NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 संबंधी जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती हुए बोरिस जॉनसन
‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 55 वर्षीय जॉनसन में “कोरोना वायरस के लक्षण अब भी नज़र आ रहे हैं।”
भाषा
06 Apr 2020
बोरिस जॉनसन

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के 10 दिन बाद उन्हें कोविड-19 संबंधी जांचों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

‘डाउनिंग स्ट्रीट’ के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 55 वर्षीय जॉनसन में “कोरोना वायरस के लक्षण अब भी नज़र आ रहे हैं।” जॉनसन के डॉक्टर की सलाह पर “एहतियाती कदम” के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री के डॉक्टर की सलाह पर, उन्हें जांच के लिए आज रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एहतियाती कदम है क्योंकि प्रधानमंत्री में संक्रमण की पुष्टि होने के 10 दिन बाद भी उनमें लक्षण नजर आ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने एनएचएस स्टाफ की कड़ी मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा की और लोगों से घर में रहने की सरकार की सलाह का पालन करते रहने, एनएचएस को संरक्षित रखने और जिंदगियां बचाने की अपील की।”

जॉनसन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए कहा था कि उन्होंने खुद को पृथक वास में कुछ और दिन रखने का निर्णय लिया है। पिछले हफ्ते संक्रमण का पता चलने के बाद पृथक वास की अनुमानित सात दिन की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो जानी चाहिए थी।

लेकिन प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री को अब भी बुखार है जो कोरोना वायरस से जुड़ा एक लक्षण है और इसलिए उन्हें कुछ और दिन पृथक वास में रहना होगा।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉनसन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, ‘‘मैं हमारे देश की ओर से प्रधानमंत्री जॉनसन के स्वस्थ होने की कामना करता हूं जो वायरस से निजी तौर पर जंग लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी जॉनसन के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा, “वह मेरे अच्छे मित्र हैं, वह भद्र पुरुष और अच्छे नेता हैं। जैसा कि आपको पता है उन्हें आज अस्पताल ले जाया गया है लेकिन मुझे उम्मीद एवं पूरा विश्वास है कि वह ठीक हो जाएंगे। वह बेहद मजबूत शख्सियत हैं।”

Coronavirus
COVID-19
Boris Johnson
UK

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License