा दिया जाएगा। इस असंतोष को उन्होंने भाजपा के भीतर लोकतंत्र की संज्ञा दी।

bangal chunav2

इन चुनावों में चूंकि सारी लड़ाई तृणमूल और भाजपा के बीच तन गई है, इसका राजनीतिक खामियाजा वाम गठबंधन को बहुत बड़े पैमाने पर उठाना पड़ रहा है। बैनर, पोस्टर तृणमूल-भाजपा के ही अधिकांश जगहों पर दिख रहे हैं, लाल झंडा नदारद सा है।

सभी फोटो : अविनाश सौरव

(भाषा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव: भाजपा का बंगाली और प्रवासी के बीच ध्रुवीकरण का ख़तरनाक खेल

west bangal election
West Bengal Assembly Election 2021
TMC
BJP
Left unity
mamta banerjee
Narendra modi
Hindutva

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: मोदी और शी जिनपिंग के “निज़ी” रिश्तों से लेकर विदेशी कंपनियों के भारत छोड़ने तक

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति


बाकी खबरें

  • Farmers
    भारत डोगरा
    किसानों की मांगें सही हैं: खाद्य क्षेत्र पर कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ता जा रहा है
    04 Oct 2021
    पोषक तत्वों का संचार करना कृषि और खाद्य क्षेत्र पर कंपनियों के बढ़ते प्रभाव का एक और संकेत है। इससे उपभोक्ताओं और कृषकों को नुकसान पहुंचेगा।
  • Purvanchal in protest against Lakhimpur incident
    विजय विनीत
    लखीमपुर कांड के विरोध में पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन
    04 Oct 2021
    पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संयुक्त किसान मोर्चा जमकर प्रदर्शन किया। किसानों को उपद्रवी करार देने पर बनारस से निकलने वाले अखबार की प्रतियां भी फूंकी। मोदी के गोद लिए गांव नागेपुर…
  • Abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों में आक्रोश, प्रियंका अखिलेश का हल्लाबोल
    04 Oct 2021
    'न्यूज चक्र' के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा, लखीमपुर खीरी में हुई 4 किसानों की हत्या पर बात कर रहे हैं, साथ ही बीजेपी के नेताओं के द्वारा किसानों के प्रति हिंसा के लिए उकसाए जाने और…
  • Analysing India’s Climate Change Policy
    सिद्धार्थ चतुर्वेदी
    भारत की जलवायु परिवर्तन नीति का विश्लेषण
    04 Oct 2021
    भारत की जलवायु परिवर्तन नीति की शुरुआत 2008 से मानी जा सकती है, जब जलवायु परिवर्तन पर प्रधानमंत्री की परिषद (परिषद) द्वारा जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना (एनएपीसीसी) की घोषणा की गई थी। 
  • Rakesh Tikait
    असद रिज़वी
    लखीमपुर कांड: किसानों के साथ विपक्ष भी उतरा सड़कों पर, सरकार बैकफुट पर आई, न्यायिक जांच और एफआईआर की शर्त पर समझौता
    04 Oct 2021
    कई घंटे चली बातचीत के बाद किसान नेता राकेश टिकैत की मौजूदगी में सरकार और किसानों के बीच समझौता हो गया है। प्रत्येक मृतक के परिवार को 45 लाख के मुआवजे के अलावा घटना की “न्यायिक जांच” और 8 दिन में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License