NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
बिहार : रेलवे परीक्षा परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन
भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार की राजधानी पटना और आरा में रेलवे ट्रैक पर गत सोमवार को प्रदर्शन किया वहीं आज मंगलवार को नालंदा, बक्सर, नवादा समेत अन्य स्टेशनों पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jan 2022
ntpc

आरआरबी द्वारा जारी किए गए एनटीपीसी सीबीटी-1(नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगोरी कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट-1) के परिणाम में धांधली का आरोप लगाते हुए नाराज अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने बिहार की राजधानी पटना और आरा में रेलवे ट्रैक पर गत सोमवार को प्रदर्शन किया वहीं आज मंगलवार को नालंदा, बक्सर, नवादा समेत अन्य स्टेशनों पर उन्होंने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया है। अभ्यर्थियों ने सोमवार को राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत अन्य स्टेशनों पर घंटों प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस परिणाम का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि एनटीपीसी सीबीटी-1 के परिणाम में कई त्रुटियां हैं। उनका कहना है कि बोर्ड ने विज्ञापन के अनुसार परिणाम नहीं जारी किया है वहीं एक ही छात्र का कई क्षेत्रीय बोर्ड में चयन किया गया है। साथ ही स्कोरकार्ड और कट-ऑफ तैयार करने में भी गड़बड़ी की गई है। ज्ञात हो कि 35000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने वर्ष 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठियां बरसाई और आंसू गैस के गोले दागे। जनसत्ता पोर्टल पर जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस एक अभ्यर्थी को पकड़ कर मार रही है और उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने की आवाज सुनी जा सकती है।

image

ज्ञात हो कि इस महीने 14 तारीख को घोषित एनटीपीसी के सीबीटी-1 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके विरोध में बड़े पैमाने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार द्वारा उदासिनता के बाद हमें रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा है। प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे ने उनके साथ धोखा किया है जिससे हमारी जिंदगी बर्बाद हो गई है। उनका कहना है कि रेलवे ने घोषणा के अनुसार परिणाम जारी नहीं किया है।

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे ने तीन साल बाद परिणाम घोषित किया उसके बाद भी इसमें गड़बड़ी की गई है। उनकी मांग है कि इसमें जल्द से जल्द सुधार किया जाए अन्यथा प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही इन अभ्यर्थियों का कहना है कि रेलवे ने पहले विज्ञापन में ग्रुप-डी में दो परीक्षा लेने की बात नहीं कही थी लेकिन अब विज्ञापन में दी गई सूचनाओं से मुकर रहा है। उनका कहना है कि रेलवे अब ग्रुप-डी में दो परीक्षाओं के आयोजन की बात कह रहा है जो कि तानाशाहीपूर्ण रवैया है।

उनका कहना है कि रेलवे की ओर से नोटिस जारी किया गया है कि ग्रुप-डी की एक नहीं बल्कि दो परीक्षा ली जाएगी जो कि छात्र हित में नहीं है। हम लोग एक ही परीक्षा की तैयारी किए थे लेकिन इस रेलवे के इस निर्णय से हम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस परीक्षा में पहले ही देरी हो चुकी है। अब दो परीक्षा होने से दो-तीन वर्ष और लग जाएंगे। अभ्यर्थियों की मांग है कि रेलवे ग्रुप-डी का नोटिफिकेशन वापस ले और एनटीपीसी परिणाम को रिवाइज कर जारी करे।

ज्ञात हो कि इस परीक्षा के लिए वर्ष 2019 में जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार परीक्षा दिसंबर 2020 से जुलाई 2021 तक कुल सात चरणों में आयोजित की गई थी। इसके जरिए 35000 से अधिक पदों को भरा जाना है। अब तक केवल सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसमें सफल हुए उम्मीदवार 14 फरवरी, 2022 से 18 फरवरी, 2022 तक होने वाली एनटीपीसी सीबीटी-2 की परीक्षा में भाग ले सकेंगे।

रेलवे के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर बिहार सीपीआइएम के सचिव अवधेश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा रेलवे ग्रुप-डी बहाली की मांग की लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने रेल रोका। फॉर्म भरवाए 3 साल बीत जाने के बाद भी एग्जाम नहीं कराया गया। अब सरकार ने नया आदेश जारी कर परीक्षा के तरीकों में बदलाव का आदेश दिया है। सरकार तुरंत इस आदेश को वापस ले और उनकी बहाली कराई जाए।

रेलवे ग्रुप डी बहाली की मांग की लेकर हजारों अभ्यर्थियों ने आज रेल रोका। फॉर्म भरवाए 3 साल बीत जाने के बाद भी एग्जाम नहीं कराया गया। अब सरकार ने नया आदेश जारी कर परीक्षा के तिरोकों में बदलाव का आदेश दिया है।
सरकार तुरंत इस आदेश को वापस ले और उनकी बहाली कराई जाए। pic.twitter.com/PYTSuxlPvG

— Awadhesh Kumar (@awadheshcpim) January 24, 2022

सीपीआइएमएल के विधायक संदीप सौरभ ने ट्वीट करते हुए लिखा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आप युवाीओं के भविष्य को बर्बाद करने की ज़िद छोड़ें और परिणाम का पुनर्प्रकाशन करवाएं।

#RRB_NTPC की परीक्षा के परिणाम में भारी गड़बड़ी के विरोध में पटना के राजेन्द्रनगर टर्मिनल पर अभ्यर्थियों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन! 10 घंटे तक चला 'रेल रोको' आंदोलन!

रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw आप युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की ज़िद छोड़ें और परिणाम का पुनर्प्रकाशन करवाएं! pic.twitter.com/ZSOuBOdLr6

— Sandeep Saurav (@Sandeep_Saurav_) January 24, 2022

Bihar
NTPC
Railway exam results
NTPC CBT-1
student protest
unemployment

Related Stories

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

जन-संगठनों और नागरिक समाज का उभरता प्रतिरोध लोकतन्त्र के लिये शुभ है

वाम दलों का महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ कल से 31 मई तक देशव्यापी आंदोलन का आह्वान

पटना : जीएनएम विरोध को लेकर दो नर्सों का तबादला, हॉस्टल ख़ाली करने के आदेश

बिजली संकट को लेकर आंदोलनों का दौर शुरू

बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया

बिहार: विधानसभा स्पीकर और नीतीश सरकार की मनमानी के ख़िलाफ़ भाकपा माले का राज्यव्यापी विरोध


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License