NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
बोलिवियाः कोर्ट ने 18 अक्टूबर को होने वाले चुनावों से एमएएस को हटाने की अपील ख़ारिज की
अदालत के इस फैसले के बाद सेंटर-राइट के सशस्त्र समूहों ने कोर्ट के बाहर इंतज़ार कर रहे एमएएस समर्थकों पर हमला किया।
पीपल्स डिस्पैच
06 Oct 2020
बोलिविया

5 अक्टूबर को ला पाज़ के सेकेंड कंस्टिच्यूशनल चैंबर ने सेंटर-राइट डेमोक्रेटिक यूनिटी (यूडी) पार्टी के सीनेटर कारमेन ईवा गोंजालेस द्वारा प्रस्तुत उस अपील को ख़ारिज कर दिया जिसमें प्रगतिशील मूवमेंट टूवार्ड्स सोशियलिज्म (एमएएस) पार्टी को 18 अक्टूबर को होने वाले आम चुनावों में लड़ने से हटाया जा सके।

नियमों द्वारा अनुमति दी गई समय अवधि के बाहर ओपिनियन पोल के विवरण को प्रसारित करने के लिए एमएएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लुइस एर्से पर आरोप लगाते हुए सीनेटर गोंजालेस ने मांग की कि एमएएस की क़ानूनी स्थिति रद्द करने के लिए संवैधानिक अदालत सुप्रीम एलेक्टोरल कोर्ट (टीएसई) पर दबाव डाले।

एमएएस के वकील विल्फ्रेडो चावेज़ ने अदालत से बाहर निकलते हुए कहा कि "कोर्ट ऑफ कंस्टिच्यूशनल गारंटी ने दो चीजें स्थापित की हैं: पहला, वादी के पास अनुपालन कार्रवाई पेश करने के लिए सक्रिय वैधता नहीं थी और दूसरा, यह उस मामले पर फैसला नहीं कर सकता है जो कंस्टिच्यूशनल कोर्ट में लंबित है, इन दो कारणों के चलते आह्वान किए गए सुरक्षा कार्रवाई से इनकार कर दिया गया है।” चावेज ने कहा, "यह एक विचलित करने वाली कार्रवाई थी और मैंने चुनावी अभियान को जारी रखने के लिए एमएएस के साथियों को बुलाया है।"

इस फैसले का सैकड़ों एमएएस समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया जो सुनवाई के दौरान अदालत के बाहर इकट्ठा थे। पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने भी अदालत के इस फैसले का स्वागत किया। मोरालेस ने एक ट्वीट में लिखा, “राजनीतिक रूप से हमारी अयोग्यता के लिए दक्षिणपंथी द्वारा प्रयासों के बावजूद एमएएस की क़ानूनी स्थिति को रद्द करने का कोई क़ानूनी कारण नहीं है। कोर्ट ने क़ानून के साथ फैसला किया। हमारा आंदोलन हमेशा शांति और लोकतांत्रिक चुनावों के अधिकार के मार्ग पर रहेगा।”

इस बीच, एमएएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एर्से ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि अदालत के फैसले के बाद, अतिदक्षिणपंथी सशस्त्र समूहों ने कोर्ट के बाहर इंतज़ार कर रहे एमएएस समर्थकों पर हमला किया।

लेटिन अमेरिकन स्ट्रेटेजिक सेंटर फॉर जियोपॉलिटिक्स (सीईएलएजी) के हालिया ओपिनियन पोल में सामने आया है कि एमएएस राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार लुइस एर्से- डेविड चोकहुआंसा को देश में सबसे ज़्यादा समर्थन है। सीईएलएजी द्वारा 19 से 29 सितंबर के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, देश भर में 1,700 टेलीफोनिक साक्षात्कारों के माध्यम से, एर्से 44.4% वोट के साथ आगे थे जबकि इसके बाद 34.0% वोटों के साथ सेंटर-राइट सिटिजन कम्यूनिटी (सीसी) गठबंधन के कार्लोस मेसा का स्थान रहा।

bolivia
Bolivia Elections
Movement Towards Socialism Party
International news

Related Stories

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

रूस-यूक्रैन संघर्षः जंग ही चाहते हैं जंगखोर और श्रीलंका में विरोध हुआ धारदार

दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत

क्या चिली की प्रगतिशील सरकार बोलीविया की समुद्री पहुंच के रास्ते खोलेगी?

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा

पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

बोलिवियाई लोगों को तख्तापलट करने वाली नेता जीनिन आनेज़ के जेल से भागने की आशंका

बोलिविया के तख़्तापलट में शस्त्र मुहैया कराने के मामले में अर्जेंटीना ने जांच शुरू की


बाकी खबरें

  • Drugs worth Rs 313 crore seized from three people in Gujarat
    भाषा
    गुजरात में तीन लोगों के पास से 313 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ जब्त
    11 Nov 2021
    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया…
  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा:सुप्रीम कोर्ट वकीलों, पत्रकार के खिलाफ यूएपीए के तहत दर्ज प्राथमिकी रद्द करने के अनुरोध पर करेगी सुनवाई
    11 Nov 2021
    प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और हिमा कोहली की पीठ को अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सूचित किया कि तथ्य खोज समिति का हिस्सा रहे दो वकील और एक पत्रकार के खिलाफ उनकी सोशल मीडिया…
  • Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
    11 Nov 2021
    कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह,…
  •  PM's parliamentary constituency Banaras breathing poisonous air
    विजय विनीत
    स्पेशल रिपोर्टः ज़हरीली हवा में सांस ले रहे पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस के लोग
    11 Nov 2021
    दिवाली के बाद से ही पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में स्थिति दमघोंटू बनी हुई है। इस शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 से नीचे उतरने का नाम नहीं ले रही है। यह स्थिति उन लोगों के…
  • maharastra
    भाषा
    महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल जारी, मंत्री ने यूनियन से बात की
    11 Nov 2021
    एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा, "आज राज्य भर में सभी 250 डिपो बंद हैं। कल, कम से कम तीन डिपो चालू थे, लेकिन आज वे भी बंद हैं।" एमएसआरटीसी के कर्मचारी, घाटे में चल रहे निगम के राज्य सरकार में विलय की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License