NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
बजट 2020 : हेल्थ सेक्टर और महिलाओं को क्या मिला?
आधी आबादी यानी देश की महिलाओं के कई बड़े मुद्दे इस बजट से नदारद दिखे हैं।
सोनिया यादव
01 Feb 2020
budget
Image courtesy:The Logical Indian

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फ़रवरी, शनिवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान निर्मला सीतारमण ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा एक अच्छे देश के लिए 5 ज़रूरी चीज़ें हैं; बीमार न हों, समृद्धि हो, अच्छी फसल हो, जीना आसान हो और सुरक्षा हो। लेकिन सीतारमण के इस बजट में रोगमुक्त और सुरक्षित भारत के लिए वाक़ई क्या मिला है, ये समझना होगा।

संसद में बजट पेश करते हुए हेल्थ सेक्टर के लिए कई बड़े ऐलान किए। देश के हर ज़िले में आयुष्मान भारत के तहत अस्पतालों की बात हुई, मिशन इंद्रधनुष का दायरा बढ़ाया गया, जन औषधि केंद्र और फ़िट इंडिया मूवमेंट से लेकर स्वच्छ भारत तक तमाम बातें कही गईं।

देश को बीमारियों से दूर रखने और स्वस्थ्य भारत के निर्माण के लिए इस बजट में 69 हज़ार करोड़ रुपये हेल्थ सेक्टर को आवंटित किए गए हैं। इसमें पीएम जन आरोग्य योजना का 6 हज़ार 400 करोड़ रुपया भी शामिल है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के ज़रिये हर ज़िला अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेजों को अटैच करने का प्रस्ताव रखा गया है।

हेल्थ सेक्टर के लिए बड़े ऐलान

-मिशन इंद्रधनुष का दायरा बढ़ाकर बीमारियों की संख्या 12 कर दी गई है। इसमें पांच नए वैक्सीन भी जोड़े गए हैं।

- आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के इलाज के लिए पीएम जन आरोग्य योजना से 20 हज़ार से ज़्यादा अस्पताल जुड़े हैं। पीपीपी मोड से टियर 2 और टियर 3 शहरों में और अस्पतालों बनाए जाएंगे। पहले चरण में 112 आकांक्षी ज़िलों से इसकी शुरुआत होगी। इनमें भी जिन ज़िलों में एक भी अस्पताल पैनल में नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोज़गार मिलेगा।

-मेडिकल उपकरणों पर टैक्स से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल जन आरोग्य योजना के तहत बनने वाले अस्पतालों में किया जाएगा।

-जन औषधि केंद्र को 2024 तक हर ज़िले में लाया जाएगा। इनमें 2 हज़ार दवाइयाँ और 3 हज़ार सर्जिकल्स उपलब्ध होंगे।

-फ़िट इंडिया मूवमेंट और स्वच्छ भारत मिशन जारी रहेगा। इस वर्ष 2020-21 में स्वच्छ भारत अभियान के लिए 12,300 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।

-'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' अभियान से 2025 तक टीवी की बीमारी को भारत से ख़त्म किया जाएगा।

-'ओडीएफ़ प्लस' ताकि साफ़-सफ़ाई को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाए। सॉलिड वेस्ट कलेक्शन पर फ़ोकस करेगा।

-हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपए आवंटित। 10 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों में ये स्कीम इसी साल तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

बता दें कि पिछले साल के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 62,398 करोड़ रूपये का आवंटन हुआ था। साल 2020-2021 के बजट से पहले चिकित्सक लगातार विशेष पैकेज और सुरक्षा को लेकर मांग कर रहे थे। जिसका बजट में कहीं उल्लेख नहीं हुआ। इसके साथ ही आयुषमान कार्ड धारकों की समस्या का समाधान भी कहीं दिखाई नहीं देता है साथ ही नए अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थानों पर भी कोई टिप्पणी नहीं हुई।

महिलाओं के लिए क्या खास है इस बजट में

-महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 10 करोड़ परिवारों के न्यूट्रिशन की घोषणा।

-लड़कियों के मां बनने की उम्र को बढ़ाने को लेकर एक टास्क फ़ोर्स का गठन होगा जो 6 महीने में इस मुद्दे पर रिपोर्ट तैयार करेगी।

