NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
महिलाएं
भारत
बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Apr 2022
बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था

वाहनों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं की खबरें अक्सर आती रही हैं। करीब दस वर्ष पहले देश की राजधानी दिल्ली मे हुए निर्भया कांड ने देश और दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। इसी कड़ी में वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। राज्य परिवहन विभाग के इस खास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन विभाग ने व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) और इमरजेंसी पुश बटन की व्यवस्था की है जिसका कमांड कंट्रोल रुम को दिया गया है। वाहनों के लाइव लोकेशन के साथ लाइव ट्रैकिंग भी आसानी से हो जाएगी। परिवहन विभाग के मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को चालू कर दिया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल

रिपोर्ट के अनुसार राज्य परिवहन विभाग की मंत्री शीला कुमारी द्वारा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ कर दिया गया है। यह कहा जा रहा है कि महिलाओं व अन्य यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस व इमरजेंसी बटन लगाया गया है। इससे सार्वजनिक परिवहन के वाहनों की कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जा सकेगी जो महिला सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इससे महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सकेगी एवं उन्हें आवश्यकता पड़ने पर वाहन के लोकेशन के अनुसार सहायता दी जा सकेगी।

लोकेशन की लाइव ट्रैकिंग

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सार्वजनिक परिवहन की गाड़ियों में व्हीकल लोकशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत परिवहन विभाग मुख्यालय में कामांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के लोकेशन की लाइव ट्रैकिंग की जा सकेगी।

पटना से नई व्यवस्था की शुरूआत

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजधानी पटना से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसके बाद राज्य के अन्य शहरों में संचालित सार्वजनिक परिवहन के वाहनों (बस, टैक्सी) में यह सिस्टम लगाया जाएगा। फिलहाल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी

परिवहन विभाग का कहना है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस एवं इमरजेंसी बटन से लैस किया जाएगा। 1जनवरी 2019 के बाद पंजीकृत सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में वीएलटीडी उपकरण लगे आ रहे हैं एवं 1 जनवरी 2019 के पूर्व पंजीकृत सभी सार्वजनिक परिवहन के वाहनों में वीएलटीडी तथा इमरजेंसी बटन को लगाया जाना अनिवार्य किया गया है।

प्राइवेट बसों में वीएलटीडी अनिवार्य

1अगस्त 2022 तक सभी प्राइवेट बसों में भी वीएलटीडी एवं इमरजेंसी बटन लगाया जाना अनिवार्य हो जाएगा। स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए भी स्कूल बसों में पैनिक बटन लगाने का निर्देश दिया जाएगा।

बटन दबाते ही कमांड सेंटर में बजेगा अलार्म

परिवहन विभाग का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन के वाहनों (बस, कैब, टैक्सी) से यात्रा करने वाली महिलाओं या लड़कियों को किसी तरह के खतरे का अभास होने पर इमरजेंसी बटन दबाते ही कंट्रोल कमांड सेंटर में अलार्म बजेगा और तत्काल पुलिस मदद के लिए उस लोकेशन पर पहुंच जाएगी। इसी तरह की पूरी व्यवस्था बनाई जा रही है। इससे पटना से लेकर राज्य के अन्य जिलों में महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को इमरजेंसी अलर्ट

ज्ञात हो कि व्हीकल लोकशन ट्रेकिंग डिवाइस के द्वारा इमरजेंसी अलर्ट, ओवर स्पीडिंग तथा उपकरण के साथ छेड़छाड़ या तोड़ फोड़ किए जाने पर अलर्ट कंट्रोल सेंटर को मिल जाएगा। इसकी मदद से वाहन के लोकेशन की रियल टाईम की जानकारी भी मिल जाएगी। जियो फैंसिंग एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाहन के हर मूवमेंट को मैप पर देखा जा सकेगा। प्राइवेट वाहनों के मालिक भी इस सॉफ्टवेयर की मदद से अपने वाहनों के लोकेशन और स्थिति का पता लगा सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही ओवर स्पीडिंग को रोकने में भी मदद मिलेगी। बस यदि निर्धारित स्पीड से अधिक स्पीड पर चलेगी तो वह पकड़ में आ जाएगा और उक्त बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Bihar
Transport Department
Vehicle location Tracking Device
Emergency Button
Public Transport
PATNA

Related Stories

पिता के यौन शोषण का शिकार हुई बिटिया, शुरुआत में पुलिस ने नहीं की कोई मदद, ख़ुद बनाना पड़ा वीडियो

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

यूपी से लेकर बिहार तक महिलाओं के शोषण-उत्पीड़न की एक सी कहानी

बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की

बिहार शेल्टर होम कांड-2’: मामले को रफ़ा-दफ़ा करता प्रशासन, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

बिहार शेल्टर होम कांड-2: युवती ने अधीक्षिका पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- होता है गंदा काम


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    इतनी औरतों की जान लेने वाला दहेज, नर्सिंग की किताब में फायदेमंद कैसे हो सकता है?
    06 Apr 2022
    हमारे देश में दहेज लेना या देना कानूनन अपराध है, बावजूद इसके दहेज के लिए हिंसा के मामले हमारे देश में कम नहीं हैं। लालच में अंधे लोग कई बार शोषण-उत्पीड़न से आगे बढ़कर लड़की की जान तक ले लेते हैं।
  • पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
    06 Apr 2022
    डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के बाद ऑटो चालकों ने दो दिनों की हड़ताल शुरु कर दी है। वे बिहार सरकार से फिलहाल प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।
  • medicine
    ऋचा चिंतन
    दवा के दामों में वृद्धि लोगों को बुरी तरह आहत करेगी – दवा मूल्य निर्धारण एवं उत्पादन नीति को पुनर्निर्देशित करने की आवश्यता है
    06 Apr 2022
    आवश्यक दवाओं के अधिकतम मूल्य में 10.8% की वृद्धि आम लोगों पर प्रतिकूल असर डालेगी। कार्यकर्ताओं ने इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और सार्वजनिक क्षेत्र के दवा उद्योग को सुदृढ़ बनाने और एक तर्कसंगत मूल्य…
  • wildfire
    स्टुअर्ट ब्राउन
    आईपीसीसी: 2030 तक दुनिया को उत्सर्जन को कम करना होगा
    06 Apr 2022
    संयुक्त राष्ट्र की नवीनतम जलवायु रिपोर्ट कहती है कि यदि​ ​हम​​ विनाशकारी ग्लोबल वार्मिंग को टालना चाहते हैं, तो हमें स्थायी रूप से कम कार्बन का उत्सर्जन करने वाले ऊर्जा-विकल्पों की तरफ तेजी से बढ़ना…
  • Irfan
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक में भाजपा का इतिहास: मीठा-मीठा मोदी का, खारा-खारा मुग़लों का..
    06 Apr 2022
    भाजपा ने भाजपा को जानिए प्रोग्राम शुरू किया है। लेकिन भाजपा के इतिहास को कैसे जानना है उसकी टेक्निक थोड़ी अलग है गुरु..
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License