NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति की गर्दन पर रखा घुटना, पेनसिल्वेनिया में विरोध प्रदर्शन
पेनसिल्वेनिया में अमेरिकी असैन्य स्वतंत्रता संघ ने इसे बल का गैरकानूनी इस्तेमाल बताया है।
एपी
14 Jul 2020
पेनसिल्वेनिया में विरोध प्रदर्शन
प्रतीकात्मक तस्वीर

एलेनटाउन (अमेरिका): पेनसिल्वेनिया में एक अस्पताल के बाहर एक पुलिस अधिकारी का एक व्यक्ति की गर्दन पर घुटना रखकर उसे काबू करने की कोशिश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बर्बरता पर गुस्सा जाहिर किया और इस मामले में जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग की।

एलेनटाउन की पुलिस ने इस संबंध में एक लंबा वीडियो जारी किया है, जिसमें अधिकारी को व्यक्ति को काबू करने के लिए अपना घुटना उसके सिर और गर्दन पर दो बार रखते हुए दिखाया गया है। यह घटना अस्पताल के आपात प्रवेश द्वार से कुछ कदम की दूरी पर हुई।

पुलिस ने सोमवार देर रात जारी बयान में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि ‘‘व्यक्ति किसी चिकित्सकीय या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा था या फिर वह मादक पदार्थ और शराब के नशे में था।’’

कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने व्यक्ति को काबू करने के लिए उसके सिर और गर्दन पर घुटना रखकर पुलिस की ऐसा नहीं करने की नीति का उल्लंघन किया।

पेनसिल्वेनिया में अमेरिकी असैन्य स्वतंत्रता संघ ने इसे बल का गैरकानूनी इस्तेमाल बताया है।

सैंकड़ों लोगों ने सोमवार रात एलेनटाउन के कारोबारी क्षेत्र में मार्च निकाला और अधिकारी को बर्खास्त किए जाने और पुलिस को दी जाने वाली राशि को शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक सेवाओं पर खर्च करने की मांग की।

अधिकारों की पैरोकारी करने वाले एक समूह ‘मेक द रोड पेनसिल्वेनिया’ के मेगन लरेना ने कहा, ‘‘इन पुलिस अधिकारियों को उसे काबू में नहीं करना चाहिए था बल्कि उसे मदद की जरूरत थी।’’

इस संबंध में पुलिस ने आंतरिक जांच शुरू की है। कुछ सप्ताह पहले मिनियापोलिस में एक काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉइड की गर्दन पर श्वेत पुलिसकर्मी ने कई मिनट तक घुटने रखे थे, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दुनिया भर में व्यापक प्रदर्शन हुए थे।

Pennsylvania
Protests in Pennsylvania
Black Lives Matter
Pennsylvania Police

Related Stories

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 

ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की एक नेता ने कैसे बच्चों के लिए ‘फ्रीडम स्कूल’ समर कार्यक्रम की शुरुआत की  

रिपब्लिकन ने अमेरिकी सीनेट में मतदान के अधिकारों की रक्षा करने वाले बिल को रोका

विरोध प्रदर्शनों के एक साल बाद, जॉर्ज फ़्लॉइड की हत्या के जुर्म में डेरेक शौविन दोषी क़रार

नस्लभेदी, ट्रंप समर्थक प्रशासन की वजह से हुए कैपिटल दंगे

हिल्टन-ब्राउन के लिए इंसाफ़ की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

अश्वेत व्यक्ति की पुलिस द्वारा हत्या को लेकर फैली अशांति के बाद फ़िलाडेल्फ़िया में कर्फ़्यू

विस्कॉन्सिन में एक अश्वेत व्यक्ति को पुलिस के गोली मारने के बाद अमेरिका में ताजा विरोध प्रदर्शन

पोर्टलैंड प्रदर्शनकारियों पर दक्षिणपंथियों का हमला, पुलिस ने नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया


बाकी खबरें

  • मालिनी सुब्रमण्यम
    छत्तीसगढ़ : युद्धग्रस्त यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों ने अपने दु:खद अनुभव को याद किया
    09 Mar 2022
    कई दिनों की शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलने के बाद, अंततः छात्र अपने घर लौटने कामयाब रहे।
  • EVM
    श्याम मीरा सिंह
    मतगणना से पहले अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- 'बनारस में ट्रक में पकड़ीं गईं EVM, मुख्य सचिव जिलाधिकारियों को कर रहे फोन'
    08 Mar 2022
    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव परिणामों में गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच अपनी पार्टी और गठबंधन के कार्यकर्ताओं को चेताया है कि वे एक-एक विधानसभा पर नज़र रखें..
  • bharat ek mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    मालिक महान है बस चमचों से परेशान है
    08 Mar 2022
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा आज बात कर रहे हैं Ukraine और Russia के बीच चल रहे युद्ध के बारे में, के जहाँ एक तरफ स्टूडेंट्स यूक्रेन में अपनी जान बचा रहे हैं तो दूसरी तरफ सरकार से सवाल…
  •  DBC
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: डीबीसी कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी, कहा- आश्वासन नहीं, निर्णय चाहिए
    08 Mar 2022
    DBC के कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।  ये कर्मचारी 21 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। इस दौरान निगम के मेयर और आला अधिकारियो ने इनकी मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। परन्तु…
  • Italy
    पीपल्स डिस्पैच
    इटली : डॉक्टरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ हड़ताल की
    08 Mar 2022
    इटली के प्रमुख डॉक्टरों ने 1-2 मार्च को 48 घंटे की हड़ताल की थी, जिसमें उन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की और स्वास्थ्य व्यवस्था के निजीकरण के ख़िलाफ़ चेतवनी भी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License