NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बेतिया: सड़क परियोजना के लिए ढाही पूरी ईदगाह, सिर्फ एक हिस्से के अधिग्रहण का था नोटिस
“भू अर्जन विभाग ने ईदगाह के 07 डिसमिल हिस्से के अधिग्रहण के लिए 20 सितंबर 2019 को पत्र ज़ारी किया था, लेकिन प्रशासन ने पूरी ईदगाह को तोड़ने की कार्रवाई कर सांप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुंचाया है तथा कुछ लोगों के स्वार्थ में काम किया है।
मौहम्मद अली
18 Jan 2022
Idgah was demolished

बिहार के बेतिया में हिंदुस्तान-नेपाल बॉर्डर सड़क परियोजना के लिए हो रहे अतिक्रमण के नाम पर ईदगाह को ढाहने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मामला बेतिया के मिनाटांड ब्लाक के इनरवा बाजार का है, जहां पर सड़क चौड़ीकरण के काम में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने जगह चिह्नित करके 5 जनवरी को लोगों को नोटिस दिया था कि सभी 11 फ़रवरी तक अपनी ज़मीन खाली कर दें।

सड़क चौड़ीकरण के कार्य के बीच में एक सैकड़ों साल पुरानी ईदगाह भी बाधा बन रही थी। प्रशासन ने उसकी भी पैमाइश करके 20 फीट जमीन को तोड़ने के लिए चिह्नित कर दिया था।

प्रशासन द्वारा दिए गए नोटिस के तहत 11 जनवरी को SDM नरकटिया गंज धनंजय कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनाती के साथ अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया।

घटनास्थल पर मौजूद मुन्नवर आलम के अनुसार, “अतिक्रमण हटाने के दौरान जब ईदगाह के चिह्नित हिस्से को तोड़ने की बारी आई, तो प्रशासन ने SDM की मौजूदगी में JCB की मदद से 20 फीट ज़मीन तोड़ दी। उसके बाद SDM वहां से चले गए तथा उसके 10 मिनट बाद फिर से CO फोर्स लेकर आए तथा ईदगाह की और ज़मीन तोड़ने लगे, जिस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपना विरोध जाताना शुरू कर दिया। तभी अचानक JCB का शीशा कहीं से फेंके गए पत्थर लगने के कारण टूट गया। आपको बता दें कि घटनास्थल पर दोनों समुदाय के लोग काफ़ी तादाद में मौजूद थे। इस घटना के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इसी बीच दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने घरों की तरफ़ जाकर पथराव करने लगे, तथा JCB ड्राइवर कृष्णा यादव ने पुलिस की मौजूदगी में पूरी ईदगाह तोड़ दी।

विधानसभा प्रत्याशी रिज़वान रेयाजी ने बताया कि "यहां पुराने ज़माने से ही ईदगाह हैं, हमारे पास इसके 1954 के कागज़ भी हैं, जिनका दस्तावेज़ नंबर 8487 है। इंडो-नेपाल सीमा के लिए ईदगाह की ज़मीन का 07 डिसमिल हिस्से को टूटना था यानी 15-16 फीट ज़मीन टूटनी थी, उसके बावजूद SDM ने 20 फीट ज़मीन पर निशान लगा दिया जिस पर हमको कोई आपत्ति नहीं थीं, लेकिन प्रशासन की मिली भगत से पूरी ईदगाह को तोड़ दिया गया। इसमें CO राजीव रंजन की भूमिका मुख्य रुप से रहीं है, क्योंकि SDM 20 फीट ज़मीन तोड़ने के बाद चले गए थे। उसके बाद CO ने आकर ईदगाह तुड़वाई।"

विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि "भू अर्जन विभाग ने ईदगाह के 07 डिसमिल हिस्से के अधिग्रहण के लिए 20 सितंबर 2019 को पत्र ज़ारी किया गया था, लेकिन प्रशासन ने पूरी ईदगाह को तोड़ने की कार्रवाई कर सांप्रदायिक भावनाओं को चोट पहुँचाया है तथा कुछ लोगों के स्वार्थ में काम किया है।”

