NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल
यह हादसा बुधवार को देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।’’  
भाषा
03 Oct 2019
bus accident
Image courtesy:MediaWala

मध्य प्रदेश में रायसेन से करीब पांच किलोमीटर दूर एक निजी बस अनियंत्रित होकर उफनती नदी में गिर गयी जिससे एक बच्चे सहित सात यात्रियों की मौत हो गई और 35 घायल हो गए। घायलों में 19 की हालत गंभीर है।

रायसेन जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘यह हादसा बुधवार को देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि रात में पांच शव मिले थे जबकि आज सुबह एक और शव नदी में मिला। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की हमीदिया अस्पताल भोपाल में सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी।

मोनिका ने बताया कि मृतकों में से छह की पहचान रवि बंसल (22), मोहम्मद अनवर (29), मोहम्मद उजेफा (24), सागर बीएल मालवीय (45), आशीष सोनी (35) एवं दीपक बंसल (एक वर्ष) के रूप में की गई है। एक शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 35 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से 19 की हालत गंभीर है और 16 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल 19 लोगों में से 11 को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है जबकि 8 को जिला चिकित्सालय रायसेन में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि बस इंदौर से छतरपुर जा रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की जानकारी मिलते ही मैं रायसेन जिले के कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के साथ बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।’’

कलेक्टर भार्गव ने कहा कि बस संभवत: तेज गति से जा रही थी और चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के बाद वह पुल की दीवार तोड़ते हुए करीब 50 फुट नीचे नदी में जा गिरी। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश के चलते रीछन नदी उफान पर है।

इसी बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते ट्वीट किया, ‘‘प्रशासन के अधिकारियों ने तत्काल मौक़े पर पहुँचकर स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों की जान बचायी।’’

उन्होंने कहा कि इस घटना में मृतकों के परिवारों के लिये चार-चार लाख रुपये व घायलों के लिये हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसके अलावा, कलेक्टर भार्गव द्वारा तत्काल सहायता के रुप में सभी घायलों को 10-10 हजार रूपये की राशि दी गई है।

Madhya Pradesh
Bus Accident
kamalnath
Water level rise

Related Stories

उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव

मप्र : बोर्ड परीक्षा में असफल होने के बाद दो छात्राओं ने ख़ुदकुशी की

मध्य प्रदेश: आख़िर ईद के जुलूस के दौरान भड़की हिंसा की वजह क्या है?

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

तिरंगा लगाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, ग्वालियर नगर निगम के तीन कर्मचारियों की क्रेन से गिरकर मौत 

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

फिर हादसा, फिर मौतें : यूपी के औरैया में 24 मज़दूरों की जान गई, एमपी के सागर में 5 की मौत


बाकी खबरें

  • RSS
    न्यूज़क्लिक टीम
    "गाँधी के हत्यारे को RSS से दूर करने का प्रयास होगा फेल"
    21 Feb 2022
    1930 से लेकर 1940 तक देश में हुए उतार चढ़ाव ने ही गाँधी के मृत्यु की रचना रची और उस घटना की आज के भारत से सीधी प्रासंगिकता है। "गाँधी के हत्यारे की छवि को सुधारने की जो प्रक्रिया जारी है, वह कभी भी…
  • Scheme Workers
    न्यूज़क्लिक टीम
    अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स
    21 Feb 2022
    देश भर में तमाम स्कीम वर्कर्स यानी आंगनवाड़ी, आशा, मिड डे मील आदि केंद्र सरकार की स्कीमों में काम करने वाली महिलाएँ लम्बे समय से अपने अधिकारों के लिए सरकार से संघर्ष करती आ रही हैंI फ़िलहाल हरियाणा…
  • mamta
    भाषा
    छात्र नेता अनीश खान की मौत के मामले की जांच करेगी एसआईटी: ममता बनर्जी
    21 Feb 2022
    गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईटी 15 दिनों के भीतर उन्हें अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • DBC workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : स्थाई पद की मांग को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
    21 Feb 2022
    हड़ताली कर्मचारियों ने साफ़ किया कि आम आदमी पार्टी हो या बीजेपी जो भी नगर निगम चुनाव से पहले उनके लिए काम करेगा उनका वोट उसी को जाएगा।
  • Colombia
    लौरातो रिवारा
    कोलंबिया में चुनाव : बदलाव की संभावना और चुनावी गारंटी की कमी
    21 Feb 2022
    कोलंबिया में आने वाले वक़्त में विधान परिषद और राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह देखा जाना बाक़ी है कि क्या लैटिन अमेरिका में सबसे पुराना लोकतंत्र हाल में हासिल की गई बेहद जटिल शांति को आगे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License