NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की 45 सीटों पर मतदान हुआ। इस दौरान कई जगहों से हिंसा की भी ख़बरें आई। दक्षिण 24 परगना के देगंगा निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगा जिसे लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Apr 2021
बंगाल चुनाव: पांचवां चरण भी हिंसा की ख़बरों की बीच संपन्न, 78 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
Image courtesy : Mint

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 45 सीटों पर 78 फ़ीसदी से अधिक मतदान की ख़बर है। इस दौरान कई जगहों से  हिंसा की ख़बरें आईं।  दक्षिण 24 परगना के देगंगा निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों द्वारा गोलीबारी का भी आरोप लगा जिसे लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है। 

बंगाल में चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया था। पिछले चरण में मतदान के दौरान कूच बिहार जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार लोगों की मौत केंद्रीय बलों की गोलीबारी में हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया था कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की है। लेकिन एकबार फिर यह दावे सिर्फ दावे ही रहे और ज़मीन पर हिंसा और झड़प की खबरे आई। 

इस चरण में दक्षिण बंगाल में उत्तर 24 परगना, पूर्व वर्धमान और नादिया तथा उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों की 45 सीटों पर मतदान हुआ। इन छह जिलों के 15,789 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े छह बजे तक चला। ख़बर लिखे जाने तक 78.40 प्रतिशत मतदान की ख़बर थी। चुनाव के इस चरण में 342 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गई है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मी हालात पर कड़ी नजर रखे रहे और कुछ घटनाएं सामने आईं जिन्हें संभाल लिया गया।

बिधाननगर के शांतिनगर क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मतदाताओं को मतदान के लिए जाने से रोकने का आरोप लगाए।

अधिकारियों ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने ईंट और पत्थर फेंके जिसमें आठ लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए केंद्रीय बलों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर भेजी गयी।

तृणमूल विधायक सुजीत बोस और भाजपा के प्रत्याशी सब्यसाची दत्ता ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

सिलीगुड़ी में मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। नदिया जिले के शांतिपुर क्षेत्र में तृणमूल की ओर से आरोप लगाया गया कि केंद्रीय बलों के एक कर्मी ने मतदाताओं को वापस जाने के लिए कहा।

अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। इसके अलावा तृणमूल ने आरोप लगाया कि बर्धमान उत्तर और निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर भाजपा द्वारा कब्जा कर लिया गया।

विपक्षी दल ने इस आरोप का खंडन किया और चुनाव अधिकारियों ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

उत्तर 24 परगना के बीजापुर में विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि मतदाताओं को मतदान केंद्र पर जाने नहीं दिया जा रहा है जिसके बाद तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प हुई।

भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि उसी जिले में मिनखा निर्वाचन क्षेत्र में उसके कुछ बूथ एजेंटों को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने “अगवा” कर लिया।

तृणमूल की ओर से कहा गया कि भाजपा के पास सभी बूथों पर तैनात करने के लिए पर्याप्त मात्रा में एजेंट नहीं हैं इसलिए इस प्रकार का निराधार आरोप लगाया जा रहा है।

उत्तर 24 परगना जिले के देगांगा विधानसभा क्षेत्र के कुरुलगाचा इलाके में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक मतदान केंद्र के नजदीक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए केंद्रीय बलों को गोलियां चलानी पड़ीं। बहरहाल, केंद्रीय बलों ने आरोपों से इंकार किया।

केंद्रीय बल के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यहां हर चीज ठीक है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। देगांगा में कहीं भी गोलीबारी की कोई घटना नहीं हुई है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपों और मीडिया में आई खबरों के बाद सीईओ कार्यालय ने पर्यवेक्षक से इस सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘देगांगा के कुरुलगाची में एक मतदान केंद्र के पास इकट्ठा हुए ग्रामीणों के एक समूह को हटाने के लिए केंद्रीय बलों द्वारा गोलीबारी के संबंध में हमें मीडिया से वीडियो फुटेज मिला है। हमने पर्यवेक्षक से रिपोर्ट मांगी है।’’

ग्यासपुर विधानसभा क्षेत्र में वोट डालकर लौट रहे भाजपा के एक कार्यकर्ता पर कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बम से हमला किया जिसमें वह जख्मी हो गया। राज्य में सत्तारूढ़ दल ने आरोपों से इंकार किया, जबकि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों को इलाके में भेजा गया था।

पांचवें चरण में 45 सीटों पर मतदान होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों की विधानसभा के लिए कुल 180 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
Fifth Phase voting in bengal
TMC
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License