विधायक के अनुसार, जहां निजी ज़मीन हैं वहा इंडो-नेपाल सड़क परियोजना की चौड़ाई 60 फीट है, लेकिन यही चौड़ाई ईदगाह के पास 100 फीट कर दी जाती है, जो दोहरा मापदंड हैं तथा न्याय संगत नहीं हैं। हम जिलाधिकारी से मांग करते हैं कि "07 डिसमिल से ज्यादा जितनी भी ज़मीन ईदगाह की तोड़ी गई हैं, उसपर पुनः ईदगाह का निर्माण कराया जाए तथा 07 डिसमिल जमीन जिसका अधिग्रहण किया गया है, उसका ईदगाह कमेटी को मुआवजा दिया जाए।”

जब इस मामले के बारे में जानने के लिए SDM धनंजय कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि "जो भी लोग बोल रहें हैं कि ईदगाह को तोड़ा गया है, वह गलत हैं। ऐसे ही अधिग्रहण नहीं होता हैं, उसके लिए नापी होती हैं, नोटिस होता है, उसके बाद विभाग के लोग चिह्नित करके तुड़वाते हैं।”

न्यूजक्लिक के लिए जब SDM से पूछा गया कि आपकी निगरानी में जब 20 फीट ज़मीन तोड़ी गई तो फ़िर बाद में पूरी ईदगाह कैसे तोड़ दी गई, तो उन्होंने कहा यह सब बात फोन पर नहीं बता सकते हैं, आप भू अर्जन कार्यालय जाकर पता करें। जिसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।

लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं

Bihar
bettiah
Idgah demolished
MLA Virendra Prasad Gupta

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी


बाकी खबरें

  • झारखण्ड: बिना परीक्षा फेल किये हज़ारों छात्र, सड़कों पर नाराज छात्रों का प्रदर्शन जारी
    अनिल अंशुमन
    झारखण्ड: बिना परीक्षा फेल किये हज़ारों छात्र, सड़कों पर नाराज छात्रों का प्रदर्शन जारी
    07 Aug 2021
    29 जुलाई को झारखण्ड अकादमिक काउंसिल (जैक) ने  इन्टरमीडियेट और उसके पहले इस वर्ष के मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट घोषित किये। इसमें लगभग 34,243 छात्र-छात्राओं को इंटर में और 17,647 को मैट्रिक में फेल…
  • नीरज
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीरज ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, पूरे देश ने दी बधाई
    07 Aug 2021
    हरियाणा के खांद्रा गोव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से…
  • खेल रत्न से भारत रत्न तक 'खेल ही खेल' और अयोध्या मंदिर 2024 से पहले नहीं
    न्यूज़क्लिक टीम
    खेल रत्न से भारत रत्न तक 'खेल ही खेल' और अयोध्या मंदिर 2024 से पहले नहीं
    07 Aug 2021
    आप क्या समझते हैं, हमारी केंद्र सरकार का हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तरफ यूँ ही ध्यान चला गया? बीते सात सालों में क्या ध्यानचंद को भारत-रत्न देने पर इस सरकार ने कभी विचार किया?
  • मैरिटल रेप पर केरल हाईकोर्ट का फ़ैसला महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण है
    सोनिया यादव
    मैरिटल रेप पर केरल हाईकोर्ट का फ़ैसला महिलाओं के लिए एक उम्मीद की किरण है
    07 Aug 2021
    कोर्ट के मुताबिक मैरिटल रेप तब होता है, जब पति को लगता है कि वो अपनी पत्नी के शरीर का मालिक है। आधुनिक समाज में पति और पत्नी का दर्जा बराबरी का है। पति खुद को अपनी पत्नी से ऊंचा नहीं मान सकता है। फिर…
  • कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने के दो साल बाद व्यापार और पर्यटन ठप
    न्यूज़क्लिक टीम
    कश्मीर: आर्टिकल 370 हटने के दो साल बाद व्यापार और पर्यटन ठप
    07 Aug 2021
    जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 और 35A को निरस्त किये जाने के दो साल बाद भी ज़िंदगी पटरी पर नहीं आयी है। व्यापार और पर्यटन Covid-19 और उसकी वजह से लगे lockdown…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License