NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया
बिहार के समस्तीपुर ज़िले के एक पंचायत में 192 राशन कार्ड रद्द किया गया है। इसमें वह ग़रीब विधवा महिला भी शामिल हैं जो आंखों से देख नहीं सकती हैं।
एम.ओबैद
28 May 2022
Rashan card

बिहार में राशनकार्ड रद्द करने का सिलसिला जारी है। इन कड़ी में उन गरीबों का भी कार्ड रद्द कर दिया गया हो जो इसके पात्र हैं। राज्य के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के मानपुरा पंचायत में 192 राशनकार्ड रद्द कर दिया गया जिससे यहां के लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कार्ड रद्द करने से पहले हमलोगों के पात्रता की जांच नहीं की गई है और इसे रद्द कर दिया गया जिसके चलते इस महीने का राशन नहीं मिला है।

इशरत परवीन

इस पंचायत की वार्ड संख्या-5 निवासी इशरत परवीन विधवा हैं और आंखों से देख नहीं सकती हैं, बातचीत के दौरान कहती हैं, "राशनकार्ड के बारे में हमसे पूछने के लिए सरकार की तरफ से कोई अधिकारी नहीं आए। हम आंख से देख नहीं सकते हैं इसलिए कोई काम भी नहीं कर सकते हैं। कोटा से मिलने वाला राशन से ही हमारे खाने पीने का इंतजाम होता था। अब यह भी बंद हो गया है जिससे परेशानी हो रही है। मेरा एक ही बेटा जो मजदूरी करता है। उसी के साथ रहते हैं। वह भी परिवार में अकेला कमाने वाला है। उसके भी बीवी-बच्चे हैं। अगर राशन हमको नहीं मिलेगा तो उस पर घर के खर्च का बोझ काफी बढ़ जाएगा।"

मीना देवी

इसी वार्ड की अन्य निवासी मीना देवी जो टूटी हुई झोपड़ी के घर में रहती हैं, बताती हैं कि "हमलोग मजदूरी करते हैं। इसी से रोजमर्रा का खर्च चलता है। पहले राशन मिलने के बावजूद घर खर्च पूरा नहीं हो पाता था। जो मिलता था वह भी बंद हो गया जिससे परिवार के सामने दाना-पानी की समस्या बढ़ेगी। राशन मिलने की फिर से व्यवस्था हो जाए तो हम गरीब लोगों के लिए बेहतर होगा। हमलोग जो काम करते हैं वह भी कभी होता है और कभी नहीं होता है।"

ज्ञात हो कि इस वार्ड में कुल 107 कार्डधारक हैं जिसमें से 40 कार्ड रद्द कर दिया गया है।

न्यूज़क्लिक से बातचीत में ताजपुर प्रखंड के भाकपा माले सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह कहते हैं इस जिला में करीब ढ़ाई लाख लोगों का राशन कार्ड रद्द कर दिया गया है। प्रखंड के मानपुरा पंचायत में 192 लोगों का रद्द कर दिया गया है जो कि उन गरीबों के साथ घिनौना मजाक है जो बेहद मजबूर हैं और जिनके पास आज तक रहने का सही से एक घर तक नहीं है। वे लोग मजदूरी करके अपने बच्चों और परिवार की परवरिश करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर अनुश्रवण की बैठक कर पात्र- अपात्र राशनकार्ड को चिंहित किया जाए। इस मांग को लेकर भाकपा माले ने शनिवार से जन अभियान शुरू किया है। इसे बारिकी से जांच- पड़ताल कर रद्द राशनकार्ड पुनः बहाल करने एवं बगैर जांच के राशनकार्ड रद्द करने पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाकपा माले के बैनर तले 1 जून से ताजपुर अंचल-प्रखंड पर 'घेरा डालो- डेरा डालो" आंदोलन किया जाएगा।

प्रखंड सचिव सुरेंद्र ने कहा कि मनपुरा पंचायत में 192 कार्ड रद्द किया गया है। इस सूची में क्रमांक-1807 से लेकर 1999 तक लगातार 192 कार्ड रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार इन दो संख्या (1807 से लेकर 1999 तक) के बीच में जिनका राशन कार्ड रद्द किया गया उनमें एक भी गरीब नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि धरातल पर जांच- पड़ताल किए बगैर कार्यालय में बैठकर गरीबों का कार्ड रद्द कर दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। माले नेता ने गांव व पंचायत में सरकारी अधिकारियों एवं कर्मियों समेत अनुश्रवण समिति की बैठक कर गहन जांच-पड़ताल कर राशनकार्ड के पात्र एवं अपात्र चिंहित करने की मांग की है और साथ ही जो पात्र हैं उनके कार्ड बहाल करने की मांग की है।

पार्टी ने इस मामले को लेकर 30 मई को समाहरणालय के सामने प्रदर्शन करने व 1 जून से ताजपुर अंचल-प्रखंड पर 'घेरा डालो- डेरा डालो" आंदोलन चलाने की घोषणा की है। 

Bihar
Rashan card
Nitish Kumar
Bihar government

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

बिहार में ज़िला व अनुमंडलीय अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी

बिहार : सरकारी प्राइमरी स्कूलों के 1.10 करोड़ बच्चों के पास किताबें नहीं


बाकी खबरें

  • amar jawan jyoti
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
    21 Jan 2022
    पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की।
  •  George Floyd
    एपी
    जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले की सुनवाई करने वाले अधिकतर न्यायाधीश श्वेत
    21 Jan 2022
    इन निर्णायकों का चयन पुलिस अधिकारियों टोउ थाओ, थॉमस लेन और जे क्वेंग से संबंधित मामले की सुनवाई के संबंध में किया गया है। 
  • amar jwan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। 
  • bjp
    भाषा
    संभल में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    21 Jan 2022
    पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप…
  • Antony Blinken
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस को अमेरिकी जवाब देने में ब्लिंकन देरी कर रहे हैं
    21 Jan 2022
    रूस की सुरक्षा गारंटी देने की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही अमेरिकी कूटनीति तेज हो गई है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License