NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बिहार पहला राज्य जहां देश का पहला महिला कमांडो दस्ता तैयार
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से चुनी गईं इन 92 महिला सिपाहियों को महाराष्ट्र के मुतखेड स्थित सीआरपीएफ की सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिलाई गई है। तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान इन्हें हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया गया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Oct 2021
commando

प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद बिहार पुलिस की महिला कमांडो अब अपना दमखम दिखाने को तैयार हैं। यह पहला ऐसा मौका है जब किसी राज्य पुलिस में ऐसी महिला कमांडो के दस्ते को तैयार किया गया है। इन्हें अर्द्धसैनिक बल की देखरेख में प्रशिक्षित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बिहार वापस लौटी इन महिला कमांडो को छुट्टी पर भेजा गया था। अब इनकी छुट्टी समाप्त हो गई है। अब जल्द ही इन कमांडो को विशेष तौर पर गठित एजेंसियों में तैनात किया जाएगा जहां चुनिंदा पुलिसवालों को ही मौका दिया जाता है।

ये महिला कमांडो बिहार पुलिस की उन एजेंसियों में अपनी क्षमता दिखाएंगी जहां तैनाती के लिए किसी भी पुलिसवालों को कड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ता है। इन एजेंसियों में स्पेशल सिक्यूरिटी ग्रुप (एसएसजी) भी शामिल है। ज्ञात हो कि एसएसजी मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। इसी के चलते यहां तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी और जवान ही तैनात होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एसएसजी के अलावा ये महिला कमांडो की टीम आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष तौर पर गठित एटीएस में भी तैनाती की जाएगी। बिहार पुलिस की स्पेशल टॉस्क फोर्स अर्थात एसटीएफ का भी ये हिस्सा होंगी।

एसटीएफ और एटीएस में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों को पहले इन एजेंसियों द्वारा चुना जाता है फिर उन्हें विशेष प्रशिक्षण से भी गुजरना होता है। इसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला कमांडो की इस टीम को बिहार पुलिस कितनी बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है।

एक अधिकारी के मुताबिक महिला कमांडो की टीम को ट्रेनिंग से लौटने के बाद छुट्टी पर भेजा गया था। छुट्टी पुरी करने के बाद ये टीम अपनी यूनिट में लौट आई है। एसएसजी, एसटीएफ और एटीएस द्वारा इनका चयन अपनी यूनिटों में प्रतिनियुक्ति के लिए किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक इसी महीने ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद 92 महिला सिपाही लौटी हैं। लौटने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था। एसएसजी, एसटीएफ और एटीएस की टीम द्वारा इन महिला कमांडों का चयन अपनी-अपनी यूनिट के लिए किया जाएगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया की जाएगी और इसके बाद इन्हें नई भूमिका दी जाएगी।

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस से चुनी गईं इन 92 महिला सिपाहियों को महाराष्ट्र के मुतखेड स्थित सीआरपीएफ की सेंट्रल ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दिलाई गई है। तीन महीने के प्रशिक्षण के दौरान इन्हें हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार किया गया है। इस दौरान इन्हें बड़े से बड़े हमलों को नाकाम करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दी गई साथ ही छोट-बड़े अत्याधुनिक हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

Women
Bihar
Women in Force
women empowerment

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

विशेष: क्यों प्रासंगिक हैं आज राजा राममोहन रॉय

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका


बाकी खबरें

  • Omprakash
    राज वाल्मीकि
    ओमप्रकाश वाल्मीकि सिर्फ़ दलित लेखक नहीं, राष्ट्रीय हिंदी साहित्यकार हैं: डॉ. एन. सिंह
    18 Nov 2021
    ओमप्रकाश वाल्मीकि ने ‘दलित साहित्य का सौन्दर्य शास्त्र’ लिखकर उन सवर्ण आलोचकों को जवाब दिया था, जो दलित साहित्य में शिल्पकला की कमी बताते थे।  उनकी कहानियों में ‘अम्मा’, ‘बिरम की बहू’, ‘सलाम', '…
  • israel
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ़ नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा 451 हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया गया
    18 Nov 2021
    यह आंकड़े शुरूआती 2020 के बाद के हैं, मानवाधिकार समूह बी सेलेम का कहना है कि नई बसाहटों वाले इज़रायलियों द्वारा किए जाने वाले हमलों को इज़रायल द्वारा एक उपकरण के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास पर एक बार फिर भड़के दक्षिणपंथी संगठन
    18 Nov 2021
    वीरों की भूमि हिंदुस्तान में दो “वीर” आजकल काफ़ी चर्चे में चल रहे हैं। एक आज़ादी से पहले के वीर, एक आज़ादी के बाद के वीर। ये दो वीर हैं “वीर सावरकर” और “वीर दास”।
  • chennai floods
    नीलाबंरन ए
    चेन्नई की बाढ़ : इस अव्यवस्था के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
    18 Nov 2021
    विशेषज्ञों का मानना है कि भारी जल निकासी के डिज़ाइन में तकनीकी ख़ामियों, शहरीकरण के कारण प्राकृतिक जल निकासी व्यवस्था के ख़ात्मे और जल निकायों पर अतिक्रमण की वजह से चेन्नई में हर तरफ जलभराव की स्थिति…
  • COP 26
    एम. के. भद्रकुमार
    COP 26: भारत आख़िर बलि का बकरा बन ही गया
    18 Nov 2021
    विकसित देशों का सारा गेम प्लान भारत और चीन पर कोयले के उपयोग में कमी लाने पर फिर से रजामंद करने और इसके जरिए अगले साल संयुक्त राष्ट्र की आगामी बैठक तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती लाने के लिए उन पर दबाव…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License