-हाशिए पर मौजूद तबक़े के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा।

-बजट में 28600 करोड़ रुपए सिर्फ़ महिलाओं पर आधारित विशिष्ट कार्यक्रमों पर ख़र्च किए जाएंगे।

-बजट में यह भी घोषणा की गई है कि 6 लाख से अधिक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफ़ोन को दिए जाएंगे।

-स्वयं सहायता समूहों ख़ासकर महिला स्वयं सहायता समूह योजना के ज़रिये ग्रामीण स्टोरेज को बढ़ावा दिया जाएगा। वे बीजों का संग्रह करेंगी और गांवों में किसानों को ज़रूरत पड़ने पर उन्हें बीज दे सकेंगी।

हालांकि महिलाओं को इस बजट से बहुत उम्मीदें थी क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ख़ुद एक महिला हैं लेकिन इस बार बजट में महिलाओं के लिए कुछ ख़ास नहीं नज़र आया। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कोई ठोस क़दम नहीं दिखाई दिया साथ ही महिलाओं के आर्थिक बजट यानी किचन के सामान पर भी निराशा ही हाथ लगी। दिसंबर 2019 में खुदरा महंगाई बढ़कर 7.35 फ़ीसदी हो गई है, जबकि नवंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फ़ीसदी थी। इस वजह से सब्‍ज़ियों से लेकर रोज़मर्रा की चीज़ें तक महंगी हो गई हैं, जिसके कारण महिलाओं के लिए घर के बजट पर क़ाबू रख पाना मुश्किल होता जा रहा है। 

आधी आबादी यानी देश की महिलाओं के कई बड़े मुद्दे इस बजट से नदारद दिखे।

Union Budget 2020-21
Nirmala Sitharaman
Health Sector
Women
modi sarkar
Narendra modi
BJP
Rising inflation

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • UP Teachers Protest
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी : आगामी चुनाव से पहले लाखों शिक्षकों ने योगी सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को कहा
    02 Dec 2021
    विरोध करने वाले शिक्षकों ने संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, पूर्व वेतन आयोग के अनुसार कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, डीए की किस्त और बक़ाया राशि जारी करने सहित कई मांगें…
  • bhopal gas tragedy
    अनिल जैन
    भोपाल गैस त्रासदी के 37 बरस, अभी भी थमा नहीं है लोगों का मरना! 
    02 Dec 2021
    आज से ठीक 37 वर्ष पहले दो और तीन दिसंबर 1984 की दरम्यानी रात को यूनियन कार्बाइड के कारखाने से निकली जहरीली गैस (मिक यानी मिथाइल आइसो साइनाइट) ने अपने-अपने घरों में सोए हजारों लोगों को एक झटके में ही…
  • putin
    एम. के. भद्रकुमार
    मजबूत गठजोड़ की ओर अग्रसर होते चीन और रूस
    02 Dec 2021
    चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने उच्च-स्तरीय “स्रोत” के हवाले से खुलासा किया है कि बीजिंग का 2022 के शीतकालीन ओलंपिक में अमेरिकी एवं पश्चिमी राजनेताओं को आमंत्रित करने का कोई इरादा…
  • left
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ बढ़ते हमलों के विरोध में सीपीआई(एम) का प्रदर्शन
    02 Dec 2021
    इस प्रदर्शन को सीपीआई(एम) पोलित ब्यूरो सदस्य बृंदा करात, प्रकाश करात, हन्नान मौल्ला और दिल्ली राज्य कमेटी के नेताओं ने संबोधित किया। इस प्रदर्शन में सांप्रदायिकता का दंश झेल चुके उत्तर पूर्वी दिल्ली…
  • covid
    संदीपन तालुकदार
    ओमिक्रॉन: घबराने की नहीं, सावधानियां रखने की ज़रूरत है
    02 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन की हालिया सूचना के मुताबिक़, यह साफ़ नहीं है कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट समेत, पिछले वैरिएंट की तुलना में तेजी से फैल सकता है या नहीं। फिर भी यह सुझाव है कि अब भी उतनी ही सावधानी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License