NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
उत्पीड़न
भारत
राजनीति
बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुखिया शमशेर के बेटे ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम मो. मेजर बताया गया है। घटना के बाद गंभीर स्थिति में बच्ची को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मासूम का इलाज चल रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Dec 2021
stop rape
Image courtesy : Hindustan

बिहार में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्ष की एक दलित बच्ची से रेप का मामला सामने आने के बाद से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मुखिया शमशेर के बेटे ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी का नाम मो. मेजर बताया गया है। घटना के बाद गंभीर स्थिति में बच्ची को इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां मासूम का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार स्थिति चिंताजनक है।

घटना बुधवार की है। ग्रामीणों ने एबीपी न्यूज से कहा कि शाम के समय आरोपी बच्ची के घर पहुंचा और उसे पानी लाने के लिए भेजा। जब बच्ची पास के ट्यूबवेल से पानी लाने गई तो आरोपी पीछे से जाकर बच्ची का मुंह बंद कर उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

भरगामा थाना के एसएचओ ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि पुलिस की टीम आरोपी का नाम मो. मेजर है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना की रात परिजन बच्ची की तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात आरोपी ने गंभीर अवस्था में मासूम को घर के पास लाकर छोड़ दिया और भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी पुष्कर कुमार, भरगामा थानाध्यक्ष, महिला थानाध्यक्ष पुलिस जवानों के साथ गांव पहुंचे और बच्ची को उपचार व मेडिकल जांच के लिए फारबिसगंज अस्पताल भेज दिया।

डीएसपी ने मीडिया से कहा कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

इस पंचायत के सरपंच मोहम्मद निजामुद्दीन ने मीडिया से कहा कि आरोपी मेजर दबंग और अपराधी पृष्ठभूमि का है। पहले भी कई बार उसने घृणित कार्यों को अंजाम दिया था। गांव की औरतें उससे डरी सहमी रहती हैं। उसके खिलाफ भरगामा समेत कई थाने में मामला दर्ज है।

इसके अलावा भी बिहार से लगातार बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

बता दें कि गया के पतलुक्का थाने के चौकीदार विजय पासवान के बेटे ने गांव की एक नाबालिग से बलात्कार किया था और उसके दोस्तों ने रेप का वीडियो बना लिया था। 24 नवंबर को मामला प्रकाश में आया था। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। साथ ही आरोप है कि परिजनों ने जब स्थानीय थाने में दर्ज कराने की कोशिश की तो थानेदार ने छात्रा को धमकी दी वह ये बात किसी को न बताए।

नवंबर महीने में बिहार के नालंदा जिले में 15वर्षीय एक लड़की के साथ तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता मंगलवार को अपने पुरुष-मित्र के साथ छठ पूजा के 'खरना का प्रसाद' खाने गई थी।

ज्ञात हो कि अक्टूबर महीने में 16 तारीख को औरंगाबाद में बीए फाइनल की 20 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। छात्रा शाम के समय पास ही रहने वाली एक सहेली के घर जा रही थी तभी एक बदमाश ने उसे अगवा कर लिया था। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने और उसके अन्य दो साथियों ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद छात्रा को झाड़ी में फेंककर बदमाश फरार हो गए थे।

वहीं बेगूसराय में 11 अक्टूबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। नवरात्र के दौरान कुछ दरिंदों ने14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का ना सिर्फ अपहरण किया था बल्कि दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। वारदात के बाद बदमाश उसे सुबह में सूनसान जगह पर छोड़ कर भाग गए थे।

4अक्टूबर को पटना में ही एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप का मामला सामने आया था। पटना के फतुहा इलाके में चार दरिंदों ने 30वर्षीय महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के बाद 3अक्टूबर की शाम को उसे एनएच-30 के पास पानी के गड्ढे में फेंक दिया और भाग गए।

वहीं बिहार की राजधानी पटना 26 सितंबर को गैंगरेप की घटना सामने आई थी। बिहार की राजधानी पटना में इस रात एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। ये वारदात बेऊर थाना इलाके में उस समय अंजाम दी गई थी जब महिला घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया था और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

19 सितंबर को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में स्थित नामी-गिरामी होटल के कमरा नंबर 512 में कोलकाता की एक महिला एंकर के साथ करीब दो घंटे तक दरिंदगी हुई थी। 

Bihar
rape case
minor girl raped
bihar police
crimes against women
violence against women

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

तेलंगाना एनकाउंटर की गुत्थी तो सुलझ गई लेकिन अब दोषियों पर कार्रवाई कब होगी?

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चारा घोटाला: सीबीआई अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद को दोषी ठहराया

बिहार: मुज़फ़्फ़रपुर कांड से लेकर गायघाट शेल्टर होम तक दिखती सिस्टम की 'लापरवाही'


बाकी खबरें

  • सरोजिनी बिष्ट
    विधानसभा घेरने की तैयारी में उत्तर प्रदेश की आशाएं, जानिये क्या हैं इनके मुद्दे? 
    17 May 2022
    ये आशायें लखनऊ में "उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन- (AICCTU, ऐक्टू) के बैनर तले एकत्रित हुईं थीं।
  • जितेन्द्र कुमार
    बिहार में विकास की जाति क्या है? क्या ख़ास जातियों वाले ज़िलों में ही किया जा रहा विकास? 
    17 May 2022
    बिहार में एक कहावत बड़ी प्रसिद्ध है, इसे लगभग हर बार चुनाव के समय दुहराया जाता है: ‘रोम पोप का, मधेपुरा गोप का और दरभंगा ठोप का’ (मतलब रोम में पोप का वर्चस्व है, मधेपुरा में यादवों का वर्चस्व है और…
  • असद रिज़वी
    लखनऊः नफ़रत के ख़िलाफ़ प्रेम और सद्भावना का महिलाएं दे रहीं संदेश
    17 May 2022
    एडवा से जुड़ी महिलाएं घर-घर जाकर सांप्रदायिकता और नफ़रत से दूर रहने की लोगों से अपील कर रही हैं।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 43 फ़ीसदी से ज़्यादा नए मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए 
    17 May 2022
    देश में क़रीब एक महीने बाद कोरोना के 2 हज़ार से कम यानी 1,569 नए मामले सामने आए हैं | इसमें से 43 फीसदी से ज्यादा यानी 663 मामले दिल्ली एनसीआर से सामने आए हैं। 
  • एम. के. भद्रकुमार
    श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी
    17 May 2022
    यहां ख़तरा इस बात को लेकर है कि जिस तरह के राजनीतिक परिदृश्य सामने आ रहे हैं, उनसे आर्थिक बहाली की संभावनाएं कमज़ोर होंगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License