NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के बाद ऑटो चालकों ने दो दिनों की हड़ताल शुरु कर दी है। वे बिहार सरकार से फिलहाल प्रतिबंध हटाने की मांग कर रहे हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Apr 2022
पटनाः डीजल-पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ ऑटो चालकों की हड़ताल
कैप्शन- दो दिन की हड़ताल पर बैठे ऑटो चालक (फ़ोटो क्रेडिट- दैनिक भास्कर) 

पटना में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर प्रतिबंध के बाद नाराजगी जाहिर करते हुए ऑटो चालकों ने हड़ताल शुरु कर दी है। ऑटो चालक डीजल और पेट्रोल से चलने वाले ऑटो पर लगे प्रतिबंध को फिलहाल हटाने की मांग कर रहे हैं। 

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार ऑटो चालक, पटना जंक्शन के बाहर स्थित टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में कड़ी धूप में जमीन पर लेटकर दो दिवसीय स्ट्राइक पर चले गए हैं। वहीं कुछ चालकों ने ऑटो के उपर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने भास्कर से कहा कि हम लोग भूखे मरने लगे हैं। हमारे बच्चों के अब स्कूलों से नाम कटने के अल्टीमेटम मिलने लगे हैं। कमाई बंद हो गई है तो अब बच्चों की फीस कहां से भरें। हम लोग दो दिनों तक यहीं धरना देंगे ताकि सरकार हमारी बातों को मान ले। अगर हमारी मांगों को नहीं सुना गया तो फिर बड़ा आंदोलन करेंगे।

ऑटो चालक मुर्तजा अली कहते हैं कि हम सरकार को चेतावनी देते हैं। अभी भी समय है। कम से कम एक साल का समय बढ़ाया जाए। हम लोग खुद अपने ऑटो को सीएनजी में बदल लेंगे। लेकिन अचानक से बंद मत करवाइए। हमारी लड़ाई पटना से दिल्ली तक गूंजेगी। 

साथ ही वे कहते कि एक साल के अंदर पटना के सभी मेन इलाकों में सीएनजी पंप लगाएं क्यूंकि जिनके पास सीएनजी ऑटो है, उनको गैस भरवाने में 3 से 4 घंटे समय लगते हैं।

मार्च महीने में पटना जिला के परिवहन अधिकारी श्रीप्रकाश ने कहा था राजधानी में पहली अप्रैल से केवल सीएनजी ऑटो का परिचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा था, इस आदेश का अनुपालन सख्ती से किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से ऑटो व बस पर काफी अनुदान दिया जा रहा है और काफी लोगों ने इसका लाभ उठाया है। 

ये भी पढ़ें: ग्राउंड रिपोर्ट: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बिहार की धनौती नदी के अस्तित्व पर संकट !

Bihar
PATNA
auto driver
Protest
Ban on Diesel Petrol Auto
Nitish Government

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

बिहार : जीएनएम छात्राएं हॉस्टल और पढ़ाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

बिहार : दृष्टिबाधित ग़रीब विधवा महिला का भी राशन कार्ड रद्द किया गया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

बिहार : जन संघर्षों से जुड़े कलाकार राकेश दिवाकर की आकस्मिक मौत से सांस्कृतिक धारा को बड़ा झटका

मुंडका अग्निकांड के खिलाफ मुख्यमंत्री के समक्ष ऐक्टू का विरोध प्रदर्शन

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • up vidhansabha
    रवि शंकर दुबे
    आज़ादी से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश ने दिए 21 मुख्यमंत्री, 10 बार लगा राष्ट्रपति शासन
    14 Jan 2022
    यूपी की राजनीति हर वक़्त दिलचस्प रही है, यहां होने वाले उतार-चढ़ाव हर दिन नई कहानियां गढ़ते हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक कब और किस मुख्यमंत्री के हाथ में रही, विस्तार से देखिए।
  • Kamal Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कमाल ख़ान का निधन : ख़ामोश हो गई पत्रकारिता जगत की बेबाक और मधुर आवाज़
    14 Jan 2022
    न्यूज़क्लिक कमाल ख़ान के अचानक हुए निधन पर दुख व्यक्त करता है और उनके परिवार और तमाम चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएँ ज़ाहिर करता है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2.64 लाख नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 5,753 हुए  
    14 Jan 2022
    महाराष्ट्र में आज फिर 46 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना के अब तक के रिकार्ड 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
  • poverty
    अजय कुमार
    खुदरा महंगाई दर में रिकॉर्ड उछाल से आम लोगों पर महंगाई की मार पिछले 6 महीने में सबसे ज़्यादा
    14 Jan 2022
    महंगाई की मार लगातार पड़ती आ रही है। लेकिन फिर भी यह चर्चा के केंद्र में इसलिए नहीं उभरती, क्योंकि महंगाई की मार वह वर्ग नहीं सहन करता जो टीवी पर नियंत्रण रखता है।
  • xi putin
    जॉन पी. रुएहल
    ऐतिहासिक मतभेद भी 21वीं सदी की चीनी-रूसी साझेदारी को नहीं मिटा पाएंगे
    14 Jan 2022
    सैकड़ों वर्षों से चीन-रूसी संबंधों में सतर्क सहयोग, निरंतर अविश्वास, और सीधा टकराव एक विशेषता रही है। लेकिन सहयोग करने के कुदरती कारणों के साथ, अमेरिका के प्रति दोनों देशों की साझा दुश्मनी यह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License