NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार: मुंगेर की एसपी लिपि सिंह को हटाए जाने की असल वजह क्या है?
विधानसभा चुनावों से ठीक दो दिन पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोली और उसमें एक व्यक्ति की मौत बिहार पुलिस-प्रशासन की ‘सुशासन’ व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
30 Oct 2020
लिपि सिंह

बिहार के मुंगेर ज़िले की एसपी लिपि सिंह एक बार फिर अपनी पुलिया कार्रवाई के चलते सुर्खियों में हैं। वजह जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चली गोली और उसमें एक व्यक्ति की मौत है। लेकिन इस बार उनके एक्शन की तारीफ या प्रशंसा नहीं हो रही बल्कि उनकी तुलना ब्रिटिश राज के जनरल डायर से की जा रही है। पुलिस भले ही अभी जांच के जरिए इस बवाल का सच जानने की कोशिश कर रही है लेकिन घायल लोग पुलिस और एसपी लिपि सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि इस मामले में चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से एसपी लिपि सिंह और डीएम राजेश मीणा को हटा दिया है। साथ ही डिविज़नल कमिश्नर असंगबा चुबा आओ को सात दिन में इस मामले की जाँच करने के आदेश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार चुनाव के पहले दौर से ठीक दो दिन पहले यानी 26 अक्तूबर सोमवार के दिन दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान मुंगेर के पंडित दीन दयाल चौक के पास पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हुई। जिसके बाद वहां गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर भी है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। फायरिंग भी हुई और 100 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए। प्रशासन इस पूरी घटना के लिए असमाजिक तत्वों को जिम्मेदार बता रहा है तो वहीं मृतक के परिवार ने पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

प्रशासन क्या कह रहा है?

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद तब के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि पुलिस की तरफ से गोलियाँ नहीं चलाई गईं बल्कि असामाजिक तत्वों ने गोली चलाईं जिसमें छह लोग घायल हुए हैं और इसकी जाँच चल रही है।

इस घटना के बाद मीडिया में लिपि सिंह का एक बयान भी सामने आया, जिसमें कहा गया था कि "दुर्गा पूजा के दौरान हुए विसर्जन में कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव शुरू किया जिसमें 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए और भीड़ में किसी ने गोली चलाई जिसकी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मगर स्थिति नियंत्रण में है।"

हालांकि सीआईएसएफ ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा है कि मुंगेर पुलिस से इस घटना के संबंध में भारी चूक हुई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं और लोकल पुलिस के बीच विवाद बढ़ने के बाद पुलिस की ओर से स्थिति को काबू में करने के लिए सबसे पहले हवाई फायरिंग की गई।

report

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद मुंगेर के पूर्व एसपी लिपि सिंह पर कार्रवाई हो सकती है क्योंकि घटना के बाद उन्होंने दावा किया था कि उपद्रव कर रहे लोगों की फायरिंग से युवक की मौत हुई थी।

विपक्ष क्या कह रहा है?

मुंगेर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मौक़े पर गोली चलने से पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों से लेकर नेताओं और सोशल मीडिया तक में नाराज़गी का माहौल है। लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं तो विपक्ष इस घटना की तुलना 'जनरल डायर' के आदेश से कर रहा है।

मालूम हो कि जनरल डायर वो ब्रिटिश अधिकारी था, जिसने 13 अप्रैल, 1919 को बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग़ में इकट्ठा हुए लोगों पर गोलियां चलवा दी थीं। अब लिपि सिंह पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने भी पुलिस से ऐसा ही काम करवाया, विसर्जन में इकट्ठा हुए लोगों पर गोलियां चलवा दीं।

इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं ने ट्वीट करके मामले की आलोचना की है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने हाई कोर्ट की निगरानी में जाँच की माँग की। तो वहीं कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा कि मुंगेर पुलिस को ‘जनरल डायर’ जैसी कार्रवाई करने के आदेश किसने दिए थे।

तेजस्वी यादव ने इस घटना पर अपना विरोध जताते हुए ट्वीट किया, ''महागठबंधन के साथियों संग तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम बताएं पुलिस को जनरल डायर बन निर्दोषों पर क्रूरतापूर्वक गोली चलाने की अनुमति किसने दी? 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सज़ा निश्चित।''

महागठबंधन के साथियों संग आज तानाशाही एनडीए सरकार की गोली से शहीद श्रद्धालुओं को मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम बताए पुलिस को जनरल डायर बन निर्दोषों पर क्रूरतापूर्वक गोली चलाने की अनुमति किसने दी? 10 नवंबर को सरकार बनते ही दोषियों को सख़्त सजा निश्चित।

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 28, 2020

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हैशटैग शर्मनाकनीतीश का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, “मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए। श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है। स्थानीय एसपी को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़आईआर दर्ज करवाएं नीतीश कुमार। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार।”

मुंगेर पुलिस के ऊपर 302 का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए।श्रद्धालुओं को गोली मारना नीतीश के तालिबानी शासन को दिखाता है।स्थानीय एस॰पी॰ को तत्काल सस्पेंड कर 302 के तहत एफ़॰आई॰आर॰ दर्ज करवाए नीतीश कुमार जी।मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दे सरकार। #शर्मनाकनीतीश

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 27, 2020

गौरतलब है कि लिपि सिंह निर्दलीय विधायक अनंत सिंह पर की गई कार्रवाई और अपने सख़्त रवैये के चलते पहली बार 2019 में सुर्खियों में आईं थीं। लिपि सिंह ने अनंत सिंह के पैतृक मकान पर छापा मारकर AK-47 राइफल, 22 जिंदा कारतूस और दो देसी बम बरामद किए थे। तब सोशल मीडिया ने उन्हें एक नया नाम दिया था लेडी सिंघम का।

image

इसके बाद 2019 में हुए आम चुनाव के दौरान, अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने चुनाव आयोग में लिपि सिंह के खिलाफ शिकायत कर आरोप लगाया कि लिपि अनंत सिंह के करीबियों को जान-बूझकर परेशान कर रही थीं। तब चुनाव आयोग के आदेश के बाद लिपि सिंह का ट्रांसफर एटीएस यानी एंटी टेरेरिज़म स्क्वॉड (आतंक विरोधी दस्ते) में कर दिया गया था। लेकिन चुनाव के बाद इन्हें एक बार फिर बाढ़ एडिशनल एसपी नियुक्त कर दिया गया था।

‘आज तक’ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लिपि सिंह को लेकर ये भी चर्चा हो रही है कि चुनाव के दौरान नेताओं के रिश्तेदार और करीबियों का ट्रांसफर किया जाता है, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेता आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह का ट्रांसफर नहीं किया गया।

बता दें कि लिपि सिंह के पिता रामचंद्र प्रसाद सिंह सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के टिकट से राज्यसभा के सांसद हैं। वो उत्तर प्रदेश काडर के आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क़रीबी माने जाते हैं। लिपि सिंह के पति सुहर्ष भगत भी आईएएस अफसर हैं, वो वर्तमान में बांका के जिलाधिकारी हैं।

Bihar
Munger
Bihar election 2020
SP Lipi Singh
Anant Kumar Singh
RJD
BJP
Tejashwi Yadav
Chirag Paswan

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 


बाकी खबरें

  • प्रियंका शंकर
    रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच, नॉर्वे में नाटो का सैन्य अभ्यास कितना महत्वपूर्ण?
    19 Mar 2022
    हालांकि यूक्रेन में युद्ध जारी है, और नाटो ने नॉर्वे में बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है, जो अभ्यास ठंडे इलाके में नाटो सैनिकों के युद्ध कौशल और नॉर्वे के सैन्य सुदृढीकरण के प्रबंधन की जांच करने के…
  • हर्षवर्धन
    क्रांतिदूत अज़ीमुल्ला जिन्होंने 'मादरे वतन भारत की जय' का नारा बुलंद किया था
    19 Mar 2022
    अज़ीमुल्ला ख़ान की 1857 के विद्रोह में भूमिका मात्र सैन्य और राजनीतिक मामलों तक ही सिमित नहीं थी, वो उस विद्रोह के एक महत्वपूर्ण विचारक भी थे।
  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: महंगाई-बेरोजगारी पर भारी पड़ी ‘नमक पॉलिटिक्स’
    19 Mar 2022
    तारा को महंगाई परेशान कर रही है तो बेरोजगारी का दर्द भी सता रहा है। वह कहती हैं, "सिर्फ मुफ्त में मिलने वाले सरकारी नमक का हक अदा करने के लिए हमने भाजपा को वोट दिया है। सरकार हमें मुफ्त में चावल-दाल…
  • इंदिरा जयसिंह
    नारीवादी वकालत: स्वतंत्रता आंदोलन का दूसरा पहलू
    19 Mar 2022
    हो सकता है कि भारत में वकालत का पेशा एक ऐसी पितृसत्तात्मक संस्कृति में डूबा हुआ हो, जिसमें महिलाओं को बाहर रखा जाता है, लेकिन संवैधानिक अदालतें एक ऐसी जगह होने की गुंज़ाइश बनाती हैं, जहां क़ानून को…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश विधानसभा निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित, उठे सवाल!
    19 Mar 2022
    मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र निर्धारित समय से नौ दिन पहले स्थगित कर दिया गया। माकपा ने इसके लिए शिवराज सरकार के साथ ही नेता प्रतिपक्ष को भी जिम्मेदार ठहराया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License