NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
भोपाल : लखीमपुर नरसंहार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई किसानों की हत्या का विरोध मध्यप्रदेश के कई ज़िलों में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने 'टेनी, खट्टर को बर्खास्त करो ; हत्यारों को गिरफ्तार करो' का नारा लगाया और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
बादल सरोज
04 Oct 2021
Lakhimpur massacre

भोपाल। कल, गाँधी जयन्ती के ठीक अगले दिन, 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में किसानों को रौंदकर दिनदहाड़े उनकी बर्बर हत्या किये जाने की नरसंहारी घटना के खिलाफ मध्यप्रदेश के अनेक जिलों में प्रदर्शन हुए। जिलाधीश तथा एसडीएम के मार्फत राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजे गए और  केंद्रीय राज्य गृह मंत्री अजय मिश्र टेनी को तुरंत बर्खास्त किये जाने, उनके विरुद्ध हिंसा उकसाने और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मुकदमा दर्ज किये जाने, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा "मोनू" और उसके साथी गुंडों पर तुरंत 302 (हत्या) का मुकदमा दर्ज करने, उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने, इस वारदात की एफआईआर की तफ्तीश सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने, शहीद परिवारों को 1 करोड़ रुपये और नौकरी के साथ घायलों को 25 लाख का मुआवजा दिए जाने की माँग की गई।

राष्ट्रपति से भाजपा और आरएसएस के अपने कार्यकर्ताओं से इसी तरह के हमलों का आह्वान करने तथा हिंसा के लिए उकसाने के दोषी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को तत्काल बर्खास्त किये जाने की माँग भी की गई।

संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर हुई इन विरोध कार्यवाहियों में शामिल संगठनों ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र "टेनी" के बेटे और उसके गुंडों ने जिस बेखौफ तरीके से घटना को अंजाम दिया वह उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की एक गहरी साजिश दर्शाता है। अजय मिश्रा पहले ही किसानों के खिलाफ भड़काऊ और अपमानजनक भाषण देकर इस हमले की पृष्ठभूमि तैयार कर चुके थे। इसके वीडियो स्वयं उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किये थे।  यह संयोग नहीं कि उसी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सार्वजनिक तौर पर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसानों के खिलाफ डंडे उठाने ,जमानत की परवाह न करने ,जैसे को तैसा जबाब देने जैसे बयान देकर, हिंसा के लिए उकसाने का काम किया है। इसके वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं।

संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से बादल सरोज ने कहा है कि जब कार चढ़ाकर किसानो को कुचला गया तब किसान घेराव कर नहीं रहे थे -  वे काले झण्डे दिखाकर, आंदोलन करके और केशव प्रसाद मौर्या केएक कुश्ती मुकाबले को देखने आने  के लिए  हेलीकॉप्टर से उतरने से रोकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इसलिए 10 महीने से बिना किसी हिंसा के जारी किसान आंदोलन पर उकसावे का आरोप लगाया जाना हत्यारों को बचाने की धूर्ततापूर्ण कोशिश है।
   
एसकेएम के अनुसार इन  घटनाओं  से यह साफ हो जाता है संवैधानिक पदों पर बैठे  व्यक्तियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अन्नदाताओं के विरुद्ध सुनियोजित हिंसा के लिए किया जा रहा है। यह कानून, संविधान और देश के प्रति अपराध है। ऐसे अपराधियों को तुरंत बर्खास्त कर जेल भेजा जाना चाहिए।

आज के प्रदर्शन में  एसकेएम के वरिष्ठ नेता डॉ सुनीलम तथा अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह ग्वालियर में, मप्र किसान सभा अध्यक्ष रामनारायण कुररिया सतना में, अशोक तिवारी मुरैना में. अखिल भारतीय किसान सभा प्रदेश महासचिव प्रह्लाद वैरागी सीहोर में, एनएपीएम के वरिष्ठ नेता राजकुमार सिन्हा जबलपुर में शामिल हुए।

बादल सरोज एआईकेएससीसी के संयोजक और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव हैं।

Lakhimpur massacre
Lakhimpur Kheri
kisan andolan
Bhopal
Bhopal protest
Ramnath Kovind
BJP
RSS
Samyukt Kisan Morcha
Madhya Pradesh

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License