NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल चुनाव : कूचबिहार में मतदान के दौरान हिंसा, केंद्रीय बलों ने चलाई गोली, चार लोगों की मौत
मतदान के दौरान सीआईएसएफ ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा भी आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
10 Apr 2021
बंगाल चुनाव
Image courtesy : NewsBytes

सीतलकूची (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मतदान के दौरान हिंसा की ख़बर है। इस दौरान स्थानीय लोगों और केंद्रीय बलों में झड़प हुई। आरोप है कि इस दौरान सीआईएसएफ ने गोलियां चलाईं जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। ऐसा भी आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की ‘‘राइफलें छीनने की कोशिश की।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सीतलकूची में हुई जब मतदान चल रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए। वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।’’

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने घटना पर जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज शनिवार को 44 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

इस चरण में हावड़ा जिले में नौ सीटों, दक्षिण 24 परगना में 11, अलीपुरद्वार में पांच, कूचबिहार में नौ और हुगली में 10 सीटों पर मतदान हो रहा है।

मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। दोपहर एक बजे तक तक 50 फ़ीसदी से अधिक मतदान की ख़बर है। मतदान शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा।

इस चरण में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य के मंत्री पार्थ चटर्जी तथा अरुप बिस्वास समेत 373 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला 1.15 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे।

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। 15,940 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 789 टुकड़ियां तैनात की गई हैं।

सीपीएफ की सबसे अधिक 187 टुकड़ियों की तैनाती कूचबिहार में ही तैनात की गईं जहां से आज हिंसा की ख़बरें आ रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले समेत हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी गई थीं।

केंद्रीय बलों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर राज्य पुलिस बल की भी तैनात की गई है।

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। मतगणना दो मई को होगी।

कूचबिहार हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे निर्वाचन आयोग: मोदी

उधर, आज शनिवार को सिलिगुड़ी में चुनावी रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कूचबिहार जिले में मतदान के दौरान हुई हिंसा को ‘‘दुखद’’ बताया और इसमें मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन देख ‘‘वह बौखला गई हैं और इस स्तर पर उतर गई हैं’’।

आपको यहां यह भी बता दें कि ममता बनर्जी भी लगातार भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और केंद्रीय बलों पर चुनाव में पक्षपात का आरोप लगा रही हैं।

West Bengal
WB Elections Update
Violence
BJP
TMC
Fourth Phase Voting

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Sudha Bhardwaj
    भाषा
    एल्गार परिषद : बंबई उच्च न्यायालय ने वकील सुधा भारद्वाज को ज़मानत दी
    01 Dec 2021
    अदालत ने भारद्वाज को इस आधार पर ज़मानत प्रदान कि उनके ख़िलाफ़ निश्चित अवधि में आरोपपत्र दाखिल नहीं हुआ इसलिए वह ज़मानत की हकदार हैं। भारद्वाज वर्ष 2018 में गिरफ़्तारी के बाद से विचाराधीन कैदी के तौर पर…
  • palestine prisoner
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की
    01 Dec 2021
    इजरायल ने दो अन्य फिलिस्तिनियों-हिशाम अबू ह्वाश और निदाल बॉलआउट को हिरासत में रखा हुआ है और इस अवैध प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ ये दोनों इस समय बंदी भूख हड़ताल पर हैं। वे क्रमश: 104 दिनों और 31 दिनों…
  • AICCTU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन
    30 Nov 2021
    कार्यक्रम की शुरुआत सुश्रुत ट्रामा सेंटर से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर जुलूस निकालकर हुई। दिल्ली पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक का रास्ता बंद किये जाने के चलते सड़क पर ही सभा की गई।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    नीति आयोग की MPI रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरें
    30 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी नीति आयोग की ग़रीबी पर रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरों पर।
  • Protest
    मुकुंद झा
    दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के 'बैंक बचाओ, देश बचाओ' अभियान को ट्रेड यूनियनों, किसान संगठन का मिला समर्थन  
    30 Nov 2021
    बैंक कर्मियों की भारत यात्रा मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त हुई। जिसमें सरकार को चेताया गया कि अगर सरकार ने अपने निजीकरण के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज़ होगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License