NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
बिहार: बच्चों के लिए मिड डे मील बना रहे एनजीओ के प्लांट का बॉयलर फटा, 3 की मौत
बिहार के हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र की एक फर्म में आग लगने से भी तीन कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन की हालत नाज़ुक है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Nov 2019
Blast in NGO kitchen
फोटो साभार : नई दुनिया

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में आज, शनिवार को एक एनजीओ के खाना बनाने के प्लांट में बॉयलर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है।

बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना के प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बंगरा नगर पंचायत क्षेत्र में एक एनजीओ के खाना पकाने के संयंत्र का बॉयलर उस वक्त फट गया, जब मज़दूर स्कूलों में आपूर्ति के लिए मध्याह्न भोजन तैयार कर रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सुगौली के क्षेत्र अधिकारी (सीओ) ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यह एनजीओ सुगौली प्रखंड के सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति करता है।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पहले मोतिहारी ले जाया गया, फिर पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच), पटना भेजा गया।

रायगढ़ में कारखाने में लगी आग में तीन की मौत, 15 घायल

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक फर्म में शुक्रवार शाम को आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत नाजुक है। शुक्रवार शाम को फर्म में अग्नि उपकरण प्रदर्शन के दौरान यह आग लगी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना मनगांव में अग्नि उपकरण बनाने वाली क्रिप्टो प्राइवेट लिमिटेड के फर्म में उस समय हुई जब वहां कर्मचारियों की मौजूदगी में अग्नि उपकरण का परीक्षण किया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा संभवत: यह प्रदर्शन कक्ष में सिलेंडर में विस्फोट के कारण हुआ है। घटना का सही सही कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच चल रही है।

आग नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां मौजूद सभी 18 कर्मचारी घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि तीन अन्य की हालत नाजुक है और उन्हें मुंबई के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पत्थर खदान विस्फोट के दौरान पत्थर लगने से मजदूर की मौत

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की कबरई कोतवाली क्षेत्र के जुझार पहाड़ की पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर उछल कर एक मजदूर के सिर में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

नगर पुलिस उपाधीक्षक जटा शंकर राव ने शनिवार को बताया, “कबरई कोतवाली क्षेत्र के रैपुराखुर्द गांव निवासी अरविंद रैकवार (21) जुझार पहाड़ की पत्थर खदान में बतौर मजदूर काम करता था। शुक्रवार को पहाड़ में पत्थर तोड़ने के लिए किए गए विस्फोट के दौरान एक भारी पत्थर उछल कर उसके सिर में लगा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।”

उन्होंने बताया, “खदान मालिक के खिलाफ मानक विपरीत (लापरवाही से) विस्फोट कराने का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और घटना की जांच आरंभ कर दी गयी है।”

राव ने बताया, “इसी कोतवाली क्षेत्र के मकरबई गांव निवासी मजदूर कल्लूराम (34) एक दूसरी पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान पत्थर लगने घायल हुआ है। झांसी के मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।”

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Bihar
Blast in NGO
Maharastra
fire
UttarPradesh
Stone quarry explosion

Related Stories

बिहार: पांच लोगों की हत्या या आत्महत्या? क़र्ज़ में डूबा था परिवार

प्रयागराज: घर में सोते समय माता-पिता के साथ तीन बेटियों की निर्मम हत्या!

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

महाराष्ट्र में भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हुई

महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण 30 लोगों की मौत

यूपी: आज़मगढ़ में पुलिस पर दलितों के घर तोड़ने, महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप; परिवार घर छोड़ कर भागे

गैस सिलिंडर फटने से दोमंजिला मकान ढहा, आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के विरार में अस्पताल में आग लगने से कोरोना के 13 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • अभिलाषा, संघर्ष आप्टे
    महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता
    04 Apr 2022
    “हम इस बात की सराहना करते हैं कि सरकार जांच में देरी को लेकर चिंतित है, लेकिन केवल जांच के ढांचे में निचले रैंक के अधिकारियों को शामिल करने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता”।
  • रवि शंकर दुबे
    भगवा ओढ़ने को तैयार हैं शिवपाल यादव? मोदी, योगी को ट्विटर पर फॉलो करने के क्या हैं मायने?
    04 Apr 2022
    ऐसा मालूम होता है कि शिवपाल यादव को अपनी राजनीतिक विरासत ख़तरे में दिख रही है। यही कारण है कि वो धीरे-धीरे ही सही लेकिन भाजपा की ओर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं। आने वाले वक़्त में वो सत्ता खेमे में जाते…
  • विजय विनीत
    पेपर लीक प्रकरणः ख़बर लिखने पर जेल भेजे गए पत्रकारों की रिहाई के लिए बलिया में जुलूस-प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव
    04 Apr 2022
    पत्रकारों की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा का गठन किया है। जुलूस-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंचलिक पत्रकार भी शामिल हुए। ख़ासतौर पर वे पत्रकार जिनसे अख़बार…
  • सोनिया यादव
    बीएचयू : सेंट्रल हिंदू स्कूल के दाख़िले में लॉटरी सिस्टम के ख़िलाफ़ छात्र, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
    04 Apr 2022
    बीएचयू में प्रशासन और छात्र एक बार फिर आमने-सामने हैं। सीएचएस में प्रवेश परीक्षा के बजाए लॉटरी सिस्टम के विरोध में अभिभावकों के बाद अब छात्रों और छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है।
  • टिकेंदर सिंह पंवार
    बेहतर नगरीय प्रशासन के लिए नई स्थानीय निकाय सूची का बनना ज़रूरी
    04 Apr 2022
    74वां संविधान संशोधन पूरे भारत में स्थानीय नगरीय निकायों को मज़बूत करने में नाकाम रहा है। आज जब शहरों की प्रवृत्तियां बदल रही हैं, तब हमें इस संशोधन से परे देखने की ज़रूरत है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License