NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 मरीजों वाली ब्रिटिश क्रूज शिप को क्यूबा की बंदरगाह पर खड़ी करने की अनुमति मिली
क्यूबा की बंदरगाह के अधिकारी ब्रिटिश क्रूज शिप में कोरोनावायरस से प्रभावित मरीजों की इलाज और उनकी देखरेख के लिए आवश्यक सैनिटरी वस्तुओं के साथ तैयार हैं।
पीपल्स डिस्पैच
17 Mar 2020
cuba

ऐसे समय में जब दुनिया भर के देश COVID-19 के प्रसार को कम करने के लिए अपनी सीमाओं को बंद कर रहे हैं वहीं समाजवादी देश क्यूबा ने मानवता के साथ एकजुटता का अपना विश्वास दिखाते हुए कोरोनोवायरस बीमारी से संक्रमित यात्रियों वाले एक ब्रिटिश क्रूज शिप को अपने बंदरगाह पर खड़ा करने की अनुमति दी।

फरवरी के अंतिम सप्ताह में COVID-19 का पहला मामला सामने आने के बाद 1000 से अधिक विदेशी लोगों वाला ये ब्रिटिश क्रूज शिप एमएस ब्रेमर कैरिबियन में फंसा हुआ था। हाल के हफ्तों में कई कैरिबियाई बंदरगाहों द्वारा इसे खड़ा करने के लिए मना कर दिया गया था। कल 16 मार्च को क्यूबा की सरकार यूनाइटेड किंगडम के लिए विमानों के माध्यम से उन लोगों को भेजने में मदद करने के लिए सहमति व्यक्त की।

विदेश मंत्रालय के एक आधिकारिक बयान में क्यूबा सरकार ने कहा कि उसने एमएस ब्रेएमर को "आपात स्थिति और बीमार लोगों के ज़िंदगी के लिए जोखिम के कारण" मारियल के बंदरगाह में खड़ी करने की अनुमति देने का फैसला किया था। बयान में कहा गया, "ये एकजुटता के समय हैं, मानव अधिकार के रूप में स्वास्थ्य को समझने का समय है, हमारी आम चुनौतियों, मूल्यों का सामना करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का समय है जो क्यूबा की क्रांति और हमारे लोगों के मानवतावादी व्यवहार में निहित है।"

इस जहाज में कोरोनोवायरस की पुष्टि वाले मामलों के पांच लोग हैं। इसमें 22 यात्री और 21 चालक दल के सदस्य हैं जो फ्लू जैसे लक्षणों के सामने आने के बाद अलग-थलग रखे गए हैं।

एमएस ब्रेमर के यात्रियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्यूबा सरकार को ब्रिटेन में प्रत्यावर्तन के लिए उसका निर्णय प्राप्त करने के लिए धन्यवाद दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में एमएस ब्रेमर पर सवार एक ब्रिटिश महिला एंथिया गुथरी ने कहा, “कप्तान ने बताया कि हमलोग क्यूबा से घर के लिए फ्लाइट से रवाना हो जाएंगे। हम आपके देश के लिए बहुत आभारी हैं और इसे हासिल करने के लिए उसने हमारी सरकार से कितनी मेहनत की होगी, यह हम कभी नहीं भूलेंगे। बहुत बहुत धन्यवाद।”

यह जहाज 17 मार्च को क्यूबा के बंदरगाह पर खड़ी होगी। क्यूबा की बंदरगाह के अधिकारियों ने COVID-19 से बीमार लोगों के लिए आवश्यक सैनिटरी वस्तुओं और समुचित व्यवस्था के साथ खुद की तैयारी कर ली है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

COVID-19
cuba
britain
Coronavirus
foreign Ministry
International news

Related Stories

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

क्यों USA द्वारा क्यूबा पर लगाए हुए प्रतिबंधों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं अमेरिकी नौजवान

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • lakshmibai college teacher Dr Neelam
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू : दलित शिक्षक का आरोप विभागाध्यक्ष ने मारा थप्पड़, विभागाध्यक्ष का आरोप से इनकार
    18 Aug 2021
    "शिक्षण संस्थानों में यह कोई पहली ऐसी घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी समाज के निचले तबके से आने वाले छात्र और शिक्षक इस प्रकार के जातिगत हमलों और जातिसूचक टिप्पणियों का सामना करते आये हैं।…
  • Farmers
    रूबी सरकार
    प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों से लूट, उतना पैसा दिया नहीं जितना ले लिया
    18 Aug 2021
    कृषि पर संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट कहती है कि निजी बीमा कंपनियों को प्रीमियम के तौर पर जितनी राशि मिली और कंपनियों द्वारा नुकसान के एवज में जो राशि किसानों को दी गई, अगर इसकी तुलना की जाए तो…
  • taiban
    पीपल्स डिस्पैच
    तालिबान द्वारा दिए गए आश्वासनों के बावजूद अफ़ग़ानवासियों को अपने भविष्य की चिंता
    18 Aug 2021
    कई मीडिया संगठनों की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका ने रविवार को देश में अरबों डॉलर की अफ़ग़ान संपत्ति को फ्रीज़ कर दिया है।
  • संदीपन तालुकदार
    नया शोध बताता है कि सबसे पहले चीन में बने थे सिक्के
    18 Aug 2021
    शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कांसे से बने छोटे फावड़े के आकार के सिक्कों की खोज की है जो लगभग 2,600 साल पहले चीन में बड़े पैमाने पर बनाए गए थे।
  • afgan
    अजय कुमार
    कैसे अमेरिका का अफ़ग़ानिस्तान में खड़ा किया गया 20 साल का झूठ भरभरा कर ढह गया?
    18 Aug 2021
    सबसे गहरी सच्चाई तो यही है कि भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ भी कहें कि उन्होंने अफगानिस्तान की कई स्तर पर मदद की। लेकिन हकीकत यह है कि बम, बारूद, गोली और सेना के बलबूते समाज को नहीं बदला जा सकता।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License