NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बात बोलेगी: मोदी के भाषण में जमा नहीं रंग, राहुल की ज़मीनी पकड़ तेज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पहली चुनावी रैली में इस बात का आभास हो गया, कि एनडीए के लिए मामला इतना आसान नहीं है। उन्हें बिहार की जनता को नया देने के लिए कुछ नहीं है, वे बस 15 साल पहले का ख़ौफ़ दिखाकर मैदान मारना चाहते हैं।
भाषा सिंह
23 Oct 2020
bihar election
बिहार चुनाव में आज एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की एंट्री हुई। दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर चुनाव सभाएं कीं।

बिहार की धरती क्या गुल खिलाएगी, किसे जिताएगी, किसे हराएगी ये तो खैर बाद से सामने आ ही जाएगा, लेकिन लड़ाई तो बहुत दिलचस्प और तीखी हो गई है। ऐसा आकलन शायद केंद्र की मोदी सरकार और राज्य में 15 साल से सत्तासीन नीतीश सरकार का नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पहली चुनावी रैली में इस बात का आभास हो गया, कि एनडीए के लिए मामला इतना आसान नहीं है। उन्हें बिहार की जनता को नया देने के लिए कुछ नहीं है, वे बस 15 साल पहले का खौफ दिखाकर मैदान मारना चाहते हैं।

सासाराम, गया और भागलपुर में शुक्रवार (23 अक्तूबर) को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे की दिशा से ज्यादा खौफ दिखाया विपक्ष का। पिछले 15 सालों से ज्यादा उनका ध्यान, और 15 साल पहले के बिहार की तस्वीर को पेश करने पर गया। बार-बार वह राजद के चुनाव चिह्न लालटेन को गैर-जरूरी बता रहे थे और इस बहाने बिहार के विकास की बात कह रहे थे। उन्हें बिहार के शहीदों की याद आई, लेकिन बिहार के नौजवानों की नहीं।

आज के प्रधानमंत्री के भाषण से एक बात साफ हो गई कि बिहार को आगे बढ़ाने का कोई ठोस विजन इस समय मोदी-नीतीश के गठबंधन के पास नहीं है। हालांकि अभी जनता दल यू और भारतीय जनता पार्टी को इस बात पर पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के जलवे से हवा उनके पक्ष में हो जाएगी। अभी वैसे भी मतदान में समय है और कई पत्ते सत्ताधारी पार्टी के पास हो सकते हैं। लेकिन अभी तक जनता दल यू और भाजपा रक्षात्मक और नकारात्मक ग्राउंड पर खेल रही है। मिसाल के तौर पर प्रचार लाइन भी-  “क्यूँ करें विचार, ठीके तो हैं नीतीश कुमार”  बहुत कुछ कहती हैं। अभी तक एंटी इनकंबेंसी को पार पाने के लिए लालू यादव के दौर का जिक्र करने पर निर्भरता बनी हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण भी इसी परिधि में रहे, जहां उन्होंने बिहार के पिछड़ेपन के लिए 90 के दशक की अव्यवस्था को दोषी दिखाया। आज सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टेलिप्रॉप्टर से पढ़ते हुए भाषण पर भी खूब मजाक उड़ा—लोग पूछ रहे थे कि बिहार की धरती ने आखिर उन्हें वापस यहां पहुंचा दिया।   

उधर महागठबंधन की रैलियों में जिस तरह का जोश और उत्साह नजर आ रहा है, वह बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआती सुगबुगाहट का संकेत दे रहा है। राजद के तेजस्वी यादव की सभाओं में युवाओं की भारी पैमाने में शिरकत, बेरोजगारी की भीषण मार से त्रस्त नौजवानों की वेदना से जुड़ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नवादा, भागलपुर में बिहार से जुड़े बुनियादी सवाल पूछते हुए, यह सवाल भी उछाल दिया कि लोगों को प्रधानमंत्री का भाषण कैसा लगा। बिहार से ही जवाब मिलेगा मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का—इस तरह का हौसला राहुल गांधी ने अपने भाषण में जताया। एक बात जो साफ दिखाई दे रही थी, वह यह कि प्रधानमंत्री ने आज जिन बातों का जिक्र अपने भाषण में किया था, उनका तर्कसंगत जवाब राहुल गांधी दे रहे थे। ऐसा लगता है कि इस बार बिहार में रोजगार एक बड़े मुद्दे के तौर पर राजनीति को गर्मा रहा है।

दोनों ही तरफ से वादों की बारिश हो रही है। लेकिन मोदी और नीतीश के लिए मुश्किल यह है कि इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद नौकरी औऱ रोजगार देने के उनके तमाम वादे झूठे साबित हुए। अगर बुनियादी सवालों पर बिहार का चुनाव केंद्रित रहता है तो निश्चित तौर पर परिणाम चुनावी जुगलबंदियों और भविष्यवाणियों से इतर हो सकते हैं।

Bihar Elections 2020
Assembly elections
NDA Govt
Narendra modi
Nitish Kumar
mahagathbandhan
Grand Alliance
Rahul Gandhi
Tejashwi Yadav

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

ED के निशाने पर सोनिया-राहुल, राज्यसभा चुनावों से ऐन पहले क्यों!

ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया


बाकी खबरें

  • UMAR KHALID
    तारिक अनवर
    दिल्ली हिंसा: उमर ख़ालिद के परिवार ने कहा ज़मानत नहीं मिलने पर हैरानी नहीं, यही सरकार की मर्ज़ी है
    25 Mar 2022
    उमर ख़ालिद के पिता ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अभियोजन पक्ष के आरोपों को साबित कर पाने में पूरी तरह नाकाम होने के बावजूद अदालत ने "मनगढ़ंत साज़िश के सिद्धांत" पर यक़ीन किया।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,685 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    25 Mar 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 78 हज़ार 87 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • एम. के. भद्रकुमार
    बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख
    25 Mar 2022
    यदि बाइडेन यूक्रेन में नाटो के हस्तक्षेप के अपने प्रस्ताव के लिए यूरोप का समर्थन पाने में सफल हो जाते हैं, तो युद्ध नाटकीय रूप से परमाणु हथियारों से जुड़े विश्व युद्ध में तब्दील हो सकता है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ
    24 Mar 2022
    यूएन के यमन के लिए किए गए प्लेजिंग कांफ्रेंस में सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देश कोई सहायता प्रदान करने में असफल हुए हैं।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    भाजपा सरकार के प्रचार का जरिया बना बॉलीवुड
    24 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैँ तेरे के आज एक एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार बॉलीवुड की चर्चा कर रहें हैँ औऱ साथ ही सवाल कर रहे हैँ की क्या ऐसी फ़िल्में बननी चाहिए जो किसी राजनैतिक पार्टी के एजेंडे को बढ़ावